Sarkari Naukri 2021 LIVE: विभिन्न राज्यों में युवाओं के लिए निकलीं सरकारी भर्तियां, आवेदन का मौका सीमित समय तक
{"_id":"616f7b77fddc2a67d8085076","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-20-october-2021apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: विभिन्न राज्यों में युवाओं के लिए निकलीं सरकारी भर्तियां, आवेदन का मौका सीमित समय तक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 20 Oct 2021 08:02 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 20 Oct 2021 08:02 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: केंद्र और राज्य सरकार द्वारा रिक्तियां निकाली गई हैं। सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है। अभ्यर्थी यहां दी गई जानकारी के तहत इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:31 PM, 20-Oct-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: अपरेंटिस भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी
रिक्त पदों की कुल संख्या - 3093 पद
पद का नाम - अपरेंटिस
योग्यता - 10वीं पास या इसके समकक्ष और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा।
आयु सीमा - 15 से 24 वर्ष के मध्य
चयन प्रक्रिया - मेरिट बेस्ड (rrcnr.org पर विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार विवरण की जांच कर सकेंगे)।
पद का नाम - अपरेंटिस
योग्यता - 10वीं पास या इसके समकक्ष और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा।
आयु सीमा - 15 से 24 वर्ष के मध्य
चयन प्रक्रिया - मेरिट बेस्ड (rrcnr.org पर विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार विवरण की जांच कर सकेंगे)।
06:28 PM, 20-Oct-2021
Sarkari Job: 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई जरूरी
भर्ती के लिए 10वीं या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर है। आवेदन के इच्छुक युवाओं की उम्र आवेदन के समय 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। अपरेंटिस के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षु के रूप में नियुक्त किया जाएगा और एक निश्चित अवधि के लिए प्रशिक्षण से गुजरना होगा।
विज्ञापन
05:36 PM, 20-Oct-2021
GOI Jobs : उत्तर रेलवे की ओर से अपरेंटिस भर्ती
उत्तर रेलवे की ओर से अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन विंडो के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं। यह भर्ती अभियान उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों/ इकाइयों/ कार्यशालाओं में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपरेंटिस के 3093 रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए चलाया जा रहा है।
04:09 PM, 20-Oct-2021
Sarkari Jobs : उत्तर रेलवे ने 10वीं पास के लिए निकालीं नौकरियां
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने उत्तर रेलवे संगठन के विभिन्न विभागों में अपरेंटिस के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया सोमवार को 12.00 बजे से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती में 10वीं पास युवा बेरोजगारों के लिए बेहतरीन अवसर है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, नॉर्थ रेलवे की ओर से इस संबंध में संक्षिप्त भर्ती अधिसूचना 14 सितंबर, 2021 को जारी की गई थी।
03:10 PM, 20-Oct-2021
Sarkari Naukri: एक वर्ष की अवधि के लिए होगी नियुक्ति
नियुक्ति विशुद्ध रूप से संविदा के आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए होगी, जो संतोषजनक प्रदर्शन के अधीन नवीकरणीय होगी। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि भविष्य में नियमित पद पर आमेलन के किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।
02:36 PM, 20-Oct-2021
सरकारी नौकरी: यह है निर्धारित योग्यता
राज्य / भारत सरकार की नर्सिंग परिषद द्वारा अनुमोदित किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी या बीएससी नर्सिंग में डिप्लोमा करने वाले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 9 अक्टूबर को आवेदकों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:18 PM, 20-Oct-2021
Sarkari job: यह है पदों का विस्तृत विवरण
2455 रिक्तियों में से 981 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं, 663 रिक्तियां ओबीसी श्रेणी के लिए हैं, 515 एससी वर्ग के लिए हैं, 45 एसटी वर्ग के लिए हैं और 241 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए हैं।
12:01 PM, 20-Oct-2021
सरकारी नौकरी: स्टाफ नर्स के पदों पर निकलीं भर्तियां
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश (यूपी एनएचएम) ने स्टाफ नर्स के 2455 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर, 2021 है।
11:04 AM, 20-Oct-2021
Sarkari Naukri Live 2021: ऐसे होगा आवेदकों का चयन
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट के लिए ibps.in पर नजर बनाए रखें। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और किसी अन्य मोड में आवेदन की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों से अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी। उम्मीदवारों से रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, डेटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन, इंग्लिश लैंग्वेज से प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को पत्र लेखन और निबंध लेखन भी करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना देखें।
10:02 AM, 20-Oct-2021
Sarkari Job: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
| बैंक | रिक्तियां |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 0 |
| बैंक ऑफ इंडिया | 588 |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 400 |
| केनरा बैंक | 650 |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 620 |
| इंडियन बैंक | - |
| इंडियन ओवरसीज बैंक | 98 |
| पंजाब नेशनल बैंक | - |
| पंजाब एंड सिंध बैंक | 427 |
| यूको बैंक | 440 |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 912 |