07:31 PM, 11-Jun-2021
राजस्थान पुलिस : एसआई के पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू
राजस्थान पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर उप-निरीक्षक (एसआई) और प्लाटून कमांडर (पीसी) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 09 जून से राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा फिर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 23 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 859 पदों पर चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती की जाएगी।
05:59 PM, 11-Jun-2021
ICG Recruitment 2021 : भारतीय तटरक्षक बल में निकलीं नौकरियां
| पदनाम |
श्रेणीवार रिक्त पद |
कुल |
| ईडब्ल्यूएस |
ओबीसी |
एसटी |
एससी |
सामान्य |
| नाविक (सामान्य ड्यूटी) |
26 |
67 |
19 |
40 |
108 |
260 |
| नाविक (घरेलू शाखा) |
5 |
17 |
2 |
3 |
23 |
50 |
| यांत्रिक (मैकेनिकल) |
3 |
6 |
— |
3 |
8 |
20 |
| यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) |
2 |
4 |
— |
1 |
6 |
13 |
| यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) |
1 |
— |
— |
— |
6 |
7 |
| कुल पद |
37 |
94 |
21 |
47 |
151 |
350 |
05:20 PM, 11-Jun-2021
ICG Recruitment 2021 : भारतीय तटरक्षक बल में निकलीं नौकरियां
देश सेवा करने के जज्बे से ओत-प्रोत युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। अपनी नौकरी के साथ ही मातृभूमि की सेवा और रक्षा करने के इच्छुक युवाओं के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने भर्ती शुरू की है और इसकी अधिसचूना भी जारी की दी हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपनी आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा), यांत्रिक (मैकेनिकल), यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) और यांत्रिक (इलेक्ट्रोनिक्स) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
04:13 PM, 11-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: केएसपी में निकली हैं बंपर नौकरियां
केएसपी यानी कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल के पदों की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल के पदों पर 4000 रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट
recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है।
03:20 PM, 11-Jun-2021
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी : UP Police SI Recruitment 2021
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की ओर से 25 फरवरी, 2021 को पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती 2020-21 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। उपरोक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2021 है।
02:30 PM, 11-Jun-2021
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी : UP Police SI Recruitment 2021
सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में बेहतरीन अवसर है। उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर सरकारी भर्ती की जा रही है। यह भर्ती राज्य पुलिस महकमे में निकली है। राज्य पुलिस विभाग की ओर से करीब 10 हजार पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
02:06 PM, 11-Jun-2021
Govt Jobs: रेलवे में मेडिकल प्रैक्टिशनर्स की भर्ती
मध्य रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (CMP) के विभिन्न पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर कॉन्ट्रेक्ट के तहत सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 22 जून, 2021 को वॉक-इन- इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 12 बजे, भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल, सेंट्रल रेलवे, भायकला, मुंबई - 400027 पर पहुंचना होगा।
01:26 PM, 11-Jun-2021
Govt Jobs : कोस्ट गार्ड- यह है निर्धारित योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और भौतिकी के साथ इंटरमीडिएट पास करने वाले अभ्यर्थी नाविक जनरल ड्यूटी के पद पर आवेदन कर सकते हैं। नाविक डीबी के पद पर आवेदन करने के लिए दसवीं पास करना अनिवार्य है। वहीं 10वीं पास करने के साथ इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी यांत्रिक के पदों पर अप्लाई कर सकते हैं।
12:32 PM, 11-Jun-2021
सरकारी नौकरी: यह है कोस्ट गार्ड के रिक्त पदों का विवरण
- नाविक जनरल ड्यूटी - 260
- नाविक डीबी - 50
- यांत्रिक मैकेनिकल - 20
- यांत्रिकी इलेक्ट्रिकल - 13
- यांत्रिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 7
11:59 AM, 11-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: इंडिया कोस्ट गार्ड ने निकालीं हैं 350 पदों पर भर्तियां
इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 350 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए नाविक जीडी और यांत्रिक समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। 2 जुलाई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।