फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIFA WC: अर्जेंटीना 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया को हराया, 1000वें मैच में मेसी का गोल

Sun, 04 Dec 2022 02:35 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Sun, 04 Dec 2022 02:35 AM IST
खास बातें

Argentina vs Australia FIFA World Cup 2022 Score News in Hindi :  कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल मैच अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने क्वार्टर फाइनल में अपना स्थाान पक्का कर लिया है। वहां उसका मुकाबला नीदरलैंड से होगा। दोनों के बीच यह मैच नौ दिसंबर (शुक्रवार) को खेला जाएगा। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने अपने 1000वें मैच को यादगार बनाया। उन्होंने शानदार गोल किया और टीम को बढ़त दिलाई।

विज्ञापन
argentina vs australia football live score fifa world cup 2022 super 16 match at ahmad bin ali stadium updates
लियोनल मेसी - फोटो : FIFA World Cup/Twitter

लाइव अपडेट

02:34 AM, 04-Dec-2022

अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

ऑस्ट्रेलिया की टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में हराकर अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। लियोनल मेसी की कप्तानी अर्जेंटीना की टीम इस मैच को 2-1 से जीतने में सफल रही। अब क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला नीदरलैंड होगा। अर्जेंटीना ने 2014 विश्व कप के सेमीफाइनल में नीदरलैंड की टीम को शिकस्त दी थी। अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी और जूलियन अल्वारेज ने गोल किए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खाते का गोल अर्जेंटीना के एंजो फर्नाडिज ने किया। गेंद उनके शरीर से लगकर अपने ही गोलपोस्ट में चली गई। इस तरह उन्होंने आत्मघाती गोल कर लिया।
02:19 AM, 04-Dec-2022

Argentina vs Australia Live Score: सात मिनट का इंजरी टाइम

निर्धारित 90 मिनट के खेल के बाद सात मिनट का इंजरी टाइम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन किया है। उसके पास मैच में वापसी करने के लिए सात मिनट है। अगर वह एक गोल दाग देता है तो मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला जाएगा।
विज्ञापन
02:05 AM, 04-Dec-2022

Argentina vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने किया पहला गोल

ऑस्ट्रेलिया को 77वें मिनट में मैच का पहला गोल मिला। हालांकि, अभी भी अर्जेंटीना की टीम मैच में 2-1 से आगे है। ऑस्ट्रेलिया के क्रैग गुडविन के खाते में यह गोल दर्ज हुआ। लिजांद्रो मार्टिनेज के गलती से यह गोल हुआ।
01:47 AM, 04-Dec-2022

Argentina vs Australia Live Score: अर्जेंटीना का दूसरा गोल

अर्जेंटीना ने मैच में दूसरा गोल कर दिया है। उससे उसकी बढ़त 2-0 हो गई है। यह गोल जूलियन अल्वारेज ने किया है। अल्वारेज ने 57वें मिनट में टीम की बढ़त को दोगुनी कर दी। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर रेयान की गलती का फायदा मिला।
01:37 AM, 04-Dec-2022

Argentina vs Australia Live Score: दूसरे हाफ का खेल शुरू

अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया। सबकी नजरें फिर से लियोनल मेसी पर हैं। अर्जेंटीना अपनी 1-0 की बढ़त को और ज्यादा बढ़ाना चाहेगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की नजर वापसी पर है।
01:19 AM, 04-Dec-2022

Argentina vs Australia Live Score: हाफटाइम तक अर्जेंटीना 1-0 से आगे

अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है। हाफटाइम तक अर्जेंटीना की टीम 1-0 से आगे है। उसके लिए इकलौता गोल कप्तान लियोनल मेसी ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:08 AM, 04-Dec-2022

Argentina vs Australia Live Score: लियोनल मेसी का गोल

लियोनल मेसी ने अपने करियर के 1000वें मैच में शानदार गोल किया। उन्होंने 35वें मिनट में शानदार गोल किया। मेसी ने विश्व कप के नॉकआउट मैचों में अपना पहला गोल किया। यह उनके पेशेवर करियर का 789वं गोल है। अर्जेंटीना की टीम मेसी के इस गोल की बदौलत मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-0 से आगे निकल गई है।
12:52 AM, 04-Dec-2022

Argentina vs Australia Live Score: पहले 20 मिनट में नहीं हुआ एक भी गोल

अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में 20 मिनट का खेल हो चुका है, लेकिन अब तक दोनों टीमों को गोल करने में कामयाबी नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तरह डिफेंस में है। उसे आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा। शुरुआती 20 मिनट में अर्जेंटीना के पास 80 फीसदी पजेशन रहा है। उसने गोल के लिए एक शॉट लगाया है, लेकिन वह टारगेट पर नहीं रहा।
12:28 AM, 04-Dec-2022

Argentina vs Australia Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू

अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। अर्जेंटीना की नजर 2014 के बाद क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाने पर है। तब लियोनल मेसी की कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची थी। उसे जर्मनी ने हराया था। मेसी अपने सीनियर करियर का 1000वां मैच खेल रहे हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।
12:15 AM, 04-Dec-2022

Argentina vs Australia Live Score: दोनों टीमों की शुरुआती इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: मैट रयान (कप्तान, गोलकीपर), मिलोस डीजेनेक, हैरी सौतार, काई राउल्स, अजीज बेहिच, आरोन मोय, जैक्सन इरविन, रिले मैक्ग्री, कीनू बैकस, मैथ्यू लेकी, मिशेल ड्यूक।

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, नहुएल मोलिना, रोड्रिगो डी पॉल, मार्कोस अकूना, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, एलेजांद्रो गोमेज, जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेस्सी (कप्तान)।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed