फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Result Naukri Live 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई अन्य संस्थानों में हो रही बंपर भर्तियां, जानिए कैसे करना होगा आवेदन

Sun, 06 Mar 2022 10:02 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 10:02 PM IST
खास बातें

Sarkari Result-Naukri 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) : सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जहां आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2022 Live Updates Latest Free Govt Job Alert in march 2022 , Check The Sarkari Naukri Details Daily on Blog in Hindi
Sarkari Naukri Result 2022 Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

10:01 PM, 06-Mar-2022

Latest Govt Jobs: TRAI Recruitment 2022

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण में योग्य उम्मीदवार सलाहकार के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। सभी पात्र उम्मीदवार www.trai.gov.in पर आवेदन की अंतिम तिथि 11 मार्च, 2022 है।
09:22 PM, 06-Mar-2022

Sarkari Naukri Result 2022: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन की भर्ती

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिडेट की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 10 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट www.ntpc.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 300/- रुपये लागू होगा।
विज्ञापन
08:40 PM, 06-Mar-2022

Govt Jobs : NTPC लिमिटेड में रिक्तियां

NTPC लिमिटेड में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट-2021) में प्रदर्शन के आधार पर योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कृपया ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए केवल गेट-2021 ही मान्य है। 
07:53 PM, 06-Mar-2022

सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव : एनटीपीसी की भर्ती के लिए पात्रता मानदंड

एनटीपीसी की भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम-से-कम 65% अंकों (एससी/एसटी के लिए 55% अंक) के साथ कंप्यूटर साइंस/ आईटी/ माइनिंग में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
07:18 PM, 06-Mar-2022

सरकारी नौकरी: एनटीपीसी भर्ती 2022

एनटीपीसी भर्ती के तहत उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के दिन तक अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की हुई है। यानी की आवेदक की उम्र आवेदन के दिन तक 27 वर्ष से कम होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमानुसार आयु में छूट लागू की गई है।
06:37 PM, 06-Mar-2022

Sarkari Naukri Result 2022: एनटीपीसी की भर्ती

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिडेट की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। एनटीपीसी ने विभिन्न शाखाओं में इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन मांगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:51 PM, 06-Mar-2022

Sarkari Naukri 2022: नौसेना भर्ती की चयन प्रक्रिया

सभी पात्र उम्मीदवारों को विनिर्दिष्ट मानदंडों के अनुरूप शारीरिक फिटनेस परीक्षा से गुजरना होगा। अंतरिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रदर्शन/मूल्यांकन के आधार पर तैयार मेरिट सूची पर आधारित होगी।
05:19 PM, 06-Mar-2022

सरकारी नौकरी 2022: नौसेना सिविलियन कार्मिक के 127 पदों पर भर्ती

नौसेना में सिविलियन कार्मिक के 127 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। उम्मीदवार कठिन जिम्मेदारियों को संभालने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से फिट और सक्षम होना चाहिए। 
04:38 PM, 06-Mar-2022

Sarkari Result Naukri Live : नौसेना भर्ती आवेदन

भारतीय नौसेना में आवेदन के लिए सभी पदों के लिए आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
03:33 PM, 06-Mar-2022

Sarkari Naukri Sarkari Result: नौसेना में सिविलियन कार्मिक की भर्तियां

भारतीय नौसेना में सिविलियन कार्मिक की भर्तियां निकली हैं। नौसेना की ओर से सिविलियन कार्मिक के 127 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed