फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: शैक्षणिक पदों पर निकली बंपर नौकरियां, आवेदन से पहले जान ये अहम शर्तें

Sun, 03 Oct 2021 07:30 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 03 Oct 2021 07:30 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं :-

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alert Results News Updates on 3 October apply
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:30 PM, 03-Oct-2021

Sarkari Jobs: APSET 2021 के लिए आठ परीक्षा केंद्र

एपी एसईटी 2021 के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विशाखापत्तनम, गुंटूर, नेल्लोर, तिरुपति, कडपा, कुरनुल और अन्य शामिल हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
06:29 PM, 03-Oct-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: ऐसे करें APSET 2021 के लिए आवेदन

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- apset.net.in पर जाएं।
  2. होमपेज स्क्रीन पर दिखाई दे रहे APSET 2021 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक नई विंडो पॉप अप होगी।
  4. उम्मीदवारों को पंजीकरण करने से पहले पहले निर्देश पढ़ना चाहिए।
  5. इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक विवरण के साथ अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
  6. उम्मीदवार आवेदन पत्र के लिए शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
  7. उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति रखनी चाहिए।
विज्ञापन
05:35 PM, 03-Oct-2021

Govt Jobs: APSET 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • APSET 2021 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ : 11 अगस्त, 2021
  • बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 13 सितंबर, 2021
  • 5,000 रुपये विलंब शुल्क और पंजीकरण शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 08 अक्तूबर, 2021
  • APSET 2021 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि : 22 अक्तूबर, 2021
  • APSET 2021 परीक्षा की तिथि : 31 अक्तूबर, 2021
04:51 PM, 03-Oct-2021

Sarkari Naukri: व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती

व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती हेतु आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर डिग्री पूरी करनी चाहिए। या उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, पीएचडी डिग्री या जिनके पास यूजीसी नेट की पात्रता है, वे भी उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ओसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों के लिए फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।
04:06 PM, 03-Oct-2021

सरकारी नौकरी लाइव : व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पदों पर आवेदन शुरू

आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा, APSET 2021 ने व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन apset.net.in पर शुरू हो चुके हैं। 
03:16 PM, 03-Oct-2021

Sarkari Naukri: 12 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभित तिथि - 15 सितंबर, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 12 अक्तूबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 15 अक्तूबर, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
02:18 PM, 03-Oct-2021

सरकारी नौकरी: प्रिंसिपल, लेक्चरर के पदों पर निकलीं भर्तियां

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रिंसिपल, लेक्चरर, इंजीनियरिंग, तकनीकी शाखाओं और अन्य 1370 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है।
01:20 PM, 03-Oct-2021

Sarkari job: यह है डायरेक्ट लिंक

एसबीआई के पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 1 अगस्त, 2021 को 23 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
12:15 PM, 03-Oct-2021

सरकारी नौकरी: 18 अक्तूबर तक करें आवेदन

  • कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया - 28 सितंबर, 2021
  • इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि -18 अक्तूबर, 2021
  • आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि - 2 नवंबर, 2021
11:19 AM, 03-Oct-2021

Sarkari Naukri Live 2021: आवेदन प्रक्रिया शुरू

ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुकी है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर, 2021 है। उम्मीदवार एसबीआई विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी पदों के लिए bank.sbi/careers या www.sbi.co.in/careers के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed