Sarkari Naukri Live: बेसिल, ईआईएल और जेएनयू में निकलीं भर्तियां, हजारों नौकरियों के लिए जानें योग्यता और वेतन
{"_id":"63f1ad4488744c53f30dc35f","slug":"sarkari-naukri-live-results-ssc-gd-answer-key-at-ssc-nic-in-check-latest-upsc-ibps-govt-jobs-becil-2023-02-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Live: बेसिल, ईआईएल और जेएनयू में निकलीं भर्तियां, हजारों नौकरियों के लिए जानें योग्यता और वेतन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 19 Feb 2023 06:15 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sun, 19 Feb 2023 06:15 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Live Jobs 2023 Latest Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...बेसिल, ईआईएल और जेएनयू में निकलीं भर्तियां, हजारों नौकरियों के लिए जानें योग्यता और वेतन
विज्ञापन
Sarkari Results Naukri Jobs Live
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:15 PM, 19-Feb-2023
Latest Govt Jobs BPSC 68th CCE Prelims Provisional Answer Key Out
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सामान्य अध्ययन के लिए 68वीं प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
05:24 PM, 19-Feb-2023
Sarkari Naukri Live BECIL Recruitment 2023 आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को केवल वेबसाइट becil.com या becilregistration.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन का कोई अन्य माध्यम/तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। पंजीकरण के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने फोटो, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण पत्र / 10वीं का प्रमाण पत्र, और जाति प्रमाण पत्र की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करने के लिए फाइल का आकार 100 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
04:18 PM, 19-Feb-2023
Sarkari Jobs Sarkari Naukri Live BECIL Recruitment 2023
| पद नाम | पदों की संख्या | वेतन |
| तकनीशियन (ओटी) | 20 | 35,400 रुपये |
| ऑप्टोमेट्रिस्ट | 3 | 35,400 रुपये |
| तकनीशियन (रेडियोलॉजी | 6 | 35,400 रुपये |
| तकनीशियन (रेडियोथेरेपी) | 2 | 35,400 रुपये |
| तकनीशियन (प्रयोगशाला) | 30 | 35,400 रुपये |
| प्रयोगशाला तकनीशियन पूल के भीतर तकनीशियन (डायलिसिस) | 4 | 35,400 रुपये |
| तकनीशियन (परमाणु चिकित्सा) | 2 | 35,400 रुपये |
03:04 PM, 19-Feb-2023
Govt Jobs BECIL Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण
| पद नाम | पदों की संख्या | वेतन |
| मेडिकल ऑफिसर आयुष | 3 | 56,100 रुपये |
| फार्मासिस्ट | 9 | 22,020 रुपये |
| जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट | 4 | 35,400 रुपये |
| तकनीशियन (प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स) | 1 | 35,400 रुपये |
| मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन | 8 | 22,020 रुपये |
| डेंटल टेक्नीशियन (हाइजीन) | 2 | 22,020 रुपये |
| डेंटल टेक्नीशियन (मैकेनिक) | 1 | 22,020 रुपये |
02:33 PM, 19-Feb-2023
-
सामान्य : 885/- रुपये (आवेदित प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 590/- रुपये अतिरिक्त) -
ओबीसी : 885/- रुपये (आवेदित प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 590/- रुपये अतिरिक्त) -
एससी/एसटी : 531/- रुपये (आवेदित प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 354/- रुपये अतिरिक्त) -
भूतपूर्व सैनिक : 885/- रुपये (आवेदित प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 590/- रुपये अतिरिक्त) -
महिला : 885/- रुपये (आवेदित प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 590/- रुपये अतिरिक्त) -
ईडब्ल्यूएस/पीएच : 531/- रुपये (आवेदित प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 354/- रुपये अतिरिक्त)
01:44 PM, 19-Feb-2023
Sarkari Naukri Live: ECIL Recruitment में आवेदन कैसे करें?
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) की टेक्नीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को केवल वेबसाइट becil.com या becilregistration.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन का कोई अन्य माध्यम/तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 PM, 19-Feb-2023
Sarkari Naukri SSC GD Answer key कैसे डाउनलोड करें?
-
सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध एसएससी जीडी उत्तर कुंजी 2022 लिंक पर क्लिक करें। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
अब आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। -
उत्तर कुंजी चेक करें और पेज डाउनलोड करें। -
आगे की जरूरत के लिए इस की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
12:07 PM, 19-Feb-2023
Government Jobs एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी उत्तर कुंजी
एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी उत्तर कुंजी 2022 के लिए चैलेंज विंडो भी खुल गई है और यह 25 फरवरी, 2023 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार जारी की गई उत्तर कुंजी के खिलाफ प्रति प्रश्न/उत्तर चुनौती के लिए 100 रुपये का भुगतान करके आपत्तियां उठा सकते हैं। 25 फरवरी, 2023 को शाम पांच बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
11:37 AM, 19-Feb-2023
Sarkari Results SSC GD Constable Answer key 2022
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी उत्तर कुंजी 2022 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो सीएपीएफ में कॉन्स्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में एसएसएफ, राइफलमैन (जीडी) और एनसीबी परीक्षा, 2022 में सिपाही के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अस्थायी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
10:37 AM, 19-Feb-2023
GOVT Jobs Update EIL में प्रबंधन प्रशिक्षुओं के पदों पर भर्ती
ईआईएल यानी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में प्रबंधन प्रशिक्षुओं के पदों पर भर्ती शुरू की गई है। प्रबंधन प्रशिक्षुओं को 60 हजार रुपये प्रति माह और आवास एवं परिवहन सुविधा या फिर 15 हजार रुपये अतिरिक्ति भत्ता सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में प्रबंधन प्रशिक्षुओं के 42 पदों पर रिक्तियां हैं।