फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2023 Live: विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किसकी भर्ती?

Sat, 04 Mar 2023 05:37 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 05:37 PM IST
खास बातें

Sarkari Result Naukri 2023 Live: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET- सीटीईटी यानी सीटेट) का परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। CBSE CTET दिसंबर 2022 का परिणाम तीन मार्च, 2023 को जारी किया गया। वहीं, विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकली हैं नौकरियां, जानें कहां और किन पदों पर हो रही भर्ती?
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Live Results Update CBSE CTET Result SSC CGL Exam UPSC NCA Recruitment
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:36 PM, 04-Mar-2023

Sarkari Naukri Exam DRDO CABS JRF Eligibility Criteria

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन, सेंटर फॉर एयर बोर्न सिस्टम, DRDO-CABS ने JRF पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार drdo.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। यह DRDO-CABS भर्ती अभियान संगठन में 18 पदों को भरेगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 25 मार्च तक है। 
04:41 PM, 04-Mar-2023

Jobs Live Updates UPPSC PCS 2023: तीन चरण में होगी परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा : प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल अंक 400 हैं। यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा है जिसमें दो पेपर - सामान्य अध्ययन-1 और सामान्य अध्ययन-2 (CSAT) होते हैं। 

मुख्य परीक्षा : इसमें एक लिखित परीक्षा और एक साक्षात्कार होता है। लिखित परीक्षा में नौ पेपर होते हैं, जिनमें से सात अनिवार्य होते हैं और दो वैकल्पिक होते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए कुल अंक 1500 हैं।

साक्षात्कार : परीक्षा का अंतिम चरण साक्षात्कार है। साक्षात्कार में 100 अंकों का भार होता है।
विज्ञापन
04:10 PM, 04-Mar-2023

Sarkari Naukri Live UPPSC PCS 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, लगभग 173 विभिन्न प्रशासनिक पदों को प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से भरा जाना है। जिन उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है, वे इसके लिए आवेदन करने के पात्र हैं। 
03:19 PM, 04-Mar-2023

Sarkari Jobs UPPSC PCS 2023 आवेदन संबंधी पात्रता मानदंड

आवेदक की आयु एक जुलाई 2023 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यूपीपीएससी पीसीएस 2023 की विस्तृत अधिसूचना में आवेदन की तारीख और विवरण, आवेदन शुल्क, जाति प्रमाण पत्र का प्रोफार्मा, मुख्य परीक्षा के विषय और पाठ्यक्रम के बारे में निर्धारित प्रारंभिक और महत्वपूर्ण निर्देश, परीक्षा केंद्रों के जिलों के नाम, आरक्षण और आयु में छूट, और अन्य शामिल होंगे।
01:56 PM, 04-Mar-2023

Sarkari Job UPPSC PCS 2023 Exam

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से यूपीपीएससी पीसीएस 2023 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गइ है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यूपीपीएससी पीसीएस 2023 परीक्षा के लिए जहां ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तीन अप्रैल है, जबकि यूपीपीएससी पीसीएस 2023 ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल, 2023 है।
01:24 PM, 04-Mar-2023

Sarkari Naukri KVS Admit Card Out: डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    उम्मीदवार सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेब साइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    केवीएस सीधी भर्ती के रिक्त पदों के लिंक के लिए KVS एडमिट कार्ड 2022 पर क्लिक करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसके बाद अपने आवश्यक विवरण दर्ज करके लॉग इन करें।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    यहां आपको आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    आप अपना प्रवेश-  पत्र पेज डाउनलोड करें और उसे अच्छी तरह से जांच लें।
  6.                                                  
                    
    
                                                     
                    कोई त्रुटि नजर आए जो तुरंत सक्षम प्राधिकारी और केवीएस के सहायता प्रकोष्ठ पर संपर्क करें।
  7.                                                  
                    
    
                                                     
                    आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:36 PM, 04-Mar-2023

Sarkari Naukri Exam Live KVS की भर्ती परीक्षा

केंद्रीय विद्यालय संगठन यानी KVS की भर्ती परीक्षा पीजीटी, हिंदी अनुवादक, प्राथमिक शिक्षक और गैर-शिक्षण पदों के लिए होनी है। सभी पदों के लिए एडमिट कार्ड के सीधे लिंक केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों की 6990 रिक्तियों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर देख सकते हैं। 
12:05 PM, 04-Mar-2023

Sarkari Naukri KVS Direct Recruitment Admit Card Out

केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) ने केवीएस सीधी भर्ती के तहत पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। उम्मीदवार जो केवीएस भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  
11:16 AM, 04-Mar-2023

Jobs Live कंपनियों में बड़े पैमाने पर नई भर्तियों की शुरुआत

पिछले कुछ महीनों में गिरावट देखने के बाद रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्रों की तरह ही आईटी क्षेत्र ने भी सकारात्मक वापसी का संकेत दिया। नौकरी डॉट की मासिक रिपोर्ट में कहा गया है कि रोजगार सृजन को बढ़ावा देने में मेट्रो सिटीज फिर से उभरी हैं। यहां शीर्ष टेक/कंसल्टेंसी फर्म और कंपनियों में बड़े पैमाने पर नई भर्तियों की शुरुआत हुई।
10:50 AM, 04-Mar-2023

Sarkari Naukri Job Openings in India

बीते कुछ महीनों से आईटी सेक्टर में चल रही छंटनी पर अब विराम लग सकता है। आईटी सेक्टर निराशा के दौर से फिर बाहर निकलकर युवाओं को रोजगार देने के लिए आगे आया है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed