फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रभु के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, रात से जुट लोग

Tue, 23 Jan 2024 07:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Jan 2024 07:04 AM IST
खास बातें

Ayodhya Ram Mandir Inauguration Live Updates: प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम के दर्शनों के लिए मंदिर के बाहर भक्तों की भारी भीड़ है। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Pran Pratishtha Live Updates: PM Modi in Ayodhya, Ram Lalla Murti Puja Time Inauguration Ceremony
प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुई आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:00 AM, 23-Jan-2024

दर्शनों के लिए उमड़ पड़े श्रद्धालु

प्रभु श्रीराम के दर्शनों के लिए राम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह भक्त पूजा करने और श्री राम लला के दर्शन करने के लिए मंदिर में उमड़ पड़े हैं।

 
02:51 AM, 23-Jan-2024

जामिया में कुछ छात्रों ने लगाए विवादित नारे

जामिया मिलिया इस्लामिया में दो से तीन छात्रों की ओर से ‘बाबरी के लिए हड़ताल’ जैसे विवादित नारे लगाते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर विश्वविद्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों की दिनभर तैनाती रही। पुलिस अधिकारी ने कहा कि तैनाती रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर किया गया है। अधिकारी ने कहा कि परिसर के अंदर एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। बाहर कुछ नहीं हुआ। जामिया मिलिया इस्लामिया प्रशासन ने कहा कि विरोध के कारण शैक्षणिक गतिविधियां बाधित नहीं हुईं। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया, स्थिति नियंत्रण में है। सिर्फ दो से तीन छात्र ही नारेबाजी कर रहे थे। कक्षाएं और परीक्षाएं बिना किसी व्यवधान के जारी रहीं।
विज्ञापन
01:06 AM, 23-Jan-2024

'आज पूरा भारत और विश्व राममय हो गया'

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर वासुदेव घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा, "पीएम मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन किया और उनकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की, आज पूरा भारत और विश्व राममय हो गया है। वासुदेव घाट को पूरा होने में अभी करीब दो महीने और लगेंगे। आज यहां पर 300 किलो का एक घंटा लगाया गया है और यहां पर आरती भी की गई। पीएम मोदी की इच्छा थी कि यहां पर एक घाट बने। उनकी इच्छा से यहां पर ये कार्यक्रम हो रहा है। आने वाले समय में इस घाट को बहुत सुंदर बनाया जाएगा।"
01:03 AM, 23-Jan-2024

रामलला प्राण प्रतिष्ठा ने यह विश्वास पैदा किया कि भविष्य में कोई भी हिंदू भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकता: आरएसएस महिला विंग

राष्ट्र सेविका समिति ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में उनके नए मंदिर में राम लला की मूर्ति की सफल 'प्राण प्रतिष्ठा' ने यह विश्वास पैदा किया है कि भविष्य में कोई भी हिंदू भावनाओं को "आहत" नहीं कर सकता है।
09:08 PM, 22-Jan-2024
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी बोलीं- आज महा दिवाली
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी बोलीं, लोगों का उत्साह देखिए, जब भगवान राम 14 साल बाद वनवास से लौटे, तो यह दिवाली थी, लेकिन अब वह 500 साल बाद लौटे हैं तो यह 'महा दिवाली' है।
 
07:47 PM, 22-Jan-2024

दिल्ली में आवास पर पीएम मोदी ने जलायी राम ज्योति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के बाद दिल्ली में अपने आवास पर 'राम ज्योति' जलाते हुए तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान रामलला के चित्र के आगे पीएम दीप जलाते हुए नजर आए।

Image
विज्ञापन
विज्ञापन
07:04 PM, 22-Jan-2024

दीपोत्सव के बाद लेजर शो का आयोजन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में दीपोत्सव के मनाया गया। इसके बाद अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम का चित्रण करने वाला लेजर और लाइट शो का आयोजन हुआ।
 
 
06:26 PM, 22-Jan-2024

राहुल गांधी को मंदिर में रोके जाने पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कही ये बात

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को असम के एक मंदिर में प्रवेश करने से रोके जाने पर पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर बोले, यदि आपकी (राहुल गांधी) आस्था है और आप राजनीतिक लाभ के लिए मंदिर जाने का इरादा नहीं रखते हैं, तो आपको निश्चित रूप से जाना चाहिए और कोई भी आपको नहीं रोकेगा।
 
06:21 PM, 22-Jan-2024

जनकपुर में भी मनाया जा रहा दीपोत्सव

नेपाल के जनकपुर में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 'दीपोत्सव' मनाया जा रहा है। जनकपुर रंगबिरंगी रोशनी और सैकड़ों दीयों से जगमगा उठा है।
 
06:14 PM, 22-Jan-2024

जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले, मैं अभी भी भावुक हूं

प्राण प्रतिष्ठा के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले, मैं अभी भी भावुक हूं। आज मेरी स्थिति गुरु वशिष्ठ के जैसी है जब भगवान राम वनवास के बाद लौटे थे।
 
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed