India vs South Korea Hockey Final: भारत बना एशिया कप का विजेता, दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर जीता खिताब
India vs South Korea Asia Cup 2025 Hockey Final Updates : बिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में रविवार को भारत ने पांच बार की विजेता दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
लाइव अपडेट
भारत बना विजेता
बिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में रविवार को भारत ने पांच बार की विजेता दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन कोरिया को पराजित कर न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।India vs South Korea Hockey Final Live: चौथा क्वार्टर
खेल के 49वें मिनट में अमित रोहिदास ने शानदार गोल दागते हुए भारत की बढ़त 4-0 कर दी। हालांकि कोरिया ने भी तुरंत वापसी की कोशिश की और 50वें मिनट में डैन सन ने गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया। इसी बीच 50वें मिनट में भारत के खिलाड़ी कुमार राज पाल को ग्रीन कार्ड मिला।
India vs South Korea Hockey Final Live: तीसरा क्वार्टर
तीसरे क्वार्टर के दौरान कोरिया टीम को 39:57 और 40:08 मिनट पर लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह इन मौकों को भुना नहीं सकी। इसके बाद 44वें मिनट में भारत की ओर से दिलप्रीत ने शानदार गोल दागा और टीम को कोरिया पर 3-0 की बढ़त दिला दी।India vs South Korea Hockey Final Live: दूसरा क्वार्टर
भारतीय टीम अच्छी लय में नजर आ रही है। दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में गोल दागा और हाफ-टाइम तक भारत ने कोरिया पर 2-0 से बढ़त बना ली है। इस दौरान 17वें मिनट में जुगराज सिंह और 29वें मिनट में संजय को ग्रीन कार्ड मिला।India vs South Korea Hockey Final Live: पहला क्वार्टर
खिताबी मुकाबले में भारत ने अच्छी शुरुआत की। पहले मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागा और भारत की बढ़त 1-0 कर दी। आठवें मिनट में भारत के पास पेनाल्टी स्ट्रोक का मौका था, लेकिन जुगराज सिंह गोल से चूक गए। पहले क्वार्टर का खेल समाप्त होने के बाद भारत 1-0 से आगे है।India vs South Korea Hockey Final Live: फाइनल मुकाबला शुरू
भारत और कोरिया की पुरुष हॉकी टीमों के बीच खिताबी मुकाबला शुरू हो चुका है। पहले क्वार्टर का खेल जारी है।India vs South Korea Hockey Final Live: फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग 11
𝑻𝒉𝒆 𝑭𝒊𝒏𝒂𝒍 𝑿𝑰. 𝑻𝒉𝒆 𝑭𝒊𝒏𝒂𝒍 𝑩𝒂𝒕𝒕𝒍𝒆. 🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 7, 2025
Here’s how India lines up against Korea in the Hero Asia Cup 2025 Final. 🇮🇳🏑#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/XTnjlht1Z2