फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

85 पदक, नए भारत की नई पहचान: एशियाड के सितारों से बोले पीएम मोदी; कहा- हमें देश को नई बुलंदियों तक पहुंचाना है

Thu, 15 Oct 2026 05:47 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 15 Oct 2026 05:47 PM IST
खास बातें

PM Narendra Modi meets the Indian contingent for the Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से पीएम मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और प्रदर्शन को सराहा। आप यहां पीएम के खिलाड़ियों से संवाद के मुख्य अंश को पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन
PM Narendra Modi meets the Indian contingent for the Asian Games 2026 today highlights
पीएम मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

05:34 PM, 15-Oct-2026

'युवाओं को मिले नए अवसर'

पीएम ने कहा, 'बीते एक दशक में देश में जो व्यवस्थाएं विकसित हुई हैं, उससे युवाओं को भरोसा हुआ है कि उनके सपनों को आगे बढ़ाने के लिए देश का पूरा सामर्थ्य उनके साथ खड़ा है। हमारा प्रयास सिर्फ खेलने वाले खिलाड़ियों तक सिमित नहीं है। कोचिंग फीजियोथेरेपी में भी नए अवसर बन रहे हैं। खेलों के साथ साथ इससे जुड़े प्रोफेशन भी आगे बढ़ रहे हैं। आज हम जिस किसी भी फील्ड अपनी सफलता के लिए तो परिश्रम तो करना ही है, साथ ही नई पीढ़ी को गढ़ने की जिम्मेदारी भी उठानी है। इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स जो होंगे, उसमें आप उन बच्चों की मदद करें जो आगे बढ़ने का सपना देख रहे हैं।'

'जब समय मिले अपने गांव अपने शहर के बच्चों से मिलिए। आपने अनुभव उन बच्चों के बहुत काम आ सकते हैं। आपकी छोटी सी बात उन्हें खेलों में आगे बढ़ने का मौका दे सकती है। देश के युवाओं को आपसे केवल स्पोर्ट्स की ही प्रेरणा नहीं मिलती है, खेल हमें जीवन में अनुशासन सिखाते हैं, हार से जीतने की सीख खेलों से मिलती है। एक समय तक लक्ष्य के लिए नियमित रहना है, स्पोर्ट्स हमारे जीवन का हिस्सा बन जाता है। यही स्पोर्ट्स मैन स्पिरिट जीवन भर काम आती है। जो खेलेगा वो खिलेगा। आप भी खेलते रहिए, खिलते रहिए, आने वाले प्रतियोगिताओं के लिए आप सभी को अनेक अनेक शुभकामनाएं। आपका यह उत्साह, ये आत्मविश्वास नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है। इसी आत्मविश्वास के साथ हमें भारत को नई बुलंदियों तक पहुंचाना है।' 

पीएम ने आखिर में खिलाड़ियों से कहा कि वह कुछ संकल्प दोहराएंगे और खिलाड़ियों को वी विल डू इट कहना है। पीएम मोदी ने कहा-
  • विकसित भारत एट 2047 - वी विल डू इट
  • टॉप थ्री इकोनॉमी -  वी विल डू इट
  • आत्मनिर्भर भारत - वी विल डू इट
  • ग्लोबल मैनुफैक्चरिंग हब - वी विल डू इट
  • टेक्नोलॉजी में भारत की लीडरशिप - वी विल डू इट
  • नए खेलों में मेडल - वी विल डू इट।
05:24 PM, 15-Oct-2026

'सपने एक दिन में पूरे नहीं होते'

पीएम मोदी - फोटो : ANI (videograb)
पीएम ने आगे कहा, 'सपने एक दिन में पूरे नहीं होते। इसमें वर्षों का धैर्य और लगातार परिश्रम अनिवार्य होता है। भारत ने भी बीते 12 वर्षों में बहुत धैर्य के साथ अपने स्पोर्ट्स कल्चर पर काम किया है। पहले गिने चुने मेडल्स आते थे। कितने खेल ऐसे थे, जिसका तो पता ही नहीं होता था। पहले ओलंपिक जैसा इवेंट होता था और आधे से ज्यादा खेलों में हमारा कोई प्रतिनिधित्व ही नहीं होता था। अब सोचिए जब हम कम्पीट ही नहीं करेंगे तो मेडल कहां से लाएंगे। हमने संकल्प लिया कि हम इस निराशावादी मानसिकता को हटाएंगे। इसका नतीजा यह हुआ कि हर खेल में हमारा प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है। यह बदलाव आया है उसी स्पिरिट से, जिसकी बदौलत आपने क्षमता हासिल की है। बीते 12 वर्षों में निरंतरता से प्रयास किया गया है। दूरगामी विजन से काम किया गया है। जैसे कि आप सब जानते हैं, हमने टॉप्स स्कीम और खेलो इंडिया शुरू किया। खेलो इंडिया के लिए हमने 36 हजार से ज्यादा एलोकेट किए। आज देश में 1000 से ज्यादा खेलो इंडिया सेंटर बनाए गए हैं।'

'टॉप्स स्कीम के तहत खिलाड़ियों को 50 हजार रुपये महीने मिल रहा है। अगर किसी खेल में कोचिंग के लिए देश से बाहर जाने की जरूरत है, तो सरकार उसी भी आर्थिक सहायता दे रही है। खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके मिले, उसके लिए विंटर गेम्स, सांसद खेल प्रतियोगिता शुरू की गई। हमारे दिव्यांग खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य से देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उनके लिए भी बेहतर खेल सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। आज हर खिलाड़ी को भरोसा होता है कि देश उसके साथ है। जब खिलाड़ी को यह भरोसा होता है, तो वह देश के लिए क्या कर दिखाता है, इसके आप उदाहरण हैं। इस बार एशियाड में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी ऐसे भी थे, जिनकी उम्र 15-17 साल थी। इतनी कम उम्र में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। ये दिखाता है कि सफलता के लिए उम्र कोई बंदिश नहीं होती। खेलों में तो कम उम्र से शुरुआत एक अच्छी बात होती है।'

'आने वाले वर्षों में हजारों नए खिलाड़ियों को खेलो इंडिया के द्वारा आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। हमें आने वाले खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए और मजबूत करना है। 2028 में एलए ओलंपिक है, 2030 में भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा और 2036 में ओलंपिक की मेजबानी की भी आकांक्षा है। इसलिए हमने टैलेंट हंट की बात कही थी। गांव गांव जाकर खिलाड़ियों को तलाशा जा रहा है और उन्हें तराशा भी जा रहा है। हमारे सपने बड़े हैं और संकल्प भी बड़े हैं। इसे पूरा करने का दमखम भी हमारे पास है। मैं पूरे विश्वास से कहता हूं कि भारत में बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स वी विल डू इट। टॉप स्पोर्टिंग नेशन में भारत- वी विल डू इट। एशियन गेम्स में हमारी सफलता देश के बदलते मिजाज का भी उदाहरण है। ये उदाहरण है कि कैसे देश का युवा हर बुलंदी को छूने के लिए उतारू है। ऐसा कोई लक्ष्य नहीं है, जो हमारे युवा शक्ति के सामर्थ्य के बाहर हो। तकदीर भारत का युवा खुद तय कर रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट अप व्यवस्था है।'
विज्ञापन
05:20 PM, 15-Oct-2026

PM Modi Meets Athletes: पीएम ने दिलाया खिलाड़ियों को संकल्प

पीएम ने कहा, मैं कुछ संकल्प रखूंगा, और आपको कहना है- वी विल डू इट
  • हर मैदान पर तिरंगे की शान
  • खेलों में भारत की नई पहचान
  • हर खेल में नए चैंपियन
  • हमारे नाम और नए रिकॉर्ड्स
05:14 PM, 15-Oct-2026

PM Modi Meets Athletes: पीएम मोदी कर रहे खिलाड़ियों से संवाद

पीएम मोदी - फोटो : ANI (videograb)
पीएम मोदी ने कहा, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे, युवा एथलीट्स, कोच...आप सभी के बीच आना मुझे भी ऊर्जा से भर देता है। इतने सारे पदकवीर और उन सबको एक साथ मिलना ये कोई मामूली बात नहीं है। ये बहुत सुख अहसास होता है। आप सब युवा एथलीट इस बात के उदाहरण हैं कि जब जुनून जीत में बदलता है तो वो कैसे मेडल्स के साथ-साथ चेहरे की चमक भी बदलता है और देश तो चमकता ही है।

पीएम ने आगे कहा, 'आपके कोच, आपके सपोर्ट स्टाफ और आपके परिवार का भी मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं। आज हमारे पूर्व राष्ट्रपति कलाम जी की जन्म जयंती भी है। मैं उन्हें भी सादर नमन करता हूं। इस बार एशियाड कई मायनों में यादगार रहे। हमारे हॉकी की दोनों टीमों ने इस बार गोल्ड मेडल जीता। खासकर हमारी महिला हॉकी टीम ने गोल्ड लाकर 44 साल लंबे इंतजार को खत्म किया है। क्रिकेट में हमारी दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। साथ ही अपना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। कबड्डी में भी हमारी दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीता। इसी तरह तीरंदाजी में पांच गोल्ड आए हैं।'

पीएम ने कहा, 'शूटिंग में, बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। हमें 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में मेडल आया है। 1982 के बाद मैराथन में मेडल आया है। मैं अपनी बेटियों का खासतौर पर सराहना करना चाहता हूं। भारत ने 85 मेडल जीते हैं, उनमें ने 38 मेडल हमारी महिला एथलीट्स ने जीते हैं। इनमें 11 गोल्ड मेडल शामिल हैं। ये मेडल केवल एक संख्या नहीं है, ये नए भारत की सशक्त तस्वीर है। आज भारत ऐसे खेलों में भी मेडल जीतता रहा है, जिनमें एशियाड के इतिहास में पहले कभी मेडल नहीं मिला। एमएमए, सॉफ्ट टेनिस और सेलिंग के कुछ इवेंट्स में मेडल जीतकर इतिहास रचा है। साथियों हमें खेलों में और भी ऊंचाइयों तक जाना है।'
05:03 PM, 15-Oct-2026

मनसुख मांडविया ने जताया पीएम का आभार

मनसुख मांडविया - फोटो : ANI (videograb)
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खिलाड़ियों को संबोधित करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में खेल को लेकर पीएम मोदी ने सोच बदली है। अवसर बढ़े हैं। भारत युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। ये आपकी दूरदर्शी सोच से हुआ है। आपने खेल में 360 डिग्री ट्रांसफॉर्मेशन पर ध्यान दिया है। आपके नेतृत्व में खेलो इंडिया जैसे कई मूवमेंट आए। इसी का परिणाम है, आज सरकार, नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन कदम से कदम मिलाकर काम कर रहे हैं।'

मांडविया ने कहा, 'एशियन गेम्स में 501 खिलाड़ियों में से 310 खिलाड़ी ऐसे थे, जो पहली बार हिस्सा ले रहे थे। इनमें से 41 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। हमारे खिलाड़ी वर्ग का औसत आयु वर्ग 25 है। पहली बार 14 नए खेलों में 22 पदक जीतने में हम सफल रहे। हमारी नारी शक्ति ने ज्यादा स्वर्ण पदक जीते। हमने सात नेशनल रिकॉर्ड, छह एशियन रिकॉर्ड और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। यह आपके नेतृत्व का ही परिणाम है कि हमने पिछले 12 वर्षों में एशियाड के अपने तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किए हैं।'
04:50 PM, 15-Oct-2026

PM Modi Meets Athletes: भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट ने भी भेंट की जर्सी

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने भी पीएम मोदी को जर्सी भेंट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:48 PM, 15-Oct-2026

PM Modi Meets Athletes: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भेंट की जर्सी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पीएम मोदी को जर्सी भेंट की। इसके अलावा हॉकी स्टिक भी भेंट की। कार्यक्रम में कोच और सहयोगी स्टाफ भी हिस्सा ले रहे हैं।
 
04:45 PM, 15-Oct-2026

PM Modi Meets Athletes: एशियाड दल से पीएम का संवाद शुरू

पदकवीरों से मिले पीएम मोदी - फोटो : ANI
एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से पीएम मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे।
03:52 PM, 15-Oct-2026

PM Modi to Meets Athletes: 501 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के लिए 501 खिलाड़ियों का दल भेजा था। इनमें 310 खिलाड़ी पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इतने बड़े दल की मौजूदगी भारतीय खेलों में बढ़ते दायरे और नई प्रतिभाओं के सामने आने का संकेत है। हालांकि, इस बार पदकों की संख्या पिछले संस्करण से कम रही, लेकिन अलग-अलग खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता ने भविष्य के लिए उम्मीदें भी जगाई हैं। खासकर तीरंदाजी, मुक्केबाजी, कुश्ती और टीम स्पर्धाओं में भारत का प्रदर्शन सकारात्मक रहा।
03:36 PM, 15-Oct-2026

PM Modi to Meets Athletes: होटल से निकले भारतीय एथलीट्स

एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए एक होटल से रवाना हुए।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed