Jobs Result 2023 Live: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-इग्नू समेत कई विभागों में निकलीं नौकरियां, ऐसे करें आवेदन
{"_id":"643f5e6ef39be06dae006be7","slug":"sarkari-naukri-result-2023-live-updates-check-latest-govt-jobs-board-exam-results-news-2023-04-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Jobs Result 2023 Live: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-इग्नू समेत कई विभागों में निकलीं नौकरियां, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 19 Apr 2023 04:54 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 19 Apr 2023 04:54 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2023: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, इग्नू, कोल फील्ड लिमिटेड सहित कई क्षेत्रों में नौकरियां निकलीं हैं। इच्छुक युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
04:53 PM, 19-Apr-2023
UP Police Recruitment परीक्षा पैटर्न
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा ऑब्जेक्टिव होगी और पेन पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 4 सेक्शन होंगे। जिसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल के लिए 2 अंक होंगे। हर गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे।03:06 PM, 19-Apr-2023
UP Police Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड(यूपीपीबीपीबी) द्वारा 37000 से अधिक पदों पर निकलने वाली आगामी भर्ती का लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी होते ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
02:24 PM, 19-Apr-2023
JKSSB आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये का शुल्क लागू है।01:16 PM, 19-Apr-2023
JKSSB रिक्तियों का विवरण
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई, 2023 है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 128 रिक्तियों को भरना है। जिसमें पंचायत सचिव के 13, ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 105 और चालक द्वितीय के 10 पद शामिल हैं।12:35 PM, 19-Apr-2023
JKSSB Recruitment 2023
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग और जल शक्ति विभाग से संबंधित डिवीजन / जिला कैडर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 16 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
10:00 AM, 19-Apr-2023
CCL Recruitment 2023 Last Date
कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में तीन सौ से ज्यादा पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन का आज यानी 19 अप्रैल 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट centralcoalfields.in पर जाकर इसे पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:32 AM, 19-Apr-2023
MIB Recruitment शैक्षिक योग्यता
वे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से जर्नलिज्म या मास कम्यूनिकेशन या विजुअल कम्यूनिकेशन या इंफॉर्मेशन आर्ट्स या एनिमेशन एंड डिजाइनिंग या लिटरेचर एवं क्रिएटिव राइटिंग में कम से कम दो वर्ष की मास्टर्स डिग्री या डिप्लोमा लिया हो। उम्मीदवारों के पास सम्बन्धित कार्य का कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।08:51 AM, 19-Apr-2023
MIB Recruitment 2023
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का टाइम पीरियड उनके काम के आधार पर अधिकतम दो वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को प्रिंट, टीवी, रेडियो, ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट क्रिएट या ग्राफिक डिजाइन करना होगा।
08:44 AM, 19-Apr-2023
Jobs Result 2023 Live: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-इग्नू समेत कई विभागों में निकलीं नौकरियां, ऐसे करें आवेदन
MIB Recruitment 2023: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत युवाओं के पास नौकरी का बेहतरीन अवसर है। इसके लिए यंग प्रोफेशनल से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक युवा इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। मंत्रालय द्वारा रोजगार समाचार में प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार, 75 युवा उम्मीदवारों की संविदा के आधार पर भर्ती की जाएगी। जो एक वर्ष के लिए होगी।