फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri LIVE 2021: सरकारी नौकरी खोज रहे हैं, तो कोल इंडिया में करें आवेदन

Mon, 19 Jul 2021 05:37 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 19 Jul 2021 05:37 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Live 2021: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं।  amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है, जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri Live 2021 Latest Govt Jobs Notifications and Results Updates Direct Apply Here
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:34 PM, 19-Jul-2021

भारतीय नौसेना एसएससी भर्ती 2021

भारतीय नौसेना एसएससी भर्ती 2021- लघु सेवा आयोग, आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। इसमें रुचि रखने वाले उम्मीदवार विद्युत शाखा में उपलब्ध एसएससी रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2021 आधिकारिक साइट- joinindiannavy.gov.in पर है। 
03:49 PM, 19-Jul-2021

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) में नौकरी का मौका

कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) में नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यहां कुल आठ पदों पर रिक्तियां हैं। 
  1. महाप्रबंधक (सीएस) ई-8 ग्रेड के लिए - 01 रिक्ति  
  2. मुख्य प्रबंधक (सीएस) ई -7 ग्रेड के लिए - 03 रिक्ति 
  3. वरिष्ठ प्रबंधक (सीएस) ई -6 ग्रेड के लिए - 04 रिक्ति
उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई, 2021 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए सीआईएल की वेबसाइट www.coalindia.in देखें। 
विज्ञापन
02:51 PM, 19-Jul-2021

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में रिक्तियां

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में नौकरियां निकलीं हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग में कुल नौ पदों पर रिक्तियां हैं। पदों का विवरण निम्नानुसार है- 
  1. निजी सचिव के लिए - 06 पद
  2. अवर सचिव पद के लिए - 01 रिक्ति
  3. रिसर्च ऑफिसर पद के लिए - 01 रिक्ति
  4. असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के लिए - 01 पद
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत जानकारी के लिए http://ncw.nic.in/ पर जाएं।  
01:28 PM, 19-Jul-2021

Sarkari Jobs: 5 अगस्त तक करें आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर 05 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 07 अगस्त निर्धारित है। 
12:34 PM, 19-Jul-2021

Govt Jobs : यहां पढ़ें पदों का विस्तृत विवरण

लेखपाल भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या
  1. ऊधमसिंह नगर - 56
  2. हरिद्वार - 35
  3. देहरादून - 29
  4. नैनीताल - 26
  5. चंपावत - 01
11:38 AM, 19-Jul-2021

Govt Jobs : यह है पदों का विस्तृत विवरण

पटवारी भर्ती के पदों का विवरण
  1. पौड़ी गढ़वाल - 79
  2. अल्मोड़ा - 50
  3. टिहरी - 45
  4. पिथौरागढ़ - 38
  5. उत्तरकाशी - 38
  6. नैनीताल - 27
  7. चमोली - 26
  8. चंपावत - 23
  9. बागेश्वर - 18
  10. रुद्रप्रयाग - 13
  11. देहरादून - 9
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:45 AM, 19-Jul-2021

Govt Vacancy : लेखपाल व पटवारी के पदों पर 21 वर्ष से अधिक आयु वाले करें आवेदन

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पदों पर आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें पटवारी के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 28 वर्ष और लेखपाल के लिए आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
10:30 AM, 19-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: उत्तराखंड में 513 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर अधिसूचना जारी कर पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 
10:16 AM, 19-Jul-2021

Sarkari Naukri LIVE 2021: सरकारी नौकरी खोज रहे हैं, तो कोल इंडिया में करें आवेदन

सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed