Sarkari Naukri 2021 LIVE: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स ने 1500 पदों पर निकालीं हैं भर्तियां, तुरंत करें आवेदन
{"_id":"60caaf518ebc3e325063976a","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-17-june-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स ने 1500 पदों पर निकालीं हैं भर्तियां, तुरंत करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 17 Jun 2021 06:15 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 17 Jun 2021 06:15 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: ओडिशा पुलिस के 721, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 500 से भी ज्यादा और एम्स जोधपुर ने 106 पदों पर नौकरियां निकालीं हैं। महामारी के दौरान हर व्यक्ति सरकारी विभागों में नौकरी तलाश रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस मेहनत, दृढ़ता और सही मौके की आवश्यकता है। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है। पढ़िए…
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
06:12 PM, 17-Jun-2021
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक भर्ती : स्टेनो टाइपिस्ट के लिए होगा टाइपिंग टेस्ट
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक भर्ती के तहत स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का बैंक प्रबंधन की ओर से टाइपिंग स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। बाहरी राज्यों के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के पदों के लिए आवेदन करना होगा। हिमाचल से 10वीं या 12वीं कक्षा पास करने वाले और बोनोफाइड हिमाचली भी भर्ती में शामिल हो सकेंगे।
05:05 PM, 17-Jun-2021
हिमाचल प्रदेश भर्ती : ये है पदों का विवरण
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के रिक्त 149 पदों में से सीधी भर्ती के तहत जूनियर क्लर्क के 103 पद, सहकारी सोसायटी के कर्मियों और पीएसीएस के प्रशिक्षित सचिवों के लिए 15 फीसदी पद आरक्षित हैं। यानी इस कोटे से जूनियर क्लर्क के 33 पद भरे जाएंगे। प्रशिक्षित सचिव के दायरे में न आने वालों के लिए आठ पद आरक्षित हैं। इसके अलावा स्टेनो-टाइपिस्ट के पांच पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
04:24 PM, 17-Jun-2021
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक भर्ती : आवेदन शुरू
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 149 पद पर चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को करीब 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अभ्यर्थी के 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक हों और 18 से 45 वर्ष के बीच उम्र हो। आवेदन करने के लिए बैंक की वेबसाइट पर लिंक खुल गया है। परीक्षा को लेकर 15 दिन पहले सूचना मिलेगी।
03:43 PM, 17-Jun-2021
सरकारी बैंक भर्ती : जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट की नौकरियां
कोरोना संकट के बीच हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 149 पद भरने जा रहा है। इन पदों को भरने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के लिए भर्ती करने वाली एजेंसी आईबीपीएस ऑनलाइन परीक्षा लेगी। भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार दो जुलाई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
01:51 PM, 17-Jun-2021
एनसीएल भर्ती : आवेदन के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश या मध्यप्रदेश के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास करना अनिवार्य है।
12:47 PM, 17-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021 : एनसीएल में निकलीं 1500 रिक्तियां
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकालीं हैं। ये सभी पद अपरेंटिस के हैं। जिनके लिए आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार फौरन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:00 PM, 17-Jun-2021
Sarkari Jobs: इन पदों पर होगा चयन
- ऑफिस असिस्टेंट - 5134
- ऑफिसर स्केल 1 - 3876
- ऑफिसर स्केल 2 और 3 - 1283
10:34 AM, 17-Jun-2021
Govt Jobs: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर की भर्ती
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने 10्र293 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए 43 ग्रामीण बैंकों के आरआरबी ऑफिसर (स्केल 1, 2, 3) और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10:06 AM, 17-Jun-2021
सरकारी नौकरी: ओडिशा पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर बारहवीं पास करनें आवेदन
ओडिशा पुलिस के सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं कॉन्स्टेबल के पदों आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी +2 पास होना चाहिए। इसके साथ ही कम्प्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
09:33 AM, 17-Jun-2021
Sarkari Job : ओडिशा पुलिस के विभिन्न पदों पर जल्द शुरू होने वाली है आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 22 जून, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 15 जुलाई, 2021