IND vs KUW Final: भारत ने सैफ चैंपियनशिप का फाइनल जीता, कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में दी शिकस्त
{"_id":"64a4207331958bc7e00b671a","slug":"saff-championship-2023-final-india-vs-kuwait-live-score-ind-vs-kuw-football-match-news-updates-in-hindi-2023-07-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs KUW Final: भारत ने सैफ चैंपियनशिप का फाइनल जीता, कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में दी शिकस्त","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Tue, 04 Jul 2023 11:10 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:10 PM IST
खास बातें
India vs Kuwait Football, SAFF Championship Final 2023: सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय फुटबॉल टीम ने कुवैत को हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने नौवीं बार इस खिताब को अपने नाम कर लिया। भारत ने पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को 5-4 से हराया। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। उसके 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई भी टीम दूसरा गोल नहीं कर सकी। ऐसे में मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ।
विज्ञापन
सैफ चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:24 PM, 04-Jul-2023
IND vs KUW Final Live: भारत ने जीता टूर्नामेंट
भारत ने फाइनल में कुवैत को हराकर सैफ चैंपियनशिप टूर्नामेंट जीत लिया है। उसने नौवीं बार इस खिताब को अपने नाम किया है। भारत इससे पहले 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में चैंपियन बना था। टूर्नामेंट के 14 साल के इतिहास में भारत नौ बार चैंपियन बना है और चार बार वह उप विजेता रहा।भारत ने पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को 5-4 से हराया। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। उसके 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई भी टीम दूसरा गोल नहीं कर सकी। ऐसे में मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ।
गुरप्रीत सिंह ने दिलाई जीत
भारत को यह जीत गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने दिलाई। उन्होंने पेनल्टी शूटआउट में शानदार प्रदर्शन किया और कुवैत के कप्तान खालिद अल इब्राहिम का आखिरी शॉट रोक दिया। पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीमों को पांच-पांच गोल मारने के मौके मिलते हैं। इसमें चूकने वाली टीम मैच हार जाती है। निर्धारित पांच-पांच शॉट के बाद दोनों टीमें चार-चार की बराबरी पर थीं। भारत के लिए उदांता सिंह और कुवैत के मोहम्मद अब्दुल्ला गोल करने से चूक गए थे। चार-चार की बराबरी के बाद सडेन डेथ की बारी आई। इसमें जो टीम गोल करने से चूकती है वह सीधे हार जाती है। उसे दूसरा मौका नहीं मिलता है। सडेन डेथ में भारत के लिए नाओरेम महेश सिंह ने गोल किया। वहीं, कुवैत के कप्तान खालिद का शॉट भारत के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने रोक दिया। वह टीम इंडिया के हीरो बन गए।
10:08 PM, 04-Jul-2023
IND vs KUW Final Live: पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा मैच
भारत और कुवैत के बीच सैफ चैंपियनशिप का फाइनल मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया है। दोनों टीमें निर्धारित 90 मिनट के बाद एक्स्ट्रा टाइम में भी दूसरा गोल नहीं कर सकीं। स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। भारत सेमीफाइनल में लेबनान के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में ही मैच जीता था।
विज्ञापन
09:47 PM, 04-Jul-2023
IND vs KUW Final Live: एक्स्ट्रा टाइम में पहले हाफ का खेल समाप्त
भारत बनाम कुवैत
- फोटो : Indian Football/Twitter
09:27 PM, 04-Jul-2023
IND vs KUW Final Live: निर्धारित समय में नहीं हुआ मैच का फैसला
निर्धारित 90 मिनट में मैच का फैसला नहीं हुआ है। भारत और कुवैत की टीमें 1-1 की बराबरी पर रही हैं। अब दोनों टीमों को 15-15 मिनट के दो हाफ अतिरिक्त दिए जाएंगे। अगर इसमें मैच के विजेता का फैसला नहीं हुआ तो पेनल्टी शूटआउट होगा।09:10 PM, 04-Jul-2023
IND vs KUW Final Live: 80 मिनट के बाद स्कोर 1-1 की बराबरी पर
भारत और कुवैत के बीच फाइनल मैच में 80 मिनट का खेल हो चुका है। दोनों टीमों को दूसरे गोल का इंतजार है। अगर निर्धारित 90 मिनट तक कोई टीम बढ़त नहीं ले पाती है तो एक्स्ट्रा टाइम में मैच चला जाएगा। इसमें दोनों टीमों को 15-15 मिनट के दो हाफ खेलने को मिलेंगे। अगर एक्स्ट्रा टाइम में भी मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो फिर पेनल्टी शूटआउट होगा।08:49 PM, 04-Jul-2023
IND vs KUW Final Live: एक घंटे का खेल पूरा
मैच में एक घंटे का खेल पूरा हो गया है। 60 मिनट के बाद स्कोर 1-1 की बराबरी पर है। दूसरे हाफ में भारतीय टीम पहले से ज्यादा आक्रामक नहीं आ रही हैं। कुवैत के खिलाफ लगातार फाउल कर रहे हैं। इस कारण 60वें मिनट में हमद अल कलाफ को यलो कार्ड भी दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:40 PM, 04-Jul-2023
IND vs KUW Final Live: दूसरे हाफ का खेल शुरू
भारत और कुवैत के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत दूसरे हाफ में बढ़त लेकर मैच को समाप्त करना चाहेगा। वह एक्स्ट्रा टाइम या पेनल्टी शूटआउट में मैच को नहीं जाने देगा।08:26 PM, 04-Jul-2023
IND vs KUW Final Live: हाफटाइम तक स्कोर 1-1
भारत और कुवैत के बीच सैफ चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हाफटाइम का खेल हो चुका है। स्कोर 1-1 की बराबरी पर है। कुवैत के लिए शबीब अल खलिदी ने 14वें मिनट में पहला गोल किया तो भारत के लिए लालियानजुआला चांगटे ने बराबरी का गोल दागा। पहले हाफ में भारत और कुवैत की टीम ने चार-चार शॉट गोलपोस्ट पर लगाए। इनमें से कुवैत का एक शॉट ही टारगेट पर रहा। उसी पर उसे गोल मिल गया। भारत ने तीन प्रयास किए। भारत के पास 54 प्रतिशत पजेशन रहा।08:11 PM, 04-Jul-2023
IND vs KUW Final Live: भारत ने किया पहला गोल
भारत के लिए मैच में पहला गोल लालियानजुआला चांगटे ने किया। कुरुनियन के पास पर सुनील छेत्री ने गोलपोस्ट की ओर समद को गेंद दिया। समद ने कोई गलती किए बिना चांगटे की ओर गेंद को भेज दिया। इसके बाद चांगटे ने कुवैत के गोलकीपर को छकाते हुए शानदार गोल किया। भारत ने मैच में अब वापसी कर ली है और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया है।07:59 PM, 04-Jul-2023