फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2023 Live: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड,गेल में कई पदों पर भर्तियां, ऐसे करना होगा आवेदन

Thu, 09 Mar 2023 04:40 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 09 Mar 2023 04:40 PM IST
खास बातें

Sarkari Job 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट कैंडिडेट दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड में शिक्षक के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही अग्निवीर के तहत भी कई पदों पर भर्ती निकली है।

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates Check Latest Govt Jobs Vacancy Board Exam results and more
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

04:39 PM, 09-Mar-2023

Delhi High Court Recruitment 2023

दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यक्तिगत सहायक पदों और वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 

03:41 PM, 09-Mar-2023

GOVT Jobs Orissa HC Recruitment

उच्च न्यायालय ओडिशा की जूनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए  20 मार्च, 2023 तक का मौका है।

विज्ञापन
02:26 PM, 09-Mar-2023

SBI CBO Result 2022 Out

भारतीय स्टेट बैंक ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 1422 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। एसबीआई ने 04 दिसंबर 2022 को देश के 33 राज्यों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम और मेरिट लिस्ट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
01:18 PM, 09-Mar-2023

Job Result Live MPPEB Recruitment 2022-23

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

12:52 PM, 09-Mar-2023

Sarkari Naukri Govt Jobs 2023

देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी (IIT) और भारतीय प्रबंध संस्थानों यानी आईआईएम (IIM) में करीब 29 हजार पद खाली हैं। इन तीनों श्रेणी के उच्च शिक्षा संस्थानों में 9,800 से अधिक शैक्षणिक और 18,500 गैर-शैक्षणिक पद खाली हैं।

11:39 AM, 09-Mar-2023

UCEED 2023

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (आईआईटी, बॉम्बे) ने अंडर ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) 2023  परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
11:09 AM, 09-Mar-2023
आदर्श विद्यालय संगठन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में जमा करना है। पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 07 मार्च से शुरू हो गई है। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 06 अप्रैल 2023 तक है। इसके साथ ही फीस जमा करने की आखिरी तारीख 08 अप्रैल 2023 तक है।

 

10:18 AM, 09-Mar-2023

Sarkari Naukri Result 2023 Live: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड,गेल में कई पदों पर भर्तियां, ऐसे करना होगा आवेदन

Odisha Adarsha Vidyalaya Recruitment 2023 : ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन (OAVS), स्कूल और जन शिक्षा विभाग, ओडिशा सरकार के तहत विभिन्न विषयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के 1010 पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन की इस भर्ती के तहत प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, पीईटी और आर्ट टीचर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.oav.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed