Sarkari Naukri Live 2023: खड़की कैंटोनमेंट और नौसेना में निकलीं भर्तियां, 10वीं पास से लेकर आईटीआई पास भी पात्र
{"_id":"63de0f08d873736a47064315","slug":"sarkari-naukri-results-live-blog-kirkee-cantonment-board-and-navy-tradesman-recruitment-begins-2023-02-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Live 2023: खड़की कैंटोनमेंट और नौसेना में निकलीं भर्तियां, 10वीं पास से लेकर आईटीआई पास भी पात्र","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 04 Feb 2023 06:16 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 04 Feb 2023 06:16 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Results Live Blog: वर्तमान दौर में सरकारी नौकरी कौन नहीं पाना चाहता है। किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां amarujala.com/jobs आपके लिए लेकर आया है ऐसी 12 हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी भर्तियों की जानकारी, जिनमें सबको नौकरी का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Jobs Live
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:15 PM, 04-Feb-2023
Sarkari Naukri DG GST Intelligence Recruitment
जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (DG GST Intelligence)-
पद - खुफिया अधिकारी -
रिक्तियां- 46 -
योग्यता- निर्दिष्ट नहीं -
समय सीमा- 10 फरवरी
05:16 PM, 04-Feb-2023
Sarkari Naukri NLU Delhi Vacancies
-
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU Delhi) -
पोस्ट- प्रोजेक्ट या प्रोग्राम या टीम लीड या मैनेजर, एनालिस्ट, अधिक रिक्तियां -
रिक्तियां- 18 -
योग्यता- बीएससी -
स्थान- द्वारका, नई दिल्ली
विज्ञापन
04:43 PM, 04-Feb-2023
Sarkari Naukri Live 2023: खड़की कैंटोनमेंट भर्ती में करें आवेदन
Kirkee Cantonment Board यानी खड़की छावनी परिषद में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kirkee.cantt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।03:32 PM, 04-Feb-2023
Govt Jobs Kirkee Cantonment Board Recruitment
Kirkee Cantonment Board यानी खड़की छावनी परिषद में विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खड़की छावनी में रजिस्ट्रार, पीडियाट्रिशियन, सहायक चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, एक्सरे तकनीशियन, आशुलिपिक, माली, ड्रेसर, वार्ड आया, वार्ड ब्वॉय, पाउंडकीपर, मजदूर, वॉच मैन, चपरासी, फायरमैन, बढ़ई, मेसन, वायरमैन, सफाई निरीक्षक और स्वीपर एस-1 आदि के पदों पर भर्ती शुरू की गई है।
02:45 PM, 04-Feb-2023
maharashtra mumbai fire brigade recruitment controversy
आरोप है कि जिन लड़कियों की हाइट 162 सेमी से ज्यादा होती है उन्हें भी बाहर निकाल दिया जा रहा है। जिसके बाद महिला उम्मीदवारों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। हंगामे की स्थिति को देखते हुए दहिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर किया गया है। सूचना मिल रही है कि फायर ब्रिगेड भर्ती के लिए आई युवतियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लाठीचार्ज में कुछ लड़कियों को चोटें आई हैं।
02:12 PM, 04-Feb-2023
Sarkari Jobs मुंबई में भर्ती के दौरान हंगामा
महाराष्ट्र सरकार के अग्निशमन विभाग की भर्ती के तहत मुंबई में भर्ती के दौरान हंगामे की जानकारी सामने आई है। अभ्यर्थियों ने लगाया धांधली का आरोप लगाया है। मामला मुंबई के दहिसर पश्चिम का है। दहिसर में महिला फायर ब्रिगेड कर्मियों की भर्ती को लेकर हंगामा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:44 PM, 04-Feb-2023
Jobs SAIL Apprentice Recruitment 2023
भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL) भिलाई ने 120 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी 2023 तक है। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है।01:40 PM, 04-Feb-2023
Sarkari Naukri Results Live OPSC Recruitment
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी, 2023 है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 683 रिक्तियों को भरना है।01:31 PM, 04-Feb-2023
Sarkari Naukri Exam राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती
राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का लक्ष्य प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कुल 48000 रिक्तियों को भरना है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।01:30 PM, 04-Feb-2023
GOVT Jobs RSMSSB Teacher Recruitment 2022
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से बड़े स्तर पर शिक्षक भर्ती शुरू की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर -1 और स्तर -2 भर्ती 2022 के तहत योग्य उम्मीदवारों के लिए राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक आयोजित होने वाली है।