Jobs Result 2023 Live: एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट,ईपीएफओ में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया
{"_id":"6432414d8abf6199a4007d38","slug":"sarkari-result-naukri-2023-live-updates-check-latest-govt-jobs-board-exam-results-and-more-details-2023-04-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Jobs Result 2023 Live: एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट,ईपीएफओ में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 09 Apr 2023 04:30 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 09 Apr 2023 04:30 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई विभागों में नौकरियों की बहार है। उम्मीदवार योग्यता के मुताबिक इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से जुड़ी हर अपडेट आपको यहां मिल जाएगी।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
04:29 PM, 09-Apr-2023
CRPF Constables Recruitment 2023
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 1.30 लाख कांस्टेबलाें की भर्ती करेगा। इनमें 10 फीसदी पद अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 1,29,929 पदों में 1,25,262 पुरुष और 4,667 महिला अभ्यर्थियों के लिए होंगे।04:12 PM, 09-Apr-2023
UPSC JE Recruitment 2023
संघ लोक सेवा आयोग की इन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आठ अप्रैल 2023 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 27 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में कुल 146 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
04:07 PM, 09-Apr-2023
UPSC JE Recruitment 2023
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में जूनियर इंजीनियर, लोक अभियोजक और कई अन्य पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।03:42 PM, 09-Apr-2023
पदों का विवरण और वेतन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3120 स्नातकोत्तर शिक्षक, जिसमें नियमित (2,855) और बैकलॉग (265) रिक्तियों को को भरा जाएगा।इसके लिए चयनित उम्मीदवारों का वेतन मीट्रिक स्तर 8 (47,600-1,51,100 रुपये) है।03:20 PM, 09-Apr-2023
Jharkhand PGT Recruitment 2023
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) के 3000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके लिए आज यानी पांच अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 मई 2023 तक है।01:30 PM, 09-Apr-2023
Sarkari Naukri THDC India Limited Recruitment
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने प्रशिक्षु अभियंताओं यानी इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार टीएचडीसी की आधिकारिक वेबसाइट thdc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (THDC) में रिक्त 90 पदों को भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:56 PM, 09-Apr-2023
EPFO Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) और स्टेनोग्राफर पदों के लिए भर्ती में सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला उम्मीदवारों और भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
11:46 AM, 09-Apr-2023
EPFO Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में चरण-1 और चरण-2 परीक्षाएं शामिल हैं। एसएसए के लिए प्रथम चरण की परीक्षा में 600 अंकों के प्रश्न होंगे और समय अवधि दो घंटे 30 मिनट है। एसएसए के लिए द्वितीय चरण कंप्यूटर डाटा एंट्री टेस्ट है। स्टेनोग्राफर के लिए प्रथम चरण की परीक्षा में 800 अंकों के प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे 10 मिनट है। दूसरे चरण में स्टेनोग्राफी टेस्ट होता है।10:58 AM, 09-Apr-2023
EPFO Recruitment 2023: पात्रता मानदंड
- सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी) : उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पूरी की हो।
- स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
- आयु सीमा : 18 वर्ष से 27 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए।
10:25 AM, 09-Apr-2023
EPFO Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण
सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी) : 2674 पदस्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) : 185 पद