Paris Olympics Highlights: पहले दिन मनु-प्रीति और हॉकी टीम का रहा जलवा, सात्विक-चिराग और लक्ष्य भी जीते
{"_id":"66a4913f98195cabc00f78b8","slug":"paris-olympics-2024-day-1-games-live-update-weightlifting-boxing-shooting-tennis-badminton-result-medals-tally-2024-07-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics Highlights: पहले दिन मनु-प्रीति और हॉकी टीम का रहा जलवा, सात्विक-चिराग और लक्ष्य भी जीते","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sun, 28 Jul 2024 01:32 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:32 AM IST
खास बातें
Paris 2024 Olympics Games Day 1 Highlights : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। पहला दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा।
विज्ञापन
मनदीप सिंह
- फोटो : Twitter
लाइव अपडेट
01:28 AM, 28-Jul-2024
Paris Olympics Day-1: प्रीति जीतीं, मनु भाकर पर नजरें
पेरिस ओलंपिक में पहला दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। जहां कुछ निशानेबाजों को निराशा हाथ लगी, वहीं मनु भाकर ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। इसके अलावा प्रीति पंवार ने मुक्केबाजी में 5-0 की जीत के साथ भारत के पहले दिन को खत्म किया। हालांकि, अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की महिला युगल की जोड़ी को ग्रुप स्टेज के अपने पहले मैच में कोरिया की किम-कॉन्ग की जोड़ी से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। कोरियाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-18, 21-10 से हरा दिया। प्रीति ने वियतनाम की वो किम को 5-0 से हराया। मनु रविवार को स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी। पहले दिन भारत के नाम कोई पदक नहीं आया।10:48 PM, 27-Jul-2024
Paris Olympics Live: भारत ने न्यूजीलैंड को हराया
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत के 59वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत न्यूजीलैंड को पूल-बी के अपने पहले मैच में 3-2 से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में पहले क्वार्टर में सैम लेन के गोल से टीम इंडिया 1-0 से पिछड़ गई थी। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में मनदीप सिंह के गोल से भारतीय टीम ने वापसी की। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में विवेक के गोल से टीम इंडिया 2-1 से आगे हो गई। चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड के सिमोन चाइल्ड ने गोल दाग स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। ऐसा लग रहा था कि मैच ड्रॉ पर समाप्त होगा, लेकिन फुल टाइम से एक मिनट पहले कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दाग भारत को 3-2 से आगे कर दिया और टीम इंडिया ने 3-2 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
09:54 PM, 27-Jul-2024
Paris Olympics Live: भारत-न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुरुष हॉकी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर है। पहले क्वार्टर में न्यूजीलैंड के सैम लेन ने आठवें मिनट में गोल दाग अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में मनदीप सिंह ने 24वें मिनट में गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। फिलहाल तीसरे क्वार्टर का खेल जारी है।09:06 PM, 27-Jul-2024
Paris Olympics Live: पुरुष हॉकी टीम का मैच शुरू
टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ पूल बी का मुकाबला शुरू हो गया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत कर दी है।08:56 PM, 27-Jul-2024
Paris Olympics Live: सात्विक-चिराग की जोड़ी की जीत से शुरुआत
सात्विक-चिराग की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक की जीत के साथ शुरुआत की है। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने कोरवी और लबार की जोड़ी को एकतरफा अंदाज में लगातार सेटों में 21-17, 21-14 से हराया।08:32 PM, 27-Jul-2024
Paris Olympics Live: सात्विक-चिराग ने जीता पहला सेट
सात्विक-चिराग की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला सेट अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने 21-17 से पहला सेट जीता और बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:08 PM, 27-Jul-2024
Paris Olympics Live: सात्विक-चिराग का मुकाबला शुरू
भारतीय स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला शुरू हो गया है। यह भारतीय जोड़ी ग्रुप सी के मुकाबले में फ्रांस के कोरवी और लबार की जोड़ी का सामना कर रही है।08:00 PM, 27-Jul-2024
Paris Olympics Live: लक्ष्य सेन जीते
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। लक्ष्य ने पुरुष एकल वर्ग के मैच में केविन कॉर्डन को 21-8, 22-20 से हराकर विजयी शुरुआत की। लक्ष्य ने पहला गेम आसानी से अपने नाम किया था और कॉर्डन को कोई मौका नहीं दिया था। हालांकि, दूसरे गेम में कॉर्डन ने वापसी की कोशिश की, लेकिन अंत में लक्ष्य ने वापसी करते हुए इस गेम को भी अपने नाम मैच एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया।07:52 PM, 27-Jul-2024
Paris Olympics Live: हरमीत की जीत से शुरुआत
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई ने पेरिस ओलंपिक की जीत के शुरुआत की। हरमीत ने पुरुष एकल के मुकाबले में जायद एबो यमन को एकतरफा अंदाज में 4-0 से हराया। हरमीत ने 30 मिनट तक चले इस मुकाबले में 11-7, 11-9, 11-5, 11-5 से जीत दर्ज की। हरमीत इसके साथ ही राउंड ऑफ 64 में पहुंच गए हैं।07:31 PM, 27-Jul-2024