फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2026 Day 10 Summary: भारतीय धावक गुलवीर को कांस्य; पोल वॉल्ट में देव कुमार चूके; पदक तालिका का हाल क्या?

Sun, 02 Aug 2026 03:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Aug 2026 03:36 AM IST
खास बातें

Glasgow Commonwealth Games Day 10 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन बॉक्सिंग में भारत के 10 खिलाड़ियों का जलवा दिखा। फाइनल में उतरे भारतीय मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अब भारत पदक तालिका में लंबी छलांग के साथ चौथे स्थान पर आ गया है।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Day 10 Live: Boxing Athletics Results Updates Medals Tally Highlights Lovlina Preeti
ग्लास्गो में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

03:35 AM, 02-Aug-2026

CWG का 10वां दिन: अब तक किस देश ने कितने पदक जीते?

राष्ट्रमंडल खेल 2026 के 10वें दिन मेडल टैली के शीर्ष पांच देशों में बड़ा बदलाव हुआ। 65 स्वर्ण समेत कुल 158 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया अभी भी शीर्ष पर काबिज है। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है, जिसके एथलीट्स अब तक 26 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 101 पदक जीत चुके हैं। 18 गोल्ड मेडल समेत कुल 59 पदकों के साथ कनाडा तीसरे नंबर पर है। मेजबान स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने भी 13 गोल्ड मेडल जीते हैं। हालांकि, सिल्वर मेडल के मामले में स्कॉटलैंड का आंकड़ा केवल 8 पदकों है, इसलिए वह भारत से नीचे पांचवें नंबर पर है। अफ्रीकी देश नाइजीरिया 10 स्वर्ण समेत 23 पदक जीतकर छठे स्थान पर है।

मुक्केबाजों की बदौलत भारत की बड़ी छलांग
भारत ने 10वें स्थान से बड़ी छलांग लगाते हुए टॉप-5 में प्रवेश कर लिया। अब 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर है। भारत के सर्वाधिक पदक मुक्केबाजी में आए हैं। इसके अलावा एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, जूडो, भारोत्तोलन और पैरा भारोत्तोलन में भी खिलाड़ियों ने कई ऐतिहासिक पदक अपने नाम किए हैं।
01:59 AM, 02-Aug-2026

भारत के पैरा एथलीट सोमन राणा ने जीता स्वर्ण पदक

बिहार के पैरा एथलीट सोमन राणा ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इनकी सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि इन्होंने सेना में सेवाओं के दौरान अपने शरीर का निचला हिस्सा गंवा दिया। इसके बावजूद गयाजी में रहने वाले सोमन ने करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को अपने कंधे पर जिंदा रखा। उन्होंने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने के अलावा भारत के शुभम जुयाल को प्रेरित भी किया। शुभम ने इस एफ57 इवेंट के फाइनल में 13 मीटर से अधिक दूरी तक गोला फेंका जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ये पहली बार है जब इस स्पर्धा में दो भारतीयों ने स्वर्ण के साथ रजत पदक भी अपने नाम किए।

एक अन्य स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी पदक से चूके 
पोल वॉल्ट में स्वर्ण पदक ऑस्ट्रेलिया के कुर्टिश मार्शहॉल ने जीता। दक्षिण अफ्रीका के कायले रेडमेयर और इंग्लैंड के ओवेन हर्ड को कांस्य पदक मिला। एक समय पदक की दौड़ में शामिल रहे भारत के देव कुमार मीणा का अभियान चौथे नंबर पर समाप्त हुआ। एक अन्य भारतीय कुलदीप छठे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
12:45 AM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 10 Live: पोल वॉल्ट में देव कुमार मीणा से पदक की आशा

पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में भारत के देव कुमार मीणा से शीर्ष तीन खिलाड़ियों में अपना स्थान बनाए हुए हैं। फाइनल में खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। पोल वॉल्ड के दिग्गजों को संघर्ष करते देखा गया। न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी। इस स्पर्धा में भारत के एक अन्य एथलीट कुलदीप कुमार भी भाग ले रहे हैं। हालांकि, उनके प्रयास असफल रहने के कारण वे शीर्ष तीन में जगह बनाने में असफल रहे हैं।
12:35 AM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 10 Live: एथलेटिक्स में भारतीय धावक को ऐतिहासिक कांस्य पदक

राष्ट्रमंडल खेल के एथलेटिक्स में भारतीय धावक गुलवीर ने ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई है। इससे पहले धावक गुलवीर सिंह ने 2022 के एशियाई खेलों (हांग्झोउ) में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में भी देश को कांस्य पदक दिलाया था।
11:54 PM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day-10 Live: नरेंदर को मिला रजत

भारतीय मुक्केबाज नरेंदर को राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। नरेंद्र को पुरुष 90+ किग्रा के फाइनल में इंग्लैंड के डमार थॉमस ने सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। नरेंदर भले ही स्वर्ण पदक अपने नाम नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने रजत पदक जीता। ग्लास्गो में भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने इस बार सात स्वर्ण और तीन रजत के साथ कुल 10 पदक अपने नाम किए।

 
11:43 PM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day-10 Live: नरेंदर का मुकाबला शुरू

भारतीय मुक्केबाज नरेंदर का मुकाबला शुरू हो गया है। नरेंद्र पुरुष 90+ किग्रा के फाइनल में इंग्लैंड के डमार थॉमस का सामना कर रहे हैं। मुक्केबाजी में भारत का यह आखिरी मुकाबला है। भारत ने मुक्केबाजी में अब तक सात स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:36 PM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day-10 Live: लॉन बॉल में मिली हार

भारत को लॉन बॉल में हार का सामना करना पड़ा है। महिला एकल सेक्शन सी के पांचवें राउंड में नयनमोनी सैकिया को टाईब्रेक में दक्षिण अफ्रीका की ब्रिजेट हरसेलमैन के हाथों 1-0 से हार मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर था जिसके बाद नतीजा टाईब्रेक के जरिये निकला जिसमें नयनमोनी को हार का सामना करना पड़ा। नयनमोनी इस तरह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकीं। 

11:25 PM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day-10 Live: अंकुश ने जीता स्वर्ण पदक

भारतीय मुक्केबाज अंकुश ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। अंकुश ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 80 किग्रा के फाइनल में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को खंडित फैसले में 4-1 से हराया। भारत ने इस तरह मुक्केबाजी में सात स्वर्ण और दो रजत पदक जीत लिए हैं। अब बस नरेंदर का फाइनल मुकाबला बाकी है। भारतीय मुक्केबाजों के लिए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदर्शन दमदार रहा है। 

11:11 PM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day-10 Live: अंकुश का मुकाबला शुरू

भारतीय मुक्केबाज अंकुश का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। अंकुश के सामने पुरुष 80 किग्रा वर्ग में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू से हो रहा है। 
10:56 PM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day-10 Live: सचिन ने जीता स्वर्ण पदक

सचिन सिवाच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। सचिन ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में नामीबिया के ट्राईगेन मॉर्निंग नदेवेलो को खंडित फैसले में 3-2 से हराया। सचिन इस मैच में शुरुआत से पिछड़ रहे थे, लेकिन अंतिम 10 सेकेंड में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को जोरदार पंच मारा। यह पंच इतना जोरदार था कि मॉर्निंग रिंग में ही लड़खड़ा गए। इसने सचिन के पक्ष में मैच को मोड़ा और स्वर्ण जीतने में सफल रहे। भारत अब तक मुक्केबाजी में छह स्वर्ण और दो रजत पदक जीत चुका है। अभी दो भारतीयों का रिंग में उतरना शेष है। 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed