Sarkari Naukri 2023 Live: यूपी-बिहार में निकलीं हजारों नौकरियां, जानें कहां-कितने पदों पर भर्ती
{"_id":"64911b3b23bc139b7305ff56","slug":"sarkari-naukri-result-live-blog-latest-govt-jobs-exam-update-hindi-news-admit-card-2023-06-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2023 Live: यूपी-बिहार में निकलीं हजारों नौकरियां, जानें कहां-कितने पदों पर भर्ती","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 20 Jun 2023 06:45 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: उत्कर्ष उपाध्याय
Updated Tue, 20 Jun 2023 06:45 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2023 Live: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां निकलीं हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
03:33 PM, 20-Jun-2023
Sarkari Naukri NIT Hamirpur Recruitment 2023
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), हमीरपुर के विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट nith.ac.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार वैज्ञानिक विशेषज्ञ, जूनियर असिस्टेंट व अन्य पदों के लिए 10 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।02:16 PM, 20-Jun-2023
Sarkari Jobs Chandigarh Police Recruitment 2023
चंडीगढ़ पुलिस में बंपर पदों पर भर्ती चल रही है। इसके तहत कॉन्स्टेबल के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 22 जून, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
01:22 PM, 20-Jun-2023
Sarkari Naukri HSSC Recruitment 2023
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) में ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसकी आवेदन प्रक्रिया हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के पद पर भर्ती के लिए 26 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।11:12 AM, 20-Jun-2023
Sarkari Job UPSSSC Recruitment 2023:
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने एक्स-रे तकनीशियन के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार एक्स-रे तकनीशियन के पद पर भर्ती के लिए 05 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।10:22 AM, 20-Jun-2023
Sarkari Naukri UP Police Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है। लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित कर दी जाएगी। इसकी आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।09:49 AM, 20-Jun-2023
Sarkari Job TNPSC Recruitment 2023
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (टीएनपीएससी) ने सिविल जज के पद के लिए के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए 30 जून, 2023 से पहले तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:22 AM, 20-Jun-2023
Sarkari Job TNMRB Recruitment 2023
तमिलनाडु चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड (टीएनएमआरबी) ने सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां लेबोरेटरी तकनीशियन पदों पर भर्ती होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया तमिलनाडु चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार लेबोरेटरी तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए 02 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।08:50 AM, 20-Jun-2023
Sarkari Naukri UPPSC Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। UPPSC के भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 395 प्रमुख पदों को भरना है। इस भर्ती प्रक्रिया में व्याख्याता (लेक्चरर) और विभिन्न विभागों में ऑफिसर पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन प्रक्रिया uppsc.up.nic.in वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।08:46 AM, 20-Jun-2023
Sarkari Naukri 2023 Live: यूपी-बिहार में निकलीं हजारों नौकरियां, जानें कहां-कितने पदों पर भर्ती
सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां निकलीं हैं।