फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: आईबीपीएस ने शुरू की स्पेशलिस्ट अफसरों की भर्ती प्रक्रिया, यहां जानिए आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

Mon, 22 Nov 2021 10:50 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 22 Nov 2021 10:50 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: सरकारी नौकरी की तलाश करने वालो को बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alert Results News Updates 4 november apply now
Sarkari Naukri 2021 LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

10:49 PM, 22-Nov-2021

सरकारी नौकरी: राजस्थान होम गार्ड भर्ती की महत्वपूर्ण बातें

होम गार्ड भर्ती की महत्वपूर्ण बातें

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 24 नवंबर 2021
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 15 दिसंबर 2021
3. भर्ती के लिए कुल पद- 135 
4. भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन- फरवरी 2022
5. परीक्षा का मोड- ऑफलाइन

राजस्थान होम गार्ड भर्ती  के लिए आवेदन कैसे करें?
राजस्थान होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को खुद से या फिर किसी अन्य माध्याम से आधिकारिक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। 

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें ।  
09:28 PM, 22-Nov-2021

Govt jobs: 15 दिसंबर है आखिरी तारीख

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से 24 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी और 15 दिसंबर 2021 तक चलेगी। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड रहने के कारण आवेदन करने में परेशानी भी आ सकती है। इसलिए सभी इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर दें।
विज्ञापन
06:44 PM, 04-Nov-2021

सरकारी नौकरी: 3 दिसंबर है आखिरी तारीख

भारतीय डाक द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2021 तय की गई है। उम्मीदवार इससे पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।  इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का नेशनल, राज्य स्तरीय या अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य है। भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक के आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर उन्हें भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी भी मिल जाएगी। 
 
06:09 PM, 04-Nov-2021

sarkari naukri 2021: भारतीय डाक भर्ती 2021 के लिए आवेदन का तरीका

ऐसे करें आवेदन

1. उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिखाई दे रहे Recruitment के लिंक पर क्लिक करें। 
3. अब मध्य प्रदेश पोस्टल सर्किल भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। 
4. इस पर क्लिक करते ही नोटिफिकेशन खुलेगा, इसके आखिर में एक आवेदन पत्र दिया गया है। 
5. आवेदन पत्र  को डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकलवा लें। 
6. आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी भरें। 
7. अब आवेदन पत्र में सभी जरूरी दस्तावेजों को लगाकर इस पते पर  भेज दें- the Assistant Director (Recruitment) Office the Chief Postmaster General, Madhya Pradesh Circle, Dak Bhawan, Bhopal -462012
05:07 PM, 04-Nov-2021

Sarkari Naukri 2021: भारतीय डाक ने विभिन्न पदों पर निकाली हैं सरकारी भर्तियां

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे देश के युवाओं के लिए अच्छा मौका सामने आया है। भारतीय डाक विभाग ने मध्यप्रदेश पोस्टल सर्किल के लिए खेल कोटा के तहत भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से 44 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में पोस्टल असिस्टेंट, पोस्टमैन और मल्टी टास्किंग कर्मचारी के पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। 
 
04:04 PM, 04-Nov-2021

सरकारी नौकरी 2021: IBPS SO Recruitment 2021 के लिए आवेदन कैसे करें

 आवेदन प्रक्रिया

1. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा।
2. होम पेज पर, उस अधिसूचना पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'Click here to apply for CRP SPL XI'।
3. फिर उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण करना होगा या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके पहले से पंजीकृत होने पर लॉग इन करना होगा।
4. उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना चाहिए, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना चाहिए और आवेदन शुल्क का भुगतान करना चाहिए।
5. इसे जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को पंजीकरण फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड और प्रिंट करनी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ibps.in पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:22 PM, 04-Nov-2021

sarkari job 2021: आईबीपीएस एसओ भर्ती 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

महत्वपूर्ण तिथियां

1. ऑनलाइन पंजीकरण और फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू : 03 नवंबर, 2022
2. आईबीपीएस एसओ भर्ती पंजीकरण फॉर्म भरने और आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 नवंबर, 2021
3. प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख : अभी घोषित नहीं
4. ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी : 26 दिसंबर, 2021
5. ऑनलाइन मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी : 30 जनवरी, 2022
6. मुख्य परीक्षा के परिणाम की घोषणा : फरवरी 2022 तक
7. साक्षात्कार आयोजन होने की तिथियां : फरवरी या मार्च 2022 में
8. अंतरिम आवंटन प्रक्रिया शुरू : अप्रैल 2022 में
02:14 PM, 04-Nov-2021

sarkari naukri: IBPS SO Recruitment 2021 की रिक्तियों का विवरण

 रिक्तियों का विवरण

1. आईटी अधिकारी के लिए 220 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
2. कृषि क्षेत्र अधिकारी के लिए 884 पद निर्धारित हैं।
3. राजभाषा अधिकारी के लिए 84 पद निर्धारित हैं।
4. विधि अधिकारी के लिए 44 पद निर्धारित हैं।
5. एचआर/कार्मिक अधिकारी के लिए 61 पद निर्धारित हैं।
6. मार्केटिंग ऑफिसर के लिए 535 पद निर्धारित हैं।
01:26 PM, 04-Nov-2021

Sarkari naukri 2021: 23 नवंबर तक है पंजीयन की तारीख

उम्मीदवारों को 23 नवंबर, 2021 तक आईबीपीएस एसओ भर्ती पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना सुनिश्चित करना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, यदि वे सभी राउंड यानी प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के दौर को पास करते हैं। उम्मीदवार यहां आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण तिथियों, रिक्ति विवरण और चरणों की जांच कर सकते हैं।
12:03 PM, 04-Nov-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: आईबीपीएस ने शुरू की स्पेशलिस्ट अफसरों की भर्ती प्रक्रिया, यहां जानिए आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

आईबीपीएस यानी बैंकिंग कार्मिक संस्थान ने अपने नवीनतम भर्ती अभियान की घोषणा कर दी है। भर्ती अभियान के माध्यम से, आईबीपीएस का लक्ष्य स्पेशलिस्ट ऑफिसर यानी विशेषज्ञ अधिकारी पद के लिए योग्य उम्मीदवारों को चयनित करना और उनकी नियुक्ति करना है। इस अभियान के माध्यम से कुल 1,828 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता और पात्रता की जांच कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा अथवा नीचे दिए अधिसूचना के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी जानकारी ले सकते हैं। आवेदन विंडो 03 नवंबर, 2021 को खोल दी गई है।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed