फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Jobs Live: बीएसएफ, एफसीआई और उत्तर प्रदेश में हजारों पदों पर भर्ती, मिलेगी बंपर सैलरी

Sat, 03 Sep 2022 06:48 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 03 Sep 2022 06:48 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs UPPSSSC Bharti, AIIMS Recruitment Hindi News Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का।
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Jobs Live Update NEET REET Results UPSC Admit Card FCI ICG Recruitment on 3 september
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:48 PM, 03-Sep-2022

UPSSSC Answer Key: ऐसे चेक करें उत्तर कुंजी

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब संबंधित भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
05:21 PM, 03-Sep-2022

Sarkari Result : इतने पदों पर होनी है भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट बोरिंग तकनीशियन भर्ती के माध्यम से कुल 486 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करने का फैसला किया गया है। भर्ती के अगले चरण की सूचना जल्द ही जारी की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन
04:49 PM, 03-Sep-2022

Sarkari Result Live 2022 : सभी सेट की उत्तर कुंजी जारी

UPSSSC ने असिस्टेंट बोरिंग तकनीशियन भर्ती, 2019 परीक्षा में आए सभी सेट यानी की सेट A, B, C, D, E, F और G के की उत्तर कुंजी को जारी किया है। इसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर सभी जरूरी दिशानिर्देशों का पालन कर के डाउनलोड कर सकते हैं। 
04:34 PM, 03-Sep-2022

Sarkari Result Live : इस तारीख को हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट बोरिंग तकनीशियन भर्ती परीक्षा का आयोजन 03 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। 
04:00 PM, 03-Sep-2022

Sarkari Result 2022 live : यूपीएसएसएससी बोरिंग तकनीशियन भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/UPSSSC ने असिस्टेंट बोरिंग तकनीशियन भर्ती, 2019 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। 
03:05 PM, 03-Sep-2022

Sarkari Result 2022: इतने उम्मीदवारों का होगा चयन

केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड द्वारा आयोजित बिहार कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 8415 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन लिखित, परीक्षा, पीएसटी और पीईटी के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:39 PM, 03-Sep-2022

Sarkari Result: कब हुई पीईटी?

केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार द्वारा कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से लेकर 8 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा में कुल 34,090 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। वहीं, कुल 18,323 अंतिम परिणाम में चयनित किए गए हैं। 
01:49 PM, 03-Sep-2022

Sarkari Result 2022: ऐसे चेक करें परिणाम

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
01:41 PM, 03-Sep-2022

Sarkari Result: सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल भर्ती का परिणाम जारी

केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार (CSBC) ने बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2020 के अंतिम परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को बीते दिन शुक्रवार 02 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है।
12:59 PM, 03-Sep-2022

JEE Advance 2022: कब जारी होंगे परिणाम?

IIT Bombay की ओर से जारी की गई अंतरिम उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों की पहले विशेषज्ञों की टीम द्वारा समीक्षा की जाएगी। इस समीक्षा के बाद आईआईटी बॉम्बे एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। इसी उत्तर कुंजी पर परिणाम भी आधारित होंगे। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक जेईई एडवांस परीक्षा, 2022 के परिणाम 11 सितंबर, 2022 को जारी किए जाएंगे।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed