सामने जिसने सीना तान लिया
उसको मैंने भी खींच-तान लिया
मुस्कुराकर जिसे छुपाता रहा
उस फ़साने को सबने जान लिया
हार जाऊँ ये सबकी हसरत थी
मैंने भी जीतने का ठान लिया
सच कहा तो किसीने माना नहीं
झूठ बोला तो सबने मान लिया
जब बचाना रसूखदार को था
फिर तो गूँगों से भी बयान लिया
-जॉनी अहमद 'क़ैस'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X