आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चूकै जीव जो चेत से, भोगै दुःख अपार

                
                                                         
                            कबीर यहाँ कोउ ना अमर, छाया दुःख अपार।
                                                                 
                            
रुदन-क्रंदन का जीवना, खोजे सुख हर बार॥

कबहुँ न समझे जीव यह, सुख-दुःख एक समान।
अज्ञाने जीवन घुले, मिटे न मन-अभिमान॥

मिटै तिमिर अज्ञान का, तब ही उतरै पार।
चूकै जीव जो चेत से, भोगै दुःख अपार॥

हाय जीव तेरी दशा, सही न मोपे जाय।
रोग-शोक की देह यह, कब तक ढोई जाय॥

ज्ञान-पिपासा मार के, भटके चहुँदिशि ओर।
कबीर कैसे ना कहूँ, दुःख का नहिं कोउ छोर॥
- सुनील कुमार
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर