11:35 PM, 31-Aug-2022
Govt Jobs 2022: स्कूल व्याख्याता भर्ती
स्कूल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा) भर्ती परीक्षा 11 अक्तूबर से शुरू होगी और 21 अक्तूबर, 2022 को समाप्त होगी। इसके बाद स्कूल व्याख्याता (संस्कृत शिक्षा) भर्ती परीक्षा 15 नवंबर से शुरू होगी और 17 नवंबर, 2022 को समाप्त हो जाएगी। फिर आरपीएससी इसके बाद वरिष्ठ शिक्षक ग्रेड-2 ( Sec. Edu.) परीक्षा 17 दिसंबर से 24 दिसंबर, 2022 तक शुरू होगी।
10:44 PM, 31-Aug-2022
Sarkari Result Sarkari Naukri Live: RPSC Recruitment 2022
जिन उम्मीदवारों ने उपरोक्त पदों के लिए आवेदन किया है, वे आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in पर तारीखों की जांच कर सकते हैं।
09:54 PM, 31-Aug-2022
Sarkari Result Sarkari Naukri: राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने वरिष्ठ शिक्षक और स्कूल व्याख्याता के पदों के लिए परीक्षा तिथियां जारी की हैं। 16 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
08:40 PM, 31-Aug-2022
Sarkari Result Govt Jobs: ग्रेड सी और ग्रेड डी के पदों पर रिक्तियां
पंजीकरण प्रक्रिया 05 सितंबर, 2022 को समाप्त होगी। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
07:51 PM, 31-Aug-2022
Govt Jobs: SSC Stenographer Recruitment
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी (ग्रुप बी- नॉन-राजपत्रित) और स्टेनोग्राफर ग्रेड डी (ग्रुप सी- नॉन-राजपत्रित) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
06:43 PM, 31-Aug-2022
Top Govt Jobs Sarkari Naukri
योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर प्रवेश योजना के लिए बारे में विस्तृत जानकारी पा सकते हैं। साथ ही योग्य होने पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
05:53 PM, 31-Aug-2022
Sarkari Result Sarkari Naukri: Indian Army TES Recruitment
भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से टेक्नीकल एंट्री स्कीम (Indian Army TES) के तहत 10+2 पास कर चुके उम्मीदवारों से 48वें बैच के लिए निर्धारित सीटों पर ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं।
04:35 PM, 31-Aug-2022
Sarkari Naukri LIVE : बीएसएफ की भर्ती
सीमा सुरक्षा बल (BSF) हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। वे उम्मीदवार जो उपरोक्त पद के लिए आवेदन के इच्छुक और पात्र हैं, वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in से पात्रता और वेतन के बारे में विवरण देख सकते हैं।
03:42 PM, 31-Aug-2022
Sarkari Result 2022: इतने उम्मीदवार हुए सफल
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई राज्य प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम के अनुसार कुल 2174 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सभी सफल उम्मीदवारों को अब इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
02:26 PM, 31-Aug-2022
Sarkari Result 2022 Live: ऐसे चेक करें परिणाम
इस डाउनलोड करने का लिंक अब पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।