फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Police Constable Exam Live Updates: यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आज आखिरी दिन, यहां पढ़ें सभी ताजा अपडेट

Sat, 31 Aug 2024 04:12 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 31 Aug 2024 04:12 PM IST
खास बातें

UP Police Exam Paper| UP Police Bharti Exam 2024 Live Updates: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) पूरे जोश के साथ यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आयोजित कर रहा है। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आज आखिरी दिन है। पहला चरण 23, 24 और 25 अगस्त को हुआ था, जिसमें लगभग 27 लाख उम्मीदवार तीन दिनों में दो-दो शिफ्ट में शामिल हुए थे। 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों सलाह दी जाती है कि, वे अपना एडमिट कार्ड अवश्यक लेकर जाएं। इसके बिना परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
UP Police Constable Exam 2024 Live Updates All agencies including STF deployed to conduct exam safely
UP Police Constable Exam 2024 live - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

लाइव अपडेट

04:07 PM, 31-Aug-2024

UP Police Exam: पुलिस भर्ती परीक्षा की अंतिम पाली शुरू

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की आखिरी पाली चल रही है। परीक्षार्थियों की सख्ती के साथ तालाशी ली गई, ताकि परीक्षा सुरक्षित तरीके से संपन्न हो। आज शाम 5 बजे यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का समापन हो जाएगा।
03:26 PM, 31-Aug-2024

UP Constable Exam: प्रतापगढ़ से दो सदस्य गिरफ्तार

UP Police Constable Exam - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
यूपी एसटीएफ को प्रतापगढ़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों को धर दबोचा। यह लोग उम्मीदवारों को पेपर सॉल्व करने के नाम पर बरगलाकर उनसे पैसे वसूलते थे। इनके पास से परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड सहित कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
02:31 PM, 31-Aug-2024

UPPRPB: परीक्षा शुरू होने में केवल आधे घंटे समय

दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने में सिर्फ आधे घंटे का समय रह गया है। परीक्षा 3 बजे से शुरू होगी। दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड जरूर ले लें, क्योंकि इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी
01:36 PM, 31-Aug-2024

UP Constable bharti: एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने क्या कहा

मेरठ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि, पुलिस भर्ती परीक्षा में ठगी करने वाले गिरोह की जानकारी मिली थी। इसके बाद ट्रांस यमुना कॉलोनी पुलिस के साथ कालिंदी विहार के डीएनसी होटल में छापा मारा गया। इस दौरान थाना पुलिस भी मौजूद रही। एक कमरे से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई।
12:57 PM, 31-Aug-2024

आरोपियों के पास से एक लाख रुपये हुए बरामद

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
एसटीएफ ने जिन तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, आरोपियों के पास से एक लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।
12:47 PM, 31-Aug-2024

UP Police Exam: आगरा में एक गिरोह पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
आगरा में अभ्यर्थियों को ठगने वाले एक गिरोह को पकड़ा गया है। उम्मीदवारों को परीक्षा पास कराने का सपना दिखाया जा रहा था। उनके पास से पुलिस ने कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड बरामद किए हैं। इन गिरोह को पकड़ने के लिए मेरठ यूनिट से एसटीएफ आगरा आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:29 PM, 31-Aug-2024

UPPRPB: पहली पाली की परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का स्तर इस प्रकार रहा

सामान्य ज्ञान से कुल 38 प्रश्न पूछे गए। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का स्तर कठिन रहा। वहीं सामान्य हिन्दी से कुल 37 और गणित से 38 सवाल पूछे गए। प्रश्नों का स्तर मध्यम रहा। जबकि, रीजनिंग के 37 प्रश्नों का लेवल सरल रहा। कुल मिलाकर पहली पाली की परीक्षा का स्तर मध्यम रहा है।
12:07 PM, 31-Aug-2024

UP Police Constable Exam: पहली पाली की परीक्षा का समापन

UP Police Constable Exam - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
लखनऊ में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था देखी गई है। केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के जांच के बाद ही अंदर जानें की अनुमति दी गई।
 
11:29 AM, 31-Aug-2024

UP Police Bharti Exam: पिछली परीक्षा में पूछे गए जनरल नॉलेज के यह प्रश्न

 
  • भारत के प्रथम राष्ट्रपति 
  • सहकारी समिति का कार्य 
  • सोफिया किस देश की राजधानी है 
  • UNCTAD का पूरा नाम 
  • भारत में प्रथम जनगणना किस शासक के समय हुई 
  • किस युद्ध से भारत में ब्रिटिश औपनिवेश शासन की शुरुआत हुई 
  • रैनसमवेयर शब्द का अर्थ है?
11:14 AM, 31-Aug-2024

UP Police Constable Exam 2024: रिजल्ट के बाद आगे क्या? 

रिजल्ट की घोषणा होने के बाद, जो उम्मीदवार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में पास होंगे, उन्हें शारीरीक मापन परीक्षा (PMT) और शारीरीक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इन सभी परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन होगा।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed