फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकार के अधीन इन विभागों में होंगी भर्तियां, वेतन भी शानदार

Tue, 15 Jun 2021 02:59 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 15 Jun 2021 02:59 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: ओडिशा पुलिस विभाग, हरियाणा पुलिस, बिहार स्वास्थ्य विभाग, गांधी मेडिकल कॉलेज, भारतीय तटरक्षक बल ने निकालीं हैं बंपर भर्तियां। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना मुश्किल नहीं है। अगर लगन सच्ची हो और तैयारी पूरी हो तो सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। केवल सही मौके की जरूरत है। इसलिए amarujala.com आज आपको केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा निकालीं गई नौकरियां की जानकारी देने जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी यहां नौकरी के संबंध में हर तरह का विवरण जैसे पद, वेतन, योग्यता आदि यहां देख सकते हैं। पढ़िए...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates 13 june apply now
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:31 PM, 13-Jun-2021

केंद्र सरकार की नौकरी : डीआरडीओ की प्रयोगशाला में निकलीं भर्तियां

रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक कुल 10 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.drdo.gov.in/careers के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 
06:14 PM, 13-Jun-2021

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक भर्ती : जूनियर क्लर्क के पदों पर सीधी भर्ती

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक भर्ती के तहत 149 पदों में से जूनियर क्लर्क के सीधी भर्ती के तहत 103 पद, सहकारी सोसायटी के कर्मियों और पीएसीएस के प्रशिक्षित सचिवों के लिए 15 फीसदी पद आरक्षित हैं। यानी इस कोटे से जूनियर क्लर्क के 33 पद भरे जाएंगे। प्रशिक्षित सचिव के दायरे में न आने वालों के लिए आठ पद आरक्षित हैं। इसके अलावा स्टेनो-टाइपिस्ट के पांच पद भरे जाएंगे। 
 
विज्ञापन
05:32 PM, 13-Jun-2021

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक भर्ती : 15 दिन पहले मिलेगी परीक्षा की सूचना

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (hpscb) की ओर से की जा रही जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 149 पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन आईबीपीएस की ओर से किया जाएगा। आवेदकों को परीक्षा की निर्धारित तिथियों के बारे में 15 दिन पूर्व सूचना दे दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक कर सकते हैं। 
05:00 PM, 13-Jun-2021

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक : ऑनलाइन आवेदन शुरू

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पद पर चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को करीब 35 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी के 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक हों और उसकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए बैंक की वेबसाइट पर लिंक खुल गया है। 
04:02 PM, 13-Jun-2021

सरकारी भर्ती 2021 : जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 149 पदों पर करें आवेदन

कोरोना संकट के बीच हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 149 पद भरने जा रहा है। इन पदों को भरने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के लिए भर्ती करने वाली एजेंसी आईबीपीएस ऑनलाइन परीक्षा लेगी। भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 02 जुलाई से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 
03:13 PM, 13-Jun-2021

Sarkari Naukri LIVE : ओडिशा पुलिस के रिक्त पदों पर कौन कर सकता है आवेदन

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से +2 पास करने वाले अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास कम्प्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है। वहीं सब- इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
02:10 PM, 13-Jun-2021

Govt Jobs : ओडिशा पुलिस ने पुरुषों, महिलाओं व ट्रांसजेंडर के लिए निकालीं हैं भर्तियां

ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 721 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए सब-इंस्पेक्टर के 477 और कांस्टेबल (संचार) के 244 पदों पर पुरुषों, महिलाओं और ट्रांसजेंडर की भर्ती की जाएगी।
01:13 PM, 13-Jun-2021

सरकारी नौकरी: हरियाणा पुलिस के विभिन्न पदों पर किस तरह होगा चयन

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास करने वाले अभ्यर्थी हरियाणा पुलिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन शारीरिक मापतौर परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
12:18 PM, 13-Jun-2021

Sarkari Vacancy: हरियाणा पुलिस विभाग के रिक्त पदों पर 29 जून तक करें आवेदन

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 14 जून , 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 29 जून, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 5 जुलाई, 2021
11:42 AM, 13-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : काॅन्स्टेबल के 520 पदों पर होंगी भर्तियां

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर पुलिस की कमांडो विंग में कांस्टेबल के 520 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसमें सामान्य वर्ग के 187, एससी के 93, बीसीएस के 72, ईडब्ल्यूएस के 52, बीसीबी के 42, ईएसएम जनरल के 37, ईएसएम बीसीबी के 15, ईएसएम एससी के 11 और ईएसएम बीसीए के 11 पद शामिल हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed