Sarkari Naukri 2021 LIVE : पीजीटी के 300 से ज्यादा पदों पर निकलीं भर्तियां, इस तारीख से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
{"_id":"617a2ff2d087fc1e4d7c235b","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-28-october-2021-apply-now-for-these-vacancies","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : पीजीटी के 300 से ज्यादा पदों पर निकलीं भर्तियां, इस तारीख से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 28 Oct 2021 09:49 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 28 Oct 2021 09:49 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि अगर लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो तो सरकारी मिलना बेहद आसान है। बस सही अवसर की जरूरत है। इसलिए amarujala.com यहां आपको केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में निकालीं गई भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:47 PM, 28-Oct-2021
sarkari naukri: आईआईटी कानपुर भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- अक्तूबर 2021ऑनलाइन आवेदन की आखिरी कारीख- 16 नवंबर 2021
आवेदन शुल्क की आखिरी तारीख- 16 नवंबर 2021
चयन के लिए परीक्षा का आयोजन- तारीख अब तक तय नहीं हुई है।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईआईटी कानपुर के आधिकारिक वेबसाइट www.iitk.ac.in पर जा सकते हैं।
08:34 PM, 28-Oct-2021
sarkari naukri 2021: आईआईटी कानपुर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
आईआईटी कानपुर भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आईआईटी कानपुर के आधिकारिक वेबसाइट www.iitk.ac.in पर जाना होगा। होमपेज पर Recruitment के सेक्शन में जाने पर उन्हें भर्ती का नोटिफिकेशन मिलेगा। यहां उन्हें भर्ती की प्रक्रिया और इससे जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना पड़ेगा। आनारक्षित, अन्य पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को वर्ग ए भर्ती में आवेदन के लिए 500 रुपए, वर्ग बी और वर्ग सी के पदों पर आवेदन के लिेए 250 रुपए जमा करने होंगे। महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के आवेदकों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
07:36 PM, 28-Oct-2021
sarkari job 2021: भर्ती के लिए विभिन्न पद
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर द्वारा आयोजित भर्ती में विभिन्न पदउप रजिस्ट्रार के 3 पद।
सहायक रजिस्ट्रार के 9 पद।
हिंदी अधिकारी के लिए 1 पद।
जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट।
ट्रांसलेटर के लिए 1 पद।
जूनियर सुपरिटेंडेंट के लिए 14 पद।
जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के लिए 12 पद।
फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के लिए 4 पद।
जूनियर सुपरिटेंडेंट।
नैनो विज्ञान केंद्र के लिए 1 पद।
जूनियर तकनीशियन के लिए 17 पद।
जूनियर असिस्टेंट के लिए 31 पद।
ड्राइवर ग्रेड II के लिए 1 पद पर भर्ती हैं।
इन पदों पर चयन के लिए आवेदकों से अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यताएं मांगी गई है।
06:45 PM, 28-Oct-2021
सरकारी नौकरी: आईआईटी कानपुर में विभिन्न पदों पर निकली हैं भर्तियां
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में वर्ग ए, बी, सी, डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। इन पदों पर भर्ती के लिए आखिरी तारीख 16 नवंबर 2021 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी कानपुर के आधिकारिक वेबसाइट www.iitk.ac.in पर जाकर इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के चयन के लिए परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। कुल पदों की संख्या 94 है। भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास विभिन्न पदों के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर , इंटर और संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।05:49 PM, 28-Oct-2021
सरकारी नौकरी: ऐसे होगा आवेदकों का चयन
- चयन प्रक्रिया: चयन करियर मूल्यांकन और व्यक्तित्व परीक्षण / साक्षात्कार पर आधारित होगा।
- आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक उम्मीदवार ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in के माध्यम से 8 नवंबर से 7 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
05:25 PM, 28-Oct-2021
Sarkari job: यह है निर्धारित आयु सीमा और परीक्षा शुल्क
ओपीएससी पीजीटी भर्ती आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 1 जनवरी 2021 को 32 वर्ष होनी चाहिए।
ओपीएससी पीपीजीटी भर्ती परीक्षा शुल्क: परीक्षा शुल्क ₹400 है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों और विकलांग व्यक्तियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
ओपीएससी पीपीजीटी भर्ती परीक्षा शुल्क: परीक्षा शुल्क ₹400 है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों और विकलांग व्यक्तियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:10 PM, 28-Oct-2021
सरकारी नौकरी: 8 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने स्कूल और जन शिक्षा विभाग के तहत सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 335 स्नातकोत्तर शिक्षक पदों के लिए रिक्तियों को अधिसूचित किया है। आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर से शुरू होगी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 दिसंबर है। इच्छुक उम्मीदवार ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
03:13 PM, 28-Oct-2021
Sarkari Naukri Live 2021: अभ्यर्थियों को देना होगा इतना आवेदन शुल्क
यूआर / ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये लागू होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
02:01 PM, 28-Oct-2021
Sarkari Job: अभ्यर्थी ऐसे जमा कर सकते हैं अपना आवेदन पत्र
- आधिकारिक वेबसाइट cspdcl.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “भर्ती” टैब पर क्लिक करें।
- जूनियर इंजीनियर (जेई) पदों के लिए "ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें, पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
12:59 PM, 28-Oct-2021
Sarkari Naukri: ऐसे होगा आवेदकों का चयन
चयन ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) पर आधारित होगा। सीबीटी 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे, जिसमें भाग I - पेशेवर विषय से संबंधित 80 प्रश्न और भाग II - सामान्य जागरूकता और तर्क का न्याय करने के लिए 20 प्रश्न होंगे।