03:23 PM, 02-Sep-2022
Sarkari Naukri 2022: जेकेपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती
योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 01 से 03 अक्तूबर, 2022 तक अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को संपादित कर सकेंगे।
02:23 PM, 02-Sep-2022
Sarkari Vacancy: JKPSC MO Recruitment
जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के चिकित्सा विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथी / यूनानी / आयुर्वेदिक) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
01:27 PM, 02-Sep-2022
Sarkari Naukri Jobs: JKSSB Exam Cancelled
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर निरस्तीकरण नोटिस की जांच कर सकते हैं। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर परीक्षा की नई तिथियों के बारे में लेटेस्ट जानकारी को आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।
12:36 PM, 02-Sep-2022
Sarkari Naukri Result Jobs: JKSSB Exam Cancelled
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने इस साल मार्च में आयोजित जूनियर इंजीनियर (सिविल) और लेखा सहायक लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, जेकेएसएसबी ने कहा कि लिखित परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने के बाद उसने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया।
11:31 AM, 02-Sep-2022
Sarkari Naukri: SSC JE 2022 Registrations Last Date
- योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 03 सितंबर, 2022 है। एसएससी की ओर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा नवंबर 2022 में आयोजित होने वाली है। पेपर-2 (पारंपरिक) की अनुसूची बाद में अधिसूचित की जाएगी।
10:56 AM, 02-Sep-2022
SSC JE 2022 Recruitment: नंवबर 2022 में आयोजित होगी सीबीटी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से शुक्रवार, दो सितंबर को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
10:27 AM, 02-Sep-2022
Jobs Exam Results Live: सेल, एफसीआई और एसएससी ने निकालीं नौकरियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से निकाली गई जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अब खत्म होने वाली है। उपरोक्त पदों पर सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी कर लें।