फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों में नौकरियां

Thu, 03 Jun 2021 09:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 03 Jun 2021 09:35 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri Updates 2021: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी।

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Live Govt Jobs Latest News Updates Apply Online For CMRL BSF AW KSP etc
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

05:57 PM, 03-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में निकली हैं नौकरियां

सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर इंजीनियर और अधिकारी के पद के लिए योग्य और अनुभवी पेशेवरों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार सीसीआई करियर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून है। यह भर्ती अभियान 46 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। जिसमें से 29 रिक्तियां इंजीनियर पदों के लिए है और 17 रिक्तियां अधिकारी पदों के लिए हैं।अनुबंध का प्रारंभिक कार्यकाल एक वर्ष का होगा जिसे पदधारी के प्रदर्शन के आधार पर 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इन रिक्तियों के लिए 35 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। अभ्यर्थी www.cciltd.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

 
05:18 PM, 03-Jun-2021

सरकारी नौकरी: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन में 12वीं पास के लिए नौकरियां

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने जूनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट और जूनियर अकाउंटेटपदों पर रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 42 है। जूनियर असिस्टेंट की 30 रिक्तियां, सीनियर असिस्टेंट की 8 रिक्तियां और जूनियर अकाउंटेंट की 4 रिक्तियां है। इन रिक्तियों के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी  natboard.edu.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त रखी गई है। बारहवीं पास अभ्यर्थी जूनियर असिस्टेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, सीनियर असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएशन डिग्री मांगी गई है।  
 
विज्ञापन
04:08 PM, 03-Jun-2021

Sarkari Vacancy: काउंसलर, पटवारी के पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 7,236 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 25 मई, 2021 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर 24 जून, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए टीजीटी के 6258, असिस्टेंट टीचर प्राइमरी और नर्सरी के 628, सचिवालय के लिए कनिष्ठ सहायक एलडीसी के 278, काउंसलर के 500, हेड क्लर्क के 12 और पटवारी के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 
03:06 PM, 03-Jun-2021

सरकारी नौकरी: बीटीएससी ने निकालीं हैं बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए बिहार स्वास्थ्य विभाग के कुल 6338 पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in या pariksha.nic.in  पर जाकर 5 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 
02:08 PM, 03-Jun-2021

डीआरडीओ-एल : आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून

डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं में नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून निर्धारित की गई है। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को डीआरडीएल 31 हजार रुपये से ज्यादा ग्रोस सैलरी देगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को एचआरए भी दिया जाएगा। ये रिक्तियां तेलंगाना के हैदराबाद शहर के लिए हैं। इन रिक्तियों के लिए 28 साल तक के अभ्यर्थी इस वेबसाइट https://www.drdo.gov.in/careers  पर आवेदन कर सकते हैं। 
01:39 PM, 03-Jun-2021

सरकारी नौकरी: डीआरडीएल ने निकाली भर्तियां, मिलेंगे प्रति माह 31 हजार रुपये

रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक कुल 10 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.drdo.gov.in/careers के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:25 PM, 03-Jun-2021

Sarkari Jobs: रेलवे के 3591 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया, फौरन करें अप्लाई

पश्चिमी रेलवे, मुंबई ने मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित 13 डिवीजन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर 25 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।  
10:45 AM, 03-Jun-2021

सरकारी नौकरी: लोक सेवा आयोग ने 3620 पदों पर मांगे आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीडियाट्रिशियन, जनरल सर्जन, गायनकोलॉजिस्ट समेत 15 स्पेशलिस्ट के कुल 3620 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 28 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। पदों का विस्तृत विवरण जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 
09:59 AM, 03-Jun-2021

Sarkari Naukri LIVE: वित्त मंत्रालय के 53 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कुल 53 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें रजिस्ट्रार के 10, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 17 और रिकवरी ऑफिसर के 26 पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
09:19 AM, 03-Jun-2021

Sarkari Vacancy: कर्मचारी राज्य बीमा निगम के पदों पर साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम, पटना ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक प्रोफेसर के 2, एसोसिएट प्रोफेसर के 6, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के 5 पदों को आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 2 जून 2021 निर्धारित  है, वहीं साक्षात्कार 3 जून को आयोजित किया जाएगा। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed