Sarkari Naukri Result 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन
{"_id":"60a1cf8a8ebc3e7de405ddd4","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-latest-news-updates-apply-online-for-bsf-uppbpb-recruitment","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 17 May 2021 06:04 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 17 May 2021 06:04 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021 Latest Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकलीं हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
sarkari naukri live 2021
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
06:02 PM, 17-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: एम्स में निकली हैं बंपर नौकरियां, 28 मई तक करें आवेदन
एम्स दिल्ली में बंपर नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां सीनियर रेसिडेंट और सीनियर डेमोनस्ट्रेटर पदों की हैं। इन नौकरियों के लिए हाल ही में अधिसूचना निकली है। जुलाई सेशन 2021 के लिए इन रिक्तियों की भर्तियां हो रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 28 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 416 पदों को भरा जाना है।
05:12 PM, 17-May-2021
Sarkari Naukri 2021: राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में निकली हैं नौकरियां
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने संविदा पर भर्तियां निकाली हैं। नाबार्डा की सब्सिडियरी कंपनी नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस ने 22 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां संविदा पर हैं और ऑफ फार्म डेवेलपमेंट डिपार्टमेंट के लिए निकाली गई हैं। अभ्यर्थी nabcons.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 29 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
04:44 PM, 17-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में निकली हैं नौकरियां
मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर की रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 2850 है। इच्छुक उम्मीदवार nhmmp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है।03:53 PM, 17-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: यहां जल्द निकल सकती हैं बंपर भर्तियां
राजस्थान के पशुपालन विभाग में जल्द ही बंपर वैकेंसी निकल सकती हैं। पशुपालन विभाग ने नवीन एवं क्रमोन्नत पशु चिकित्सा संस्थाओं में विभिन्न कैटेगरी के 1400 नए पदों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है।03:40 PM, 17-May-2021
Sarkari Naukri 2021: 31 मई तक करें कर्नाटक पुलिस भर्तियों के लिए आवेदन
कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई है।
महत्वपूर्ण जानकारी
महत्वपूर्ण जानकारी
- आवेदन की अंतिम तिथि- 31 मई
- पदों की संख्या- 4000
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 23 अप्रैल
02:11 PM, 17-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां
कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:44 PM, 17-May-2021
Govt Jobs: भारतीय डाक के 4368 पदों पर होंगी भर्तियां
भारतीय डाक ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के 4368 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार और महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल के क्रमश: 1940 और 2428 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
11:55 AM, 17-May-2021
CMRL Recruitment 2021 : 04 जून से पहले तक भेज सकते हैं आवेदन
सीएमआरएल की ओर से विज्ञापित नौ रिक्तियों में से तीन जीएम (निर्माण), एक जीएम (ट्रेक) के पद के लिए हैं, एक एजीएम (सुरक्षा) के लिए, एक एजीएम (कानूनी), एक एजीएम (क्वालिटी एश्योरेंस / (क्वालिटी कंट्रोल) के लिए, और दो डीजीएम (वित्त और लेखा) के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र डाक सेवा/कोरियर के माध्यम से या ईमेल के माध्यम से 04 जून तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं। आवेदन डाक/कोरियर द्वारा निम्नलिखित पते भेजे जा सकते हैं।
संयुक्त महाप्रबंधक (एचआर),
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड,
सीएमआरएल डिपो, एडमिन बिल्डिंग,
पूनमल्ली हाई रोड, कोयम्बेडु,
चेन्नई - 600107
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड,
सीएमआरएल डिपो, एडमिन बिल्डिंग,
पूनमल्ली हाई रोड, कोयम्बेडु,
चेन्नई - 600107
11:26 AM, 17-May-2021
CMRL Recruitment 2021: वेतन 90 हजार से दो लाख तक
प्रति माह समेकित वेतन- महाप्रबंधक (निर्माण और ट्रेक) : ₹1,50,000- से ₹1,90,000
- अतिरिक्त महाप्रबंधक (सुरक्षा, विधि, क्यूए/क्यूसी) : ₹1,20,000
- उप महाप्रबंधक (वित्त और लेखा) : ₹90,000
10:20 AM, 17-May-2021
Chennai Metro Recruitment 2021: बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका
सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। कोरोना महामारी के दौर में मेट्रो रेल बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी मेट्रो रेल परियोजना के लिए महाप्रबंधक (जीएम - निर्माण ), महाप्रबंधक ((जीएम - ट्रेक), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।