Sarkari Naukri Result Jobs Live: कर्मचारी चयन आयोग, जेएसएससी समेत विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, जल्दी करें आवेदन
{"_id":"627f0fbf1244ca40946280f0","slug":"sarkari-naukri-result-jobs-live-update-up-bharti-bank-ssc-jssc-apro-results-rrb-govt-vacancies-on-14th-may","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Jobs Live: कर्मचारी चयन आयोग, जेएसएससी समेत विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, जल्दी करें आवेदन ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 14 May 2022 04:26 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 14 May 2022 04:26 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result Live Jobs Update: सरकारी नौकरी करने की ठान चुके युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दूसरी ओर आज दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम की भी घोषणा कर दी जाएगी। रिजल्ट के हर अपडेट के लिए आप इस लाइव ब्लॉग- छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Result Naukri Live
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
04:25 PM, 14-May-2022
Sarkari Govt: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 28 मार्च, 2022
- आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 18 अप्रैल, 2022
- प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 13 मई, 2022
03:39 PM, 14-May-2022
Sarkari Naukri 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से ग्रेड बी (डीआर) के रिक्त पदो पर भर्ती के लिए सामान्य पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 28 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जारी किए प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े विभिन्न दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
02:25 PM, 14-May-2022
Sarkari Naukri: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।01:16 PM, 14-May-2022
Sarkari Naukri: आरबीआई ग्रेड- 2 भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार 13 मई, 2022 को ग्रेड-बी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे ऑनलाइन रूप में जारी किया गया है।11:01 AM, 14-May-2022
Sarkari Naukri 2022: कैसे करें आवेदन?
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के इस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।10:26 AM, 14-May-2022
सरकारी नौकरी: भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 12 मई, 2022
- आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 13 जून, 2022
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 15 जून, 2022
- आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 20 से 24 जून, 2022
- परीक्षा की तारीख- अगस्त, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
09:29 AM, 14-May-2022
Sarkari Naukri 2022: कब होगी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से फेज-10 के तहत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की आधिकारिक तारीख नहीं जारी की गई है। हालांकि, इस परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने में देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आयोग की ओर से 20 से 24 जून, 2022 तक आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया जाएगा।08:48 AM, 14-May-2022
Govt Job Updates: इतने पदों पर होंगी भर्तियां
एसएससी की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 2065 रिक्तियां जारी की गई हैं। उम्मीदवारो का चयन सीबीटी मोड में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इस परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के माध्यम से चयनित होंगे उन्हें आयोग के विभागों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।08:07 AM, 14-May-2022
Sarkari Naukri: कब तक कर सकते हैं आवेदन?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई फेज-10 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। एसएससी ने इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून, 2022 को निर्धारित की है।07:33 AM, 14-May-2022