फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri LIVE: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन

Mon, 10 May 2021 06:00 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 10 May 2021 06:00 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri Updates 2021: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी।

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Live Govt Jobs Latest News Updates Apply Online For
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

05:58 PM, 10-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: मेडिकल ऑफिसर और नर्स की नौकरियां

कोलकाता सिटी एनयूएचएम सोसाइटी ने मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर पार्ट-टाइम और स्टाफ नर्स की भर्तियां निकाली हैं। ये सारी रिक्तियां अनुबंध के आधार पर हैं और इनमें अभ्यर्थियों की भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए होगी।मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 17 मई को आयोजित होगी। वहीं, मेडिकल ऑफिसर पार्ट-टाइम के लिए भर्ती 24 मई को वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए होगी। 

रिक्तियों का विवरण
चिकित्सा अधिकारी: 50
चिकित्सा अधिकारी (अंशकालिक): 71
स्टाफ नर्स: 205

 
05:26 PM, 10-May-2021

Sarkari Naukri 2021: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्तियों का विवरण

दिल्ली विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की रिक्तियां का विवरण नीचे है।
रिक्तियों का विवरण 
बायोमेडिकल साइंस- 4 पद
वनस्पति विज्ञान -5 पद
रसायन विज्ञान -2 पद
वाणिज्य -5 पद
कंप्यूटर विज्ञान- 5 पद
इलेक्ट्रॉनिक -1 पद
गणित -5 पद
भौतिकी - 9 पद
जूलॉजी- 5 पद
 
विज्ञापन
04:56 PM, 10-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में निकली है असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

दिल्ली विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज ने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली है। कुल रिक्तियों की संख्या 41 है। इन रिक्तियों के लिए चयनित होने वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-10 के हिसाब से वेतन मिलेगा। इसमें शुरुआत में 57700 रुपए और यूजीसी/डीयू के नियमानुसार भत्ते मिलेंगे। अभ्यर्थी colrec.du.ac.in के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
04:27 PM, 10-May-2021

सरकारी नौकरियां 2021: रेल मंत्रालय में निकली नौकरियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई

रेल मंत्रालय के तहत रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी  आधिकारिक वेबसाइट rites.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत  22 अप्रैल से हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई है। कुल रिक्तियों की संख्या 146 है। नीचे आपको रिक्तियों का विवरण बताया जा रहा है।

ग्रेजुएट अपरेंटिस- 96 पद
डिप्लोमा अपरेंटिस- 15 पद
ट्रेड अपरेंटिस- 35 पद

शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री। गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अभ्यर्थियों से बीए / बीबीए / बी कॉम की डिग्री मांगी गई है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या आईटीआई पास अभ्यर्थी भी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

सैलरी
ग्रेजुएट अपरेंटिस- रु. 14,000
डिप्लोमा अपरेंटिस- रु. 12,000
ट्रेड अपरेंटिस- रु. 10,000
 
04:14 PM, 10-May-2021

सरकारी नौकरी 2021 : ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई है।
 
03:45 PM, 10-May-2021

Sarkari Naukri 2021: केरल पोस्टल सर्कल के 27 क्षेत्रों के 1421 पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय डाक ने केरल पोस्टल सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए कालीकट, कन्नूर, कासरगोड, मंजेरी, ओट्टापलम, पालघाट, थलसेरी, तिरूर, वडकारा, एलेप्पी, अलवे, चेंकेरी, एर्नाकुलम, इडुक्की, इरिंजालाकुडा, कोट्टायम, मावेलिकारा, त्रिचूर, त्रिरू बल्ला, त्रिवेंद्रम उत्तर और त्रिवेंद्रम दक्षिण क्षेत्र के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में रिक्त कुल 1421 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:30 PM, 10-May-2021

Sarkari Naukri : भारतीय सेना के 37 पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय सेना द्वारा डेंटल कोर में 'शार्ट सर्विस कमीशन 2021' प्राप्त ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आर्मी डेंटल कोर में कुल 37 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना के भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 18 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
02:05 PM, 10-May-2021

Govt Job : ओएमसी के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  1. डिप्टी मैनेजर (पर्सोनेल) - 5 पद
  2. डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस)- 3 पद
  3. मैनेजर फॉरेस्ट एंड एनवायरनमेंट- 2 पद
  4. मेडिकल ऑफिसर- 2 पद
  5. डिप्टी जनरल मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  6. सीनियर मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  7. डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल)- 1 पद
01:26 PM, 10-May-2021

Sarkari Vacancy: ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई है।
 
01:26 PM, 10-May-2021

Govt Jobs : डीएफसीसीआईएल के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  1. जूनियर एग्जीक्यूटिव - 521
  2. एग्जीक्यूटिव - 442
  3. जूनियर मैनेजर - 111
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed