फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jobs Result 2023 Live: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक,रेलवे में निकलीं भर्तिया; जानें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Mon, 31 Jul 2023 06:27 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 31 Jul 2023 06:27 PM IST
खास बातें

Sarkari Result Naukri 2023 Live News in Hindi: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, रेलवे, मेट्रो सहित कई क्षेत्रों में नौकरी का अवसर है। इच्छुत उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live Latest Govt Jobs ipp railway And Vacancy Notification Updates in Hindi
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:26 PM, 31-Jul-2023

SSC Recruitment

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 31 जुलाई को मैट्रिक स्तर के पदों के लिए सेलेक्शन पोस्ट लद्दाख 2022 के अतिरिक्त परिणाम जारी किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
04:05 PM, 31-Jul-2023

NIT Silchar Recruitment 2023

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिलचर (NIT Silchar) ने 109 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार 08 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
01:48 PM, 31-Jul-2023

RCF Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

आरसीएफएल भर्ती 2023 के तहत मैनेजमेंट ट्रेनी के पद के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम/महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
01:47 PM, 31-Jul-2023

RCF Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण 

यह भर्ती अभियान केमिकल/मैकेनिकल/बॉयलर/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रुमेंटेशन/सुरक्षा/सिविल/सीसी लैब/आईटी/मार्केटिंग/मानव संसाधन/एचआरडी/प्रशासन में 124 प्रबंधन प्रशिक्षु पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
01:37 PM, 31-Jul-2023

RCFL Recruitment 2023

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने विभिन्न विषयों में प्रबंधन प्रशिक्षुओं (Management Trainees) की 124 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.rcfltd.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 09 अगस्त 2023 तक है।

 
12:57 PM, 31-Jul-2023

शैक्षणिक योग्यता 

उम्मीदवार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स से माध्यमिक परीक्षा पास की हो। हिंदी भाषा में देवनागरी लिपि का अच्छा ज्ञान होना चाहिए और राजस्थान में बोली जाने वाली भाषाओं का अच्छा ज्ञान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:55 PM, 31-Jul-2023

Rajasthan HC Recruitment 2023

राजस्थान हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के 277 पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार एक अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 30 अगस्त शाम पांच बजे तक है।

 
12:03 PM, 31-Jul-2023

RPSC RAS Registration 2023

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू कर दी गई है।  राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के परीक्षा के तहत तीन चरणों में योग्य उम्मीदवारों का राजस्थान राज्य सेवा के अधिकारियों का चयन किया जाएगा। भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया के बारे में यहां विस्तार से बताया जा रहा है। 
11:45 AM, 31-Jul-2023

IPPB Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, दिव्यांग, महिलाओं को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
 
11:31 AM, 31-Jul-2023

Jobs Result 2023 Live: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक,रेलवे में निकलीं भर्तिया; जानें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

IPPB Recruitment  2023: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने  अनुबंध के आधार पर 132 कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई, 2023 से जारी है। उम्मीदवारों के पास 16 अगस्त, 2023 (रात 11:59 बजे) तक समय है।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed