ओडिशा पुलिस भर्ती: अब ट्रांसजेंडर भी कर सकते हैं आवेदन
ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने 477 सब-इंस्पेक्टर और 244 कांस्टेबल (संचार) के पदों पर नियुक्ति करने के लिए पुरुषों, महिलाओं और ट्रांसजेंडर से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विस्तार
ओडिशा पुलिस विभाग द्वारा ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। दरअसल विभाग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। लेकिन इस भर्ती में खास बात यह है कि पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर के 477 और कांस्टेबल (संचार) के 244 पदों पर पुरुषों, महिलाओं और ट्रांसजेंडर की भर्ती की जाएगी।
लोगों की सेवा के लिए ओडिशा पुलिस में करना चाहता हूं शामिल
पुलिस विभाग के महानिदेशक अभय ने मीडिया से बात-चीत के दौरान कहा कि मैं योग्य महिलाओं और पुरुषों को राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए कांस्टेबल (संचार) और एसआई के रूप में ओडिशा पुलिस में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। साथ ही, पहली बार, ट्रांसजेंडर श्रेणी से संबंधित लोग दोनों पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस तारीख से कर सकते हैं आवेदन
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 22 जून, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 15 जुलाई, 2021
आयु सीमा - 1 जनवरी 2021 को अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष से कम उम्र वाले अभ्यर्थी सब-इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
यह है निर्धारित योग्यता
शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। कॉन्स्टेबल के पदों आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से +2 पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कम्प्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए खबर के अंत में दी गई लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ओडिशा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।