फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live 2023: राजस्थान में जेएलओ, IISER और Railway में निकलीं नौकरियां, यहां ऐसे करें आवेदन

Thu, 06 Jul 2023 06:50 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 06:50 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Live 2023: एक ओर देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, वहीं, दूसरी ओर से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में लाखों पद खाली पड़े हैं। हाल ही में SSC, IISER और Railway में निकलीं नौकरियां, यहां ऐसे करें आवेदन... 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Live Sarkari Results 2023 Latest Govt Jobs Updates
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

03:05 PM, 06-Jul-2023

Sarkari Naukri Live: NER Recruitment 1104 पदों पर होगी भर्ती

आवेदन की प्रक्रिया उत्तर पूर्व रेलवे (NER) की आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाकर पूर्ण की जा सकती है। उत्तर पूर्व रेलवे की अप्रेंटिस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षुता प्रशिक्षु से गुजरना होगा और उन्हें सरकार के नियमों के अनुसार वजीफा यानी स्टाइपेंड दिया जाएगा।
02:09 PM, 06-Jul-2023

Sarkari Jobs NER Railway Bharti

भारतीय रेल के उत्तर पूर्व रेलवे (NER) में अप्रेंटिसशिप के तहत 1104 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे की इस भर्ती के लिए दो अगस्त, 2023 तक आवेदन किया जा सकता है, इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन की प्रक्रिया उत्तर पूर्व रेलवे (NER) की आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाकर पूर्ण की जा सकती है।
विज्ञापन
01:38 PM, 06-Jul-2023

Latest Govt Jobs IBPS RRB Recruitment 2023: जानें कब-क्या होगा?

कार्यालय सहायक (क्लर्क) पदों और अधिकारी स्केल 1 (पीओ) पदों के लिए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। हालांकि, अधिकारी स्केल 2 और 3 के लिए एक ही परीक्षा होगी। बैंक ने अपने परीक्षा कैलेंडर में 05, 06, 12, 13 और 19 अगस्त 2023 को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परीक्षा और आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा निर्धारित की है। 
12:14 PM, 06-Jul-2023

Sarkari Naukri IBPS RRB Recruitment: 8612 रिक्तियां भरी जाएंगी

इसके तहत, देश भर में स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए कार्यालय सहायक (क्लर्क), अधिकारी स्केल- I/ पीओ (सहायक प्रबंधक) और अधिकारी स्केल 2 (प्रबंधक) और कार्यालय स्केल 3 (वरिष्ठ प्रबंधक) के पद के लिए लगभग 8612 रिक्तियां भरी जाएंगी। सीआरपी आरआरबी-12वीं परीक्षा सामान्य भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
11:04 AM, 06-Jul-2023

Jobs Live Agniveer Recruitment Process

सेना ने हाल ही में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की थी। अब अग्निवीर भर्ती के तहत सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) देना होगा। इसके बाद फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होंगे।
10:34 AM, 06-Jul-2023

Sarkari Naukri SSC Delhi Police CPO Recruitment

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2023 में सब-इंस्पेक्टर के लिए अधिसूचना 20 जुलाई, 2023 को जारी की जाएगी और परीक्षा अक्तूबर 2023 में आयोजित की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
10:31 AM, 06-Jul-2023

GOVT Jobs SSC की जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा अक्तूबर में

जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एवं संविदा परीक्षा 2023 का विज्ञापन नोटिफिकेशन 26 जुलाई, 2023 को जारी किया जाएगा और परीक्षा अक्तूबर 2023 में आयोजित की जाएगी। 
 
10:20 AM, 06-Jul-2023

Sarkari Naukri Live 2023: राजस्थान में जेएलओ, IISER और Railway में निकलीं नौकरियां, यहां ऐसे करें आवेदन

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में बड़े स्तर पर भर्ती निकलने वाली है। गृह राज्य मंत्री (MoS) नित्यानंद राय ने राज्यसभा को सूचित किया कि सरकार ने दिसंबर 2023 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में 84,405 मौजूदा रिक्तियों को भरने का निर्णय किया है। 
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed