फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2023 Live: राजस्थान में रोजगार मेले की शुरुआत, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरियां

Wed, 04 Jan 2023 08:40 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 04 Jan 2023 08:40 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे खासकर सेना में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सीआरपीएफ में आज से आवेदन शुरू हो रहे हैं। इसके साथ ही एसएससी सीएचएसएल में आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। नौकरी से जुड़ी हर खबर का लाइव अपडेट यहां पढ़ें। 


 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Results 2023 Live Updates Latest Government Jobs ssc chsl crpf bharti in New Year
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

08:39 PM, 04-Jan-2023

Jobs in Rajasthan RSMSSB Teacher Recruitment

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से बड़े स्तर पर शिक्षक भर्ती शुरू की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर -1 और स्तर -2 भर्ती 2022 के तहत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2023 है। 
07:18 PM, 04-Jan-2023

Govt Jobs Rajasthan राजस्थान रेडियोग्राफर भर्ती

राजस्थान रेडियोग्राफर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी, 2023 रखी गई है। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन राजस्थान राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान अथवा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
05:15 PM, 04-Jan-2023

Sarkari Naukri Exam Rajasthan Radiographer Recruitment

राजस्थान में सहायक रेडियोग्राफर भर्ती 2022 की विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। Rajasthan Radiographer Recruitment का आयोजन 1015 पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। 
03:57 PM, 04-Jan-2023

 GUJCET 2023 Registration

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने GUJCET 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने की तारीख का एलान कर दिया है।
03:08 PM, 04-Jan-2023

MPPSC Librarian recruitment 2023

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल से 19 मई तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमपीपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती 2023 के बारे में अधिसूचना 30 दिसंबर 2022 को एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  www.mppsc.mp.gov.in पर  जारी की जा चुकी है।

12:57 PM, 04-Jan-2023

NEET SS Counselling 2022

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) काउंसलिंग 2022 के लिए फाइनल राउंड टू का परिणाम जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर देख सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:44 PM, 04-Jan-2023

BPSC 68th CCE Prelims

बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फटाफट आवेदन कर लें।

12:07 PM, 04-Jan-2023

Rajasthan Mega Job Fair 2023

राजस्थान मेगा जॉब फेयर भर्ती का 10 हजार पदों पर नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। चार और पांच जनवरी को सुखाड़िया सर्किल स्थित रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड उदयपुर में इसका आयोजन किया जाएगा  
11:56 AM, 04-Jan-2023

UP 10th, 12th Board Exams 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी करेगा। जिसे छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।
11:43 AM, 04-Jan-2023

TSPSC Lecturer 2022

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने तेलंगाना राज्य में तकनीकी शिक्षा सेवा में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में लेक्चरर के पद पर भर्ती कर रहा है।  जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है।  योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न विषयों के लिए कुल 247 लेक्चरर रिक्तियों को भरना है।

Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed