फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 : जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 19 Jun 2021 08:53 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 19 Jun 2021 08:53 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: राजस्थान पुलिस विभाग, एनएचएम और भारतीय तटरक्षक ने विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। वहीं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इस विभाग में बंपर भर्तियां निकालीं हैं। बता दें कि कोरोना काल में हर व्यक्ति सरकारी नौकरी खोज रहा है। ऐसे में एक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियाें की संख्या बढ़ना स्वभाविक है। लेकिन अगर सही अवसर मिल जाए तो सरकारी नौकरी पाना आसान है। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है। पढ़िए...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates 19 june apply now
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:51 PM, 19-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: इन नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 106 है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून है।  सीनियर रेसिडेंट पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमडी, एमएस और डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। जनरल अभ्यर्थियों के लिए इन पदों पर आवेदन के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये रखी गई है। जबकि, ओबीसी, एससी एवं एसटी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है।
 
07:57 PM, 19-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: सीमा सुरक्षा बल में जीडीएमओ और स्पेशलिस्ट की नौकरियां

सीमा सुरक्षा बल ने सभी अस्पतालों में जीडीएमओ और स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए 21 जून से 30 जून तक वॉक-इन-इंटरव्यू होगा। कुल रिक्तियों की संख्या 89 है। जिसमें से 27 स्पेशलिस्ट और 62 जीडीएमओ पदों के लिए है। इन रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो  स्पेशलिस्ट के लिए  पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा मांगा गया है। वहीं, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) के लिए एमबीबीएस  की डिग्री मांगी गई है। इसके साथ ही इंटर्नशिप अनुभव भी होना चाहिए। स्पेशलिस्ट पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को  85,000 रुपये वेतन और  जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को हर माह 75,000 रुपये वेतन मिलेगा।
 
विज्ञापन
06:56 PM, 19-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर में निकली हैं जॉब्स

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 106 है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून है।  सीनियर रेसिडेंट पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमडी, एमएस और डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। जनरल अभ्यर्थियों के लिए इन पदों पर आवेदन के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये रखी गई है। जबकि, ओबीसी, एससी एवं एसटी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है।
 
05:58 PM, 19-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: हरियाणा में 465 सब इंस्पेक्टर की रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 465 रिक्तियां निकाली हैं। जिनके लिए आज यानी कि 19 जून से आवेदन शुरू हो गया है। इन नौकरियों के लिए 21 साल से लेकर 27 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। योग्य एवं इच्छुक महिला और पुरुष अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख  2 जुलाई है। इन रिक्तियों में  400 पद पुरुष और 65 महिला सब इंस्पेक्टर के लिए है।

पुरुष पदों के लिए लंबाई 170 सेंटीमीटर और 83 सेंटीमीटर छाती की शर्त रहेगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए लंबाई 168 और छाती 81 सेंटीमीटर वाले पात्र होंगे। महिला पदों के लिए लंबाई 158 व रिजर्व के लिए 156 सेंटीमीटर रखी है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। जनरल अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 150 रुपये और जनरल फीमेल कैंडिडेट को आवेदन शुल्क 75 रुपये देना होगा। वहीं, एससी, बीसी और इडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 35 रुपये देना होगा। वहीं, रिजर्व कैटिगिरी के फीमेल कैंडिडेट को आवेदन शुल्क 18 रुपये देना होगा। आवेदनकर्ता आवेदन शुल्क ई चालान और नेट बैंकिंग के जरिए भर सकते हैं।
05:07 PM, 19-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: यहां निकली हैं चिकित्सा अधिकारियों के पदों के लिए नौकरियां

एमपी के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों के पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 576 है। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 24 जून दोपहर 12 बजे से लेकर 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों में 144 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी के लिए, 72 रिक्तियां एससी वर्ग के लिए, 242 एसटी वर्ग के लिए , 60 रिक्तियां ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 58 रिक्तियां हैं।  इन पदों के लिए  21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष की उम्र वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एससी / एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 500 रुपये देना होगा।
03:57 PM, 19-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: भारतीय रेलवे में अपरेंटिस की नौकरियां, आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून

भारतीय रेलवे ने वेस्टर्न रेलवे के तहत अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार रेलवेे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई से ही शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून शाम पांच बजे है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर, पाइप फिटर, प्लंबर, ड्राफ्ट्समैन, पासा, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एसी मैकेनिक आदि के 3591 पदों को भरा जाएगा। इन नौकरियों के लिए 15 से लेकर 24 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:57 PM, 19-Jun-2021

Sarkari Naukri LIVE : ओडिशा पुलिस विभाग में निकलीं हैं बंपर भर्तियां

ओडिशा पुलिस विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 721 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल (संचार) पदों पर पुरुषों, महिलाओं और ट्रांसजेंडर की भर्ती की जाएगी।
02:10 PM, 19-Jun-2021

Govt Jobs : 29 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी 09 जून, 2021 से 29 जून, 2021 तक राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या https://sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
12:57 PM, 19-Jun-2021

Sarkari Vacancy: किन पदों पर होंगी भर्तियां?

  • सब इंस्पेक्टर एपी – 746 पद
  • सब इंस्पेक्टर आईबी – 64 पद
  • प्लाटून कमांडर आरएसी  – 38 पद
  • सब इंस्पेक्टर एमबीसी – 11 पद
12:10 PM, 19-Jun-2021

सरकारी नौकरी: आरपीएससी ने निकालीं हैं बंपर भर्तियां

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 859 पदों पर आवेदन मांगे हैं। 09 जून, 2021 से शुरू होने वाली भर्ती प्रक्रिया के जरिए सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर रिक्ति के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed