Sarkari Naukri Result 2021: जानिए कहां-कहां निकलीं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन
{"_id":"60f0e89b8ebc3e4c1d13fa3e","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-16-july-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2021: जानिए कहां-कहां निकलीं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 16 Jul 2021 09:02 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 16 Jul 2021 09:02 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि अगर लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो तो सरकारी मिलना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए amarujala.com यहां आपको केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में निकालीं गई भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो उस लिहाज लीहाज से यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:58 PM, 16-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : पटवारी के 5378 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां
राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने कुल 5378 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती पटवारी के विभिन्न पदों पर की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
08:14 PM, 16-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में निकली हैं नौकरियां
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के 14 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई है। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी, सीए, सीएस एमए, एमकॉम, एमएससी, एमबीए पीजीडीएम और एमसीए की डिग्री चाहिए। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए iitk.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
07:12 PM, 16-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने निकाली बंपर नौकरियां, 21 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 8853 है। एएनएम में डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत होंगी। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। एएनएम के ये सारे पद संविदा के आधार पर हैं। इन रिक्तियों के लिए 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हुई है और अंतिम तिथि 21 जुलाई है।
06:16 PM, 16-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: गेल में निकली हैं बंपर नौकरियां, जल्द करें आवेदन
गेल (इंडिया) लिमिटेड में बंपर नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां मैनेजर, सीनियर इंजीनियर, सीनियर ऑफिसर और ऑफिसर पदों के लिए निकली हैं। जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए गेल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फौरन आवेदन कर सकते हैं। गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com है। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी https://gailonline.com/CRApplyingGail.html के जरिए आवेदन कर सकते हैं। गेल में निकली कुल रिक्तियों की संख्या 220 है। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
04:23 PM, 16-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: बीएसएफ में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भर्ती 2021 फिर से शुरू हो गई है। आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 285 विभिन्न रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों का विवरण आपके लिए नीचे दिया जा रहा है। अभ्यर्थी आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के जरिए कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यक मानदंडों को पूरा करना होगा, तभी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो पहले ही खुल चुकी है और 26 जुलाई तक आवेदन का मौका है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन नौकरियों के लिए आवेदन नहीं किया है, तय वक्त से पहले हर हाल में अपना आवेदन कर लें।
03:10 PM, 16-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021: चयनित आवेदकों को मिलेगा इतना वेतन
- पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट - 25,500 से 81,100 रुपये तक
- मल्टी टास्किंग स्टाफ - 18,000 से 56,900 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
02:00 PM, 16-Jul-2021
Sarkari Vacancy: इन 57 पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
कुल पद - 57- पोस्टल असिस्टेंट - 45
- सॉर्टिंग असिस्टेंट - 09
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ - 03
01:13 PM, 16-Jul-2021
Sarkari Naukri LIVE : पंजाब पोस्टल सर्कल ने विभिन्न पदों पर मांगे आवेदन
पंजाब पोस्टल सर्कल ने विभिन्न पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और मल्टी टॉस्किंग स्टाफ के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
12:02 PM, 16-Jul-2021
Sarkari Jobs: यह है आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की शुरुआत तिथि: 02 जुलाई 2021 सुबह 10 बजे से
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 16 जुलाई 2021 शाम 6 बजे तक
अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
11:14 AM, 16-Jul-2021
Govt Jobs: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
- नविक (सामान्य ड्यूटी) – 260 पद
- नविक (घरेलू शाखा) – 50 पद
- यंत्रिक (यांत्रिक) – 20 पद
- यंत्रिक (विद्युत) – 13 पद
- यंत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 07 पद