Live
पीएम किसान योजना की जारी हुई 24वीं किस्त, 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिला लाभ
- PM Kisan 24th Installment Released: पीएम मोदी ने पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिल्ड़ी कस्बे से जारी की है।
- इस योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक किसानों को इसका लाभ मिला है।
लाइव अपडेट
PM Kisan Yojana 24th Kist: 24वीं किस्त आ गई, अब 25वीं कब तक आएगी?
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 24वीं किस्त जारी होने के बाद, अब लाभार्थी किसानों के मन में अगली यानी 25वीं किस्त का इंतजार है।
- आमतौर पर यह योजना हर चार महीने के अंतराल पर दी जाती है, जिसके हिसाब से 25वीं किस्त आने वाले जनवरी महीने में आने की संभावना है।
- हालांकि अभी तक सरकार ने इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस किस्त का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी नियम और पात्रता तय की गई हैं।
- इसके तहत किसान के पास अपनी खेती योग्य जमीन होनी चाहिए, उसका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है और साथ ही पोर्टल पर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होना भी जरूरी है तभी पैसा मिलेगा।
PM Kisan Samman Nidhi: लैंड सिडिंग न पूरा होने वाले किसानों के खाते में भी नहीं पहुंच पाए हैं पैसे
- पीएम किसान योजना के तहत जिन किसानों की किस्त जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन न होने के कारण अटक जाती है, उन्हें सबसे पहले अपने क्षेत्र के नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।
- वहां जाने पर आपको जिला कृषि अधिकारी (DAO) या ब्लॉक स्तर पर नियुक्त कृषि तकनीकी सहायक से मिलना होगा।
- आप वहां जाकर अपने जमीन के कागजात जैसे खसरा, खतौनी और आधार कार्ड की कॉपी जमा करा सकते हैं।
- संबंधित अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करके पोर्टल पर लैंड सीडिंग की प्रक्रिया को तुरंत अपडेट कर देंगे, जिससे आपकी रुकी हुई किस्त का रास्ता साफ हो सकेगा।
PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: किन-किन वजहों से अटक सकते हैं आपके पैसे?
पीएम किसान योजना के तहत जिन किसानों की किस्तें अटकी होती हैं, उनमें सबसे बड़ा कारण ई-केवाईसी का अधूरा होना पाया जाता है।
ई-केवाईसी पूरा करने के लिए आपके पास दो आसान तरीके हैं।
- पहला तरीका ऑनलाइन है, जिसके लिए आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी के जरिए इसे तुरंत वेरिफाइ करके पूरा कर सकते हैं।
- दूसरा तरीका ऑफलाइन है, जिसमें आप अपने नजदीकी सीएससी (CSC) या जन सेवा केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) के माध्यम से भी अपनी ई-केवाईसी आसानी से पूरी करवा सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi: क्यों नहीं आए कुछ किसानों के खाते में पैसे?
अगर पीएम किसान योजना के तहत आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर सीधे कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। इसके लिए इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें-- किसान भाई अपनी किसी भी समस्या या रुकी हुई किस्त की जानकारी के लिए इस प्रमुख टोल-फ्री नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं।
- 1800-115-526 यह दूसरा आधिकारिक नंबर है, जिस पर फोन करके आप आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- आप वर्किंग ऑवर्स के दौरान इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं, जहां अधिकारी आपकी बात सुनकर पूरी मदद करते हैं।
- कॉल करते समय अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और रजिस्ट्रेशन नंबर हमेशा अपने पास तैयार रखें।
PM Kisan Samman Nidhi: क्यों नहीं आए कुछ किसानों के खाते में पैसे?
अगर पीएम किसान योजना के तहत पात्र होने के बावजूद आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो इसके पीछे चार बड़े कारण हो सकते हैं।- आधार सीडिंग का नहीं होना- बैंक खाते में आधार लिंक न होना सबसे बड़ा कारण है, इसे बैंक जाकर तुरंत कराएं।
- डीबीटी का बंद होना - बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) इनेबल न होने पर पैसे अटक जाते हैं।
- ई-केवाईसी अधूरा होना - पोर्टल पर ई-केवाईसी पूरी न होने से किस्त रुक जाती है, जिसे ऑनलाइन या सीएससी केंद्र से पूरा करें।
- गलत बैंक विवरण - आवेदन में आईएफएससी कोड या खाता संख्या गलत दर्ज होने पर सुधार करवाएं।
- समस्या बने रहने पर पीएम किसान के टोल-फ्री नंबर (155261) पर तुरंत कॉल करके शिकायत दर्ज करें।
PM Kisan Samman Nidhi: ऐसे चेक करें कि आपके खाते में 2000 रुपये आए या नहीं
- पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी हो चुकी है, और लगभग 9 करोड़ लाभार्थी किसानों के खातों में 2000 रुपये भेजे जा चुके हैं।
- कई किसानों के मन में यह देखने की उत्सुकता है कि उनके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।
- इसके लिए आप आसानी से अपने बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल का मैसेज बॉक्स चेक कर सकते हैं।
- अगर मैसेज बॉक्स में पैसा क्रेडिट होने का कोई मैसेज न दिखे, तो आप अपने अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं।
- इसके अलावा, आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर 'नो योर स्टेटस' पर क्लिक करके, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर और ओटीपी से वेरिफाइ करके भी चेक कर सकते हैं।
pm kisan samman nidhi: नहीं आई 24वी किस्त, तो क्या अब नहीं मिलेगी?
- पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी हो चुकी है
- पर अगर किसी कारण आपको किस्त नहीं मिली है
- तो ऐसे में अगर आप छूटा हुआ काम करवा लेते हैं
- तो फिर 25वीं किस्त के साथ आपको 24वीं किस्त का लाभ भी मिल सकता है
PM Kisan 24th Installment kab aayega: जिनकी नहीं आई किस्त, उसके पीछे क्या हो सकते हैं कारण?
- पीएम किसान योजना के तहत आज 24वीं किस्त जारी हुई
- पर अगर आपको इस किस्त का लाभ नहीं मिला है, तो हो सकता है आपका कोई काम अधूरा हो
- ई-केवाईसी, भू-सत्यापन या आधार लिंकिंग का काम पूरा न हो
- इसके अलावा बैंक डिटेल्स आदि में गलती होने की वजह से भी किस्त अटक सकती है
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,690 करोड़ से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। #PMKISAN #FarmerWelfare #AgriGoI https://t.co/kT46xkDpXJ
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) October 30, 2026
PM Kisan Yojana ka Paisa kab aaega: नहीं आया 24वीं किस्त खाते में आने का मैसेज, तो क्या करें?
- अगर आपको किस्त आने का मैसेज नहीं आया, तो परेशान न हो
- आपको बैंक की तरफ से खाते में 2000 रुपये का मैसेज आया होगा
- अगर ये मैसेज भी नहीं आया है, तो आप यूपीआई या नेट बैंकिंग से किस्त के पैसे चेक कर सकते हैं
- अगर आपके पास ये सुविधा नहीं है तो आप नजदीकी एटीएम या अपने बैंक की ब्रांच में जाकर किस्त के पैसे चेक कर सकते हैं
PM Kisan Paisa Kaise Check Kare: किस्त का मैसेज आया?
- पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने के बाद किस्त का मैसेज आता है
- इस मैसेज को सरकार द्वारा भेजा जाता है
- आप ये मैसेज चेक करके पता लगा सकते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं