फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Afghanistan Crisis Live Updates: जो बाइडन का संबोधन- अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को देखकर हमने उठाए अहम कदम

Tue, 17 Aug 2021 03:17 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Amit Mandal Updated Tue, 17 Aug 2021 03:17 AM IST
खास बातें

Afghanistan Taliban Crisis Live Updates: अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद से स्थिति भयावह बनी हुई है। लोग बिना सामान लिए ही देश छोड़कर भाग रहे हैं। उधर काबुल एयरपोर्ट पर भी भारी भीड़ जमा हो गई है जिसके कारण वहां भगदड़ की स्थिति बन गई है। भीड़ को काबू करने के लिए अमेरिकी सैनिकों को बीच-बीच में हवाई फायरिंग करनी पड़ रही है। उधर, रूस की आरआईए न्यूज एजेंसी ने सोमवार को अपने दूतावास के हवाले से बताया कि पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी देश से भागते समय अपने साथ चार कारें और हेलिकॉप्टर में कैश भरकर ले गए हैं। दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान में हालात को लेकर आपातकाली बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
Afghanistan Crisis Live News Updates: Ashraf Ghani Flee, Taliban Takes Control, Firing at Kabul Airport News in Hindi
काबुल एयरपोर्ट पर रनवे पर दौड़ते विमान पर बैठे लोग - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

लाइव अपडेट

03:09 AM, 17-Aug-2021
बाइडन ने कहा- हमने अफगानिस्तान में अल-कायदा को खत्म किया, हमने ओसामा बिन लादेन की तलाश कभी खत्म नहीं की और उसे आखिरकार पकड़ ही लिया।   
 
01:42 AM, 17-Aug-2021

जो बाइडन का संबोधन

अफगानिस्तान संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का संबोधन- मेरी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम और मैंने अफगानिस्तान के हालात को करीब से देखा है। इसके मद्देजनर हमने अपनी योजना को अमलीजामा पहनाते हुए कदम उठाए हैं। हम 20 साल पहले स्पष्ट लक्ष्य के साथ अफगानिस्तान गए थे कि जिन्होंने 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हमला किया उन्हें सबक सिखाना है। साथ ही ये निश्चित करना था कि अल-कायदा दोबारा अमेरिका पर हमला करने के लिए अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल न कर पाए और हमने ऐसा किया। 

 
विज्ञापन
01:32 AM, 17-Aug-2021

यूएनएससी की बैठक

यूएनएससी सदस्यों ने अफगानिस्तान में सख्ती से आतंकवाद रोकने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी देश को धमकाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। तालिबान या किसी अन्य संगठन को आतंकवाद को मदद नहीं देनी चाहिए। 


 
11:41 PM, 16-Aug-2021

विशेष अफगानिस्तान सेल का गठन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी कि भारतीय नागरिकों के अफगानिस्तान से भारत लौटने व अन्य मामलों के लिए एक विशेष अफगानिस्तान सेल का गठन किया है।

 
10:10 PM, 16-Aug-2021

चीन ने जताई तालिबान से सकारात्मक उम्मीद

अफगानिस्तान में हालात को लेकर बुलाई गई यूएनएससी की आपात बैठक में संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि गेंग शुआंग ने कहा कि पिछले 20 साल से इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा जैसे आतंकी संगठन अफगानिस्तान में जमा होते रहे हैं और बढ़ते रहे हैं। इसने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और शांति के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न किया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को कभी भी अतंकियों का स्वर्ग नहीं बनने देना चाहिए। शुआंग ने कहा कि अफगानिस्तान में भविष्य के सभी राजनीतिक समाधानों में ध्यान में रखना होगा। हम उम्मीद करते गैं कि तालिबानी अफगानिस्तान अपनी प्रतिबद्धता बरकरार रखेगा और आतंकी संगठनों पर रोक लगाएगा।
09:49 PM, 16-Aug-2021

काबुल हवाई अड्डे पर रुकीं सभी उड़ानें

सभी सैन्य और नागरिक उड़ानें काबुल हवाई अड्डे पर रुकी हुई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने एएफपी और पेंटागन के हवाले से यह खबर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:02 PM, 16-Aug-2021

काबुल एयरपोर्ट पर मार गिराए गए दो हथियारबंद व्यक्ति

समाचार एजेंसी एएनआई ने पेंटागन के हवाले से खबर दी है कि काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिकों ने दो हथियारबंद व्यक्तियों को मार गिराया है।  
 
08:48 PM, 16-Aug-2021

अफगानिस्तान के मुद्दे पर संबोधन देंगे बाइडन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार की रात अफगानिस्तान के मुद्दे पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
 
07:59 PM, 16-Aug-2021

'पूरी दुनिया को एकजुट होने की जरूरत'

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अपील की कि अफगानिस्तान में वैश्विक आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए पूरी दुनिया को एकजुट होना होगा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होना होगा कि अफगानिस्तान को दोबारा कभी आतंकवादी संगठनों के लिए सुरक्षित पनाहगाह या मंच के तौर पर इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने हिंसा पर पूरी तरह से रोक लगाने का अनुरोध करते हुए कहा कि मैं सभी पक्षों को अफगानिस्तान के नागरिकों की रक्षा के लिए उनके दायित्वों की याद दिलाता हूं।
07:54 PM, 16-Aug-2021

यूएनएससी ने बुलाई आपात बैठक

अफगानिस्तान को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने कहा कि मैं सभी दलों से, खासकर तालिबान से, अनुरोध करता हूं कि लोगों की जान बचाने की हरसंभव कोशिश करें और सुनिश्चित करें कि मानवीय जरूरतें पूरी हों। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के चलते सैकड़ों हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में देशभर के प्रांतों में आंतरिक रूप से विस्थापित लोग बड़ी संख्या में आए हैं। ये लोग वहां असुरक्षित महसूस कर रहे थे और लड़ाई के दौरान भाग गए थे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed