Sarkari Naukri 2021 LIVE: यूपीपीएससी के 3620 पदों पर आवेदन करने का आज अंतिम मौका
{"_id":"60d5377d51b99b432b6d127a","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-25-june-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: यूपीपीएससी के 3620 पदों पर आवेदन करने का आज अंतिम मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 25 Jun 2021 07:03 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:03 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: यूपीपीएससी, बीएसएफ, आईबीपीएस और एसबीआई ने विभिन्न पदों पर नौकरियां निकालीं हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। क्योंकि सरकारी नौकरी पाने के लिए सच्ची लगन, मेहनत के साथ-साथ सही अवसर की भी जरूरत हाेती है। यही कारण है कि amarujala.com प्रत्येक दिन आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताता है। आज की नौकरियों के बारे में पढ़िए…
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:00 PM, 25-Jun-2021
कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां : आज अंतिम तिथि
कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है। हालांकि, फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 जून है।
05:37 PM, 25-Jun-2021
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी ऑफिसर स्केल 1, 2, 3 और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों को फिर से संशोधित करते हुए 12,097 करते हुए अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है।
संशोधित आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं, सीधे ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
04:14 PM, 25-Jun-2021
आईबीपीएस आरआरबी संशोधित भर्ती 2021 : पदों का विवरण
| आईबीपीएस आरआरबी संशोधित भर्ती 2021 | ||||||
| पद नाम | श्रेणीनुसार आरक्षित पद | कुल पद | ||||
| एससी | एसटी | ओबीसी | ईडब्ल्यूएस | सामान्य | ||
| ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपर्पज | 985 | 399 | 1524 | 560 | 2610 | 6078 |
| ग्रुप ए ऑफिसर स्केल-1 | 703 | 345 | 1251 | 442 | 1947 | 4688 |
| ग्रुप ए ऑफिसर स्केल-2 | 157 | 76 | 297 | 91 | 502 | 1123 |
| ग्रुप ए ऑफिसर स्केल-3 | 27 | 15 | 53 | 14 | 99 | 208 |
| कुल | 1872 | 835 | 3125 | 1107 | 5158 | 12,097 |
03:38 PM, 25-Jun-2021
आईबीपीएस आरआरबी 2021 की संशोधित अधिसूचना जारी
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी ऑफिसर स्केल 1, 2, 3 और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों को फिर से संशोधित करते हुए 12,097 करते हुए अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है।
02:54 PM, 25-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021: यूपीपीएससी ने 3620 पदों पर होंगी नियुक्तियां
यूपीपीएससी यानी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 3620 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए पीडियाट्रिशियन, जनरल सर्जन, गायनकोलॉजिस्ट समेत 15 स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी।
01:50 PM, 25-Jun-2021
Sarkari Vacancy: 31 दिसंबर तक करें आवेदन
बीएसएफ के रिक्त पदों पर आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2021 निर्धारित की गई है। नौकरी के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:41 PM, 25-Jun-2021
Sarkari Naukri LIVE: बीएसएफ के इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
- एएएम (ASI) : 16
- जेएएम (SI) : 11
- कमांडेंट (Pilot) : 06
- कैप्टन / पायलट (DIG) : 05
- एसएएम (Inspr) : 05
- फ्लाइट गनर (Inspr) : 05
- फ्लाइट इंजीनियर (SI) : 04
- फ्लाइट गनर (SI) : 04
11:42 AM, 25-Jun-2021
Sarkari Jobs: बीएसएफ के पदों पर चयनित आवेदकों को मिल सकता है इतना वेतन
- कैप्टन / पायलट (DIG) : 3.25 लाख से 3.50 लाख रुपये
- कमांडेंट (Pilot) : 2.8 लाख से 3.4 लाख रुपये
- फ्लाइट गनर (Inspr) : 1.55 लाख से 1.65 लाख रुपये
- फ्लाइट इंजीनियर (SI) और जूनियर फ्लाइट गनर : 1.5 लाख से 1.55 लाख रुपये तक
- एसएएम (Inspr) : 1.40 लाख रुपये
- जेएएम (SI) : 1.30 लाख रुपये
- एएएम (ASI) : 1.20 लाख रुपये
10:39 AM, 25-Jun-2021
Govt Jobs: बीएसएफ ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर निकालीं हैं भर्तियां
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर नौकरियां निकालीं हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर, गनर आदि पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी।
10:04 AM, 25-Jun-2021
सरकारी नौकरी: आईबीपीएस के पदों पर आवेदन करने के लिए यह है निर्धारित योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित आवेदकों की भर्ती उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 43 ग्रामीण बैंकों के 10,293 पदों पर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।