Sarkari Naukri Live 2023: एनआईए, ट्राई और जेसीआई में निकलीं नौकरियां, स्नातक पास को मिलेगा मौका
{"_id":"63d886c27d2d80023563347e","slug":"sarkari-naukri-results-live-updates-check-latest-vacancies-eligibility-criteria-exam-result-and-other-details-2023-01-31","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Live 2023: एनआईए, ट्राई और जेसीआई में निकलीं नौकरियां, स्नातक पास को मिलेगा मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 31 Jan 2023 05:59 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 31 Jan 2023 05:59 PM IST
खास बातें
Sarkari Results Naukri Live 2023: सरकारी क्षेत्रों के अलावा, दिग्गज कंपनियां भी नौकरियों की पेशकश कर रही हैं। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जहां आप इस सप्ताह में आवेदन कर सकते हैं। SSC and UPSC की अधिकारी पदों के लिए रिक्तियों से लेकर एनआईए, रक्षा मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय की भर्ती और भारतीय सेना (Indian Army Recruitment) की भर्ती सहित और बहुत कुछ यहां उपलब्ध है।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
05:59 PM, 31-Jan-2023
SBI Recruitment मासिक मानदेय
SBI Recruitment मासिक मानदेयभारतीय स्टेट बैंक की ओर से चयनित उम्मीदवार को पद के अनुसार सैलरी मिलेगी।
-
क्लर्क पद के लिए सैलरी : 25,000 रुपये -
जेएमजीएस –1 के लिए सैलरी : 35,000 रुपये -
एमएमजीएस –2 और एमएमजीएस –3 के लिए सैलरी : 40,000 रुपये
05:32 PM, 31-Jan-2023
SBI Recruitment कुल 1438 रिक्तियों को भरा जाएगा
इससे पहले, भारतीय स्टेट बैंक की भर्ती आवेदन के लिए अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2023 थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1438 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध रिक्ति विवरण, पात्रता मानदंड, वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर देखें।अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें
विज्ञापन
05:15 PM, 31-Jan-2023
Odisha Police Constable Recruitment 2023
ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने विभिन्न जिलों और प्रतिष्ठानों में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है।
04:16 PM, 31-Jan-2023
JAC Class 12th Admit Card 2023
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने (कक्षा 12) की अंतिम परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। JAC कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड jac.jharkhand.gov.in और jacinter-online.com पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।02:55 PM, 31-Jan-2023
Sarkari Naukri LIC Recruitment Last Date
भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर भर्ती 2023 परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एलआईसी एएओ भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- licindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्रति माह 53,600 रुपये का मूल वेतन और अन्य लाभ एवं भत्ते भी मिलेंगे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
01:50 PM, 31-Jan-2023
Govt EXAM LIC AAO Recruitment आज अंतिम तिथि
भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 31 जनवरी को बंद कर दी जाएगी। आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एलआईसी एएओ भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- licindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:08 PM, 31-Jan-2023
Sarkari Jobs LIC AAO Recruitment 2023
भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation Of India) को 300 सहायक प्रशासनिक अधिकारी (Assistant Administrative Officer) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। एलआईसी की इस भर्ती में हजारों रुपये की सैलरी मिल रही है। हालांकि, एलआईसी की एएओ की भर्ती में आवेदन करने के लिए अब सिर्फ आज का ही दिन बचा है।
12:01 PM, 31-Jan-2023
Govt Jobs UP Civil Judge Exam Admit Card डाउनलोड करें
-
उम्मीदवार सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर, उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें के लिंक पर क्लिक करें। -
अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। -
उम्मीदवार अपना यूपीपीएससी एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार अपने प्रवेश-पत्र के एक-दो प्रिंट आउट ले लें। -
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in देखें।
11:35 AM, 31-Jan-2023
Sarkari Naukri Live UPPSC सिविल जज भर्ती परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती 2022 की परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को दो पारियों में आयोजित की जानी है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक पांच जिलों में आयोजित की जानी है।
10:40 AM, 31-Jan-2023
Sarkari Naukri UPPSC Civil Judge 2022 Admit Card Out
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।