Sarkari Naukri Result Live: सेंट्रल बैंक में आवेदन का आखिरी मौका आज, ICG और PHC में भी निकलीं भर्तियां
{"_id":"63e711559b989e52c809fb5a","slug":"sarkari-naukri-result-exam-admit-card-live-up-board-hall-ticket-latest-govt-jobs-primary-tet-result-update-2023-02-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: सेंट्रल बैंक में आवेदन का आखिरी मौका आज, ICG और PHC में भी निकलीं भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 11 Feb 2023 07:58 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 11 Feb 2023 07:58 PM IST
खास बातें
Sarkari Result LIVE Naukri Exam Updates 2023: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 10वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है। कभी-कभी युवा तमाम ऐसी वेबसाइटों पर नौकरी संबंधित जानकारी सर्च करते हैं जहां उनको आधी अधूरी जानकारी मिलती है और वे आवेदन करने से चूक जाते है। ऐसे में amarujala.com/jobs पर आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी देंगे। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
07:58 PM, 11-Feb-2023
RBSE Admit Card 2023
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र 2023 जारी करने जा रहा है।
07:42 PM, 11-Feb-2023
NEET MDS 2023 Last Date
मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET-MDS) 2023 के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का कल आखिरी दिन है।
विज्ञापन
06:58 PM, 11-Feb-2023
Assam Police Jail Warder Recruitment 2023 Last Date
असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) के जेल विभाग में जेल वार्डर के पद पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का आज 11 फरवरी, 2023 आखिरी दिन है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने इन रिक्तियों के लिए अभी तक आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर आवेदन कर सकते हैं।05:10 PM, 11-Feb-2023
BECIL Recruitment 2023
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने कई पदों पर उम्मीदवारों से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है। योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।03:38 PM, 11-Feb-2023
Indian Army Jobs: Agniveer Recruitment CEE
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पहला ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) अप्रैल, 2023 में आयोजित किया जाएगा। सामान्य प्रवेश परीक्षा देश भर में लगभग 200 स्थानों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
02:35 PM, 11-Feb-2023
Latest Govt Jobs Agniveer Recruitment Process
सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की है। अब अग्निवीर भर्ती के तहत सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) देना होगा। इसके बाद फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होंगे। सेना द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों में प्रक्रिया में बदलाव के संबंध में विज्ञापन दिए जा रहे हैं। सूत्रों ने शनिवार को कहा, इसके लिए अधिसूचना फरवरी के मध्य तक जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:44 PM, 11-Feb-2023
Govt Jobs EXAM LIC AAO Prelims Admit Card Out
-
उम्मीदवार सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं। -
यहां उपलब्ध करिअर लिंक पर क्लिक करें। -
“LIC AAO (जनरलिस्ट) -2023 की भर्ती” पर क्लिक करें। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। -
एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें। -
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
01:13 PM, 11-Feb-2023
Sarkari Naukri Result Exam LIC AAO Prelims Call Letter 2023
भारतीय जीवन बीमा निगम ने एलआईसी एएओ प्रीलिम्स 2023 के लिए कॉल लेटर जारी किया है। सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 17 फरवरी और 20 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित होने वाली है।
12:43 PM, 11-Feb-2023
How to Download UP Board Exam Admit Card from upmsp.edu.in
कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट और स्वयंपाठी छात्रों के लिए यूपीएमएसपी एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं--
चरण 1: सबसे पहले यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट यानी upmsp.edu.in पर जाएं।
-
चरण 2: निजी छात्रों के लिंक के लिए यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 पर क्लिक करें।
-
चरण 3: लॉग इन सेक्शन पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-
चरण 4: यहां आपको यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 का लिंक स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
चरण 5: अपना विवरण दर्ज कर हॉल टिकट डाउनलोड करें और उसके विवरण की जांच करें।
-
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए छात्र इसका अतिरिक्त प्रिंट आउट भी ले लें।
Read Also: UP Board Exam 2023 Admit Card Out: यूपी बोर्ड के प्रवेश-पत्र जारी, सत्यापन के बिना नहीं मिलेगी परीक्षा में एंट्री
12:16 PM, 11-Feb-2023
Admit card up board 2023 released
UP Board Exam के नियमित छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि उनके पास ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा नहीं है। यूपी बोर्ड एग्जाम हॉल टिकट लेने के लिए परीक्षार्थियों को अपने संबंधित स्कूल जाना होगा। विद्यार्थी प्रवेश-पत्र लेने के साथ ही इन्हें अपने स्कूल प्रिंसिपल से हस्ताक्षर मय मुहर लगवा कर सत्यापित जरूर करा लेवें। अन्यथा बिना सत्यापन वाले प्रवेश-पत्र से परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।