फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 : जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 20 Apr 2021 06:06 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 20 Apr 2021 06:06 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना महामारी की वजह से कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द और स्थगित करने का फैसला लिया जा रहा है। वहीं कुछ क्षेत्र में बंपर भर्तियां भी शुरू हुई हैं। आज हम आपको इन सभी परीक्षाओं व भर्तियाें के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alerts Results News Updates read here
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:04 PM, 20-Apr-2021

सरकारी नौकरी 2021: राजस्थान को-ऑपरेटिव भर्ती बोर्ड ने परीक्षा की तारीख बढ़ाई

राजस्थान कोऑपरेटिव भर्ती बोर्ड जयपुर ने राजस्थान सहकारी बैंक में क्लर्क/ जूनियर असिस्टेंट/सेल्समैन/स्टोरकीपर/टाइपिस्ट और कैशियर पदों पर भर्ती के लिए आवदेन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 30 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

05:43 PM, 20-Apr-2021

सरकारी नौकरी 2021: बीपीएससी ने जारी किया प्रवेश पत्र

बिहार लोक सेवा आयोग ने 20 अप्रैल 2021 को बीपीएससी ऑडिटर परीक्षा के लिए  प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी  bpsc.bih.nic.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 25 अप्रैल को आयोजित होनी थी। 
विज्ञापन
05:18 PM, 20-Apr-2021

सरकारी नौकरी 2021: इसरो में निकली नौकरियों का विवरण

पदों का विवरण
प्रशासनिक अधिकारी – 6 
लेखा अधिकारी – 6 
खरीद और भंडार अधिकारी – 12 

इन रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। प्रशासनिक अधिकारी के पदों के लिए एमबीए और एक साल का अनुभव मांगा गया है। इसके साथ ही स्नातकोत्तर के साथ ही तीन साल के अनुभव वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह लेखा अधिकारी के लिए एसीए/एफसीए या एमबीए मांगा गया है। एमकॉम वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। खरीद और भंडार अधिकारी के लिए स्नातकोत्तर डिप्लोमा या तीन साल का अनुभव मांगा गया है। इन रिक्तियों के लिए 35 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी। इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।

 
04:28 PM, 20-Apr-2021

Govt Jobs: शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 23 अप्रैल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में निकली इन विभिन्न रिक्तियों के जरिए 24 पदों को भरा जाना है। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से ही शुरू हो गई थी और कल आवेदन की अब आखिरी तिथि है। वहीं शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल रखी गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की तिथि: 1 अप्रैल 
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अप्रैल 
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि – 23 अप्रैल 
04:00 PM, 20-Apr-2021

सरकारी नौकरी 2021: इसरो में निकली हैं नौकरियां, 21 अप्रैल तक करें आवेदन

ISRO Recruitment 2021: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में विभिन्न पदों की रिक्तियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन नौकरियों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे हर हाल में कल यानी कि 21 अप्रैल तक आवेदन कर लें क्योंकि इसके बाद उनके हाथ से यह सुनहरा मौका निकल जाएगा। ये नौकरियां स्वायत्त निकाय सेमी-कंडक्टर लेबोरेटरी चंडीगढ़ के लिए हैं। इन रिक्तियों के तहत प्रशासनिक अधिकारी, लेखा अधिकारी और क्रय एवं भंडार अधिकारी समूह ‘ए’ के पदों पर भर्तिया होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसरो (ISRO) की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

 
03:20 PM, 20-Apr-2021

सरकारी नौकरी: 1421 पदों पर आवेदन करने का कल आखिरी मौका

भारतीय डाक ने केरल पोस्टल सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1421 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 21 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:20 PM, 20-Apr-2021

Sarkari Vacancy: बीटीएससी के 584 पदों पर निकली हैं नौकरियां

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 584 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें से मत्स्य अधिकारी के 136, मत्स्य विकास अधिकारी के 212 और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के 236 पद हैं। आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2021 निर्धारित की गई है।
01:33 PM, 20-Apr-2021

Govt Jobs: एचपीएसएससी के 379 पदों पर निकाली नौकरियां

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने क्लर्क, जूनियर टेक्नीशियन और फायरमैन समेत 379 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 10 अप्रैल 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य किए जाएंगे। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
12:42 PM, 20-Apr-2021

Sarkari Naukri Result: जारी हो सकते हैं दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और एएसआई 2018 के परिणाम

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा  20 अप्रैल, 2021 को एसएससी एसआई दिल्ली पुलिस 2018 का अंतिम परिणामों की घोषणा की जा सकती है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और एएसआई 2018 का अंतिम परिणाम आज जारी होना था। इसके तहत उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम किसी भी घोषित किए जा सकते हैं। 
11:40 AM, 20-Apr-2021

सरकारी नौकरी: कोरोना के चलते यूपीएससी ने इन परीक्षाओं को किया स्थगित

यूपीएससी द्वारा 20 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित की जाने वाली भारतीय आर्थिक सेवा / भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2020 के व्यक्तित्व परीक्षण चरण (इंटरव्यू राउंड), 26 अप्रैल से 18 जून के बीच आयोजित होने वाले सिविल सेवा परीक्षा 2020 के व्यक्तित्व परीक्षण चरण (इंटरव्यू राउंड) और 9 मई 2021 को आयोजित होने वाली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ईओ/एओ पदों पर भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed