फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: 1 मई से उप निरीक्षक के 1329 पदों पर शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया

Fri, 30 Apr 2021 06:12 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 30 Apr 2021 06:12 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज हम उन विभागों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां हाल ही में बंपर नौकरियां निकली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Govt Jobs Results News LIVE Updates of various vacancies
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:12 PM, 30-Apr-2021

UPRVUNL recruitment postponed : परीक्षाओं का आयोजन मई में निर्धारित था 

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युद उत्पादन निगम लिमिटेड भर्ती 2019 की सीबीटी आधारित परीक्षाओं का आयोजन 09 मई, 16 मई, 2021, 21 मई और 22 मई, 2021 को किया जाना निर्धारित था। सरकार और विद्युत निगम की ओर से जल्द ही परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाने थे। अब इस भर्ती परीक्षा को फिलहाल कोरोना महामारी के कारण टाल दिया गया है। सीबीटी परीक्षा की नई तिथियों के बारे में जल्द ही अभ्यर्थियों को यूपीआरवीयूएनएल की वेबसाइट https://uprvunl.org/ पर अधिसूचना के माध्यम से सूचित किया जा सकता है।
05:19 PM, 30-Apr-2021

Sarkari Jobs : आईडीबीआई बैंक के विभिन्न पदों पर शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया

आईडीबीआई बैंक ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए चीफ डाटा ऑफिसर, हेड-प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी, चीफ इनफार्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर और हेड डिजिटल के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी को आईडीबीआई के आधिकारिक ईमेल recruitment@idbi.co.in पर अपना आवेदन पत्र भेजना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर आईडीबीआई के मुंबई/ नवी मुंबई की शाखा में भर्ती किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
04:43 PM, 30-Apr-2021

Sarkari Vacancy: मद्रास हाईकोर्ट के 3557 पदों पर करें आवेदन

मद्रास हाईकोर्ट के ज्यूडिशियल रिक्रूटमेंट सेल ने 3557 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैन, कॉपीईस्ट अटेंडर, नाइट वॉचमैन आदि पदों पर की जाएगी। 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.mhc.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 
04:22 PM, 30-Apr-2021

यूपीएससी भर्ती 2021: उप सचिव पदों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उप सचिव पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। ग्रुप ए की इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उप सचिव की नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए दो महीने का वक्त है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 03 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
03:40 PM, 30-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : उत्तर प्रदेश पुलिस के इन पदों पर होंगी भर्तियां

पद                                                                    उत्तर प्रदेश पुलिस                            सतर्कता अधिष्ठान
                                                                                                                              उत्तर प्रदेश लखनऊ
  • पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय)                                295                                             32
  • पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक)                     624                                             20
  • पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा)                        358                                              -
  • कुल                                                                  1277                                            52
02:28 PM, 30-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: 1329 पदों पर कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 1329 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 15 मई 2021 से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 29200 से 112400 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:23 PM, 30-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सीएनबीसी में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर होगी सीधी भर्ती

चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय (सीएनबीसी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सीनियर रेजिडेंट के 26 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 07 मई 2021 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। हॉस्पिटल द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों को इंटरव्यू के लिए हॉस्पिटल पते- सम्मेलन हॉल, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय, गीता कॉलोनी, दिल्ली- 110031 पर उपस्थित होना होगा।
12:35 PM, 30-Apr-2021

Sarkari Jobs : भारतीय नौसेना के 2500 पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय नौसेना द्वारा नाविक के 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 26 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साइंस विषय के साथ 12वीं पास करने वाले अभ्यर्थी नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को अधिकतम 69100 रुपये का वेतन दिया जा सकता है। 
11:39 AM, 30-Apr-2021

Sarkari Vacancy: एनटीपीसी ने निकाली इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर नौकरियां

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ईटीटी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह विशेष भर्ती केवल महिला इंजीनियर ग्रेजुएट के लिए निकाली गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर 6 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:05 AM, 30-Apr-2021

Govt Jobs : बीटीएससी ने 584 पदों पर मांगे आवेदन

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 584 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। जिसमें से मत्स्य अधिकारी के 136, मत्स्य विकास अधिकारी के 212 और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के 236 पद हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 5 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed