फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

sarkari Result Naukri 2023 Live: जेलर और होमगार्ड के पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Fri, 14 Apr 2023 07:31 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 14 Apr 2023 07:31 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए होमगार्ड के पदों पर बंपर भर्तियां हैं। सातवीं पास उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ कई अन्य विभागों में भी नौकरियां निकलीं हैं। 

विज्ञापन
sarkari Result Naukri 2023 Live Updates Check Latest Govt Jobs Board Exam Results and more
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:30 PM, 14-Apr-2023

Jobs Result Exam 2023 पेपर अंग्रेजी और हिंदी में होंगे

जेएनयू भर्ती परीक्षा में सामान्य जागरूकता, तर्क क्षमता, गणितीय क्षमता और कंप्यूटर जागरूकता सीबीटी प्रश्न पत्र बहुभाषी यानी अंग्रेजी और हिंदी में होंगे। उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर भाषा की परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी।
06:29 PM, 14-Apr-2023

Sarkari Result Naukri 2023 Live: JNU Non-Teaching Recruitment Exam Date

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए जेएनयू भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। गैर-शैक्षणिक पदों के लिए जेएनयू भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल और 27 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
05:09 PM, 14-Apr-2023

Bihar LRC Recruitment 2023

बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार राजस्व और भूमि सुधार विभाग ( BRLRC) ने बंपर पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 13 अप्रैल, 2023 से शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
01:00 PM, 14-Apr-2023

Gujarat HC Civil Judge Recruitment 2023

गुजरात उच्च न्यायालय में सिविल जज के पद पर आवेदन करने का आज यानी 14 अप्रैल 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे फटाफट आवेदन पूरा कर लें। इसके लिए उम्मीदवारों को हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। 
 
10:28 AM, 14-Apr-2023

पद और वेतन

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य तमिलनाडु जेल अधीनस्थ सेवा में शामिल कारागार और सुधार सेवा विभाग में सहायक जेलर (पुरुष) और 05 सहायक जेलर (महिला) के कुल 54 रिक्त पदों को भरना है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 35,400 से 1,30,400 रुपये लेवल 11 के तहत दिया जाएगा।
10:13 AM, 14-Apr-2023

दो पालियों में होगी परीक्षा

टीएनपीएससी असिस्टेंट जेलर परीक्षा 2022 ओएमआर/कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में एक जुलाई 2023 को दो पालियों- सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
09:39 AM, 14-Apr-2023

Assistant Jailor Recruitment 2023

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) के तहत राज्य में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के पास सहायक जेलर बनने का मौका है। इन पदों पर उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 मई तक आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदक 16 से 18 मई तक अपने फॉर्म में बदलाव भी कर सकेंगे।
08:40 AM, 14-Apr-2023

sarkari Result Naukri 2023 Live: जेलर और होमगार्ड के पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Jharkhand HomeGaurd Recruitment 2023: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, गढ़वा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में ग्रामीण और शहरी होम गार्ड के कुल 1501 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed