Senegal vs Netherlands: नीदरलैंड ने की जीत से शुरुआत, सेनेगल को 2-0 से हराया, जैक्पो और क्लासेन ने किए गोल
{"_id":"637b9e72c296ae373107f2d2","slug":"senegal-vs-netherlands-football-live-score-fifa-world-cup-2022-group-a-match-at-al-thumama-stadium-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Senegal vs Netherlands: नीदरलैंड ने की जीत से शुरुआत, सेनेगल को 2-0 से हराया, जैक्पो और क्लासेन ने किए गोल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Tue, 22 Nov 2022 12:03 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 22 Nov 2022 12:03 AM IST
खास बातें
Senegal vs Netherlands FIFA World Cup 2022 Score News in Hindi : फीफा विश्व कप के दूसरे दिन सोमवार (21 नवंबर) को नीदरलैंड ने जीत के साथ शुरुआत की है। उसने ग्रुप-ए में सेनेगल को 2-0 से हराया। नीदरलैंड के लिए कोडी जैक्पो और डेवी क्लासेन ने एक-एक गोल किए। सेनेगल की टीम ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह एक भी गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
गोल करने के बाद नीदरलैंड के कोडी जैक्पो
- फोटो : FIFA world cup/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:33 PM, 21-Nov-2022
Senegal vs Netherlands: बराबरी के मैच में जीता नीदरलैंड
विश्व कप 2022 में पहली बार बराबरी का मुकाबला खेला गया। इस मैच में 2010 विश्व कप की उपविजेता टीम नीदरलैंड और अफ्रीकन चैंपियन सेनेगल की टीम आमने-सामने हुई। नीदरलैंड ने इस मैच में सेनेगल को 2-0 से हरा दिया। उसके लिए कोडी जैक्पो और डेवी क्लासेन ने एक-एक गोल किए।सेनेगल ने पूरे मैच में पकड़ बनाए रखी, लेकिन अंत में नीदरलैंड ने बाजी मारी। पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर छूटा था। दूसरे हाफ में भी 83 मिनट तक गोल नहीं हुआ तो लगा कि मैच ड्रॉ हो जाएगा, लेकिन नीदरलैंड के प्लेयर ऑफ द ईयर कोडी जैक्पो ने टीम को 84वें मिनट में शानदार हेडर के जरिए 1-0 की बढ़त दिला दी। इंजरी टाइम (90+9वें) में डेवी क्लासेन ने गोल कर टीम को 2-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी।
इस हार के साथ सेनेगल का 2002 और 2018 के विश्वकप के अपने पहले मैच में उलटफेर करने का सिलसिला टूट गया। सेनेगल ने 2002 में गत विजेता फ्रांस को 1-0 से और 2018 में पोलैंड को 2-1 से पराजित किया। इसके साथ ही नीदरलैंड का 28 साल से ग्रुप मैचों में अपराजित रहने का सिलसिला भी बरकरार रहा।
11:16 PM, 21-Nov-2022
Senegal vs Netherlands Live Score: कोडी जैक्पो ने किया कमाल
नीदरलैंड के लिए मैच का पहला गोल 84वें मिनट में कोडी जैक्पो ने किया। उन्होंने फ्रैंकी डी जॉन्ग के पास पर उछलते हुए अपने सिर से गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। नीदरलैंड को जब गोल की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब उसके प्लेयर ऑफ द ईयर ने हेडर से कमाल किया।
विज्ञापन
11:00 PM, 21-Nov-2022
Senegal vs Netherlands Live Score: सेनेगल ने अपने प्रदर्शन से किया प्रभावित
सेनेगल और नीदरलैंड के बीच मैच में 70 मिनट का खेल हो चुका है। अब तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी हैं। सेनेगल ने अब तक नीदरलैंड की टीम को कड़ी टक्कर दी है। उसने 45 फीसदी पजेशन अपने पास रखी है। नीदरलैंड के पास 55 फीसदी पजेशन रहा है। सेनेगल ने गोल के लिए नौ और नीदरलैंड ने सात प्रयास किए हैं। हैरानी की बात है कि नीदरलैंड का एक भी शॉट टारगेट पर नहीं रहा है। वहीं, सेनेगल ने दो बार टॉरगेट पर शॉट मारा है।10:37 PM, 21-Nov-2022
Senegal vs Netherlands Live Score: दूसरे हाफ का खेल शुरू
नीदरलैंड और सेनेगल के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। दोनों टीमों की नजर पहले गोल पर है। अफ्रीकन चैंपियन सेनेगल ने 2010 विश्व कप की फाइनलिस्ट नीदरलैंड को अब तक कड़ी टक्कर दी है।10:11 PM, 21-Nov-2022
Senegal vs Netherlands Live Score: पहले गोल का इंतजार
मैच में 40 मिनट का खेल हो चुका है, लेकिन अब तक एक भी गोल किसी टीम ने नहीं किया है। सेनेगल ने गोल करने के लिए छह प्रयास किए हैं। इसमें सिर्फ एक टारगेट पर रहा है। वहीं, नीदरलैंड ने पांच शॉट लगाए हैं। उसका एक भी शॉट टारगेट पर नहीं रहा। नीदरलैंड के पास 51 फीसदी और सेनेगल के पास 49 फीसदी पजेशन रहा है।09:47 PM, 21-Nov-2022
Senegal vs Netherlands Live Score: 15 मिनट तक नहीं हुआ एक भी गोल
सेनेगल और नीदरलैंड के बीच मुकाबले में 15 मिनट हो चुके हैं। अब तक दोनों टीमों ने एक भी गोल नहीं किया है। सेनेगल ने गोल के लिए दो और नीदरलैंड ने एक शॉट लगाए हैं, लेकिन दोनों टीमों के शॉट टारगेट पर नहीं रहे हैं। शुरुआती मिनटों से ही सेनेगल की टीम मैच में दबाव बनाकर रखी हुई है। नीदरलैंड को वह ज्यादा मौके नहीं दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:34 PM, 21-Nov-2022
Senegal vs Netherlands Live Score: सेनेगल ने पहले ही मिनट में किया अटैक
अफ्रीकन चैंपियन सेनेगल ने नीदरलैंड के खिलाफ आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। उसने पहले ही मिनट में शानदार मूव बनाया और नीदरलैंड के बॉक्स में जगह बना ली। हालांकि, गोल नहीं हुआ। सेनेगल को दूसरे मिनट में कॉर्नर मिला। वह इस मौके का फायदा नहीं उठा सका।09:28 PM, 21-Nov-2022
Senegal vs Netherlands Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन
सेनेगल: एडुआर्ड मेंडी (गोलकीपर) यूसुफ सबली, कालिदौ कौलीबेली (कप्तान), पपे अबू सिसे, अब्दौ डियालो, इद्रिस गयूए, नम्पालिस मेंडी, चीखौ कुएते, क्रेपिन दत्ता, बौले दीया, इस्माइला सर्र।नीदरलैंड: एंड्रीज नोपर्ट (गोलकीपर), मैथिस डी लिग्ट, वर्जिल वान डाइक (कप्तान), नाथन एके, डेनजेल डैम्फ्रीज, स्टीवन बरघुस, फ्रेंकी डी जॉन्ग, डेली ब्लाइंड, कोडी गक्पो, स्टीवन बर्गवाइन, विन्सेंट जानसेन।
09:13 PM, 21-Nov-2022