Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं रिक्तियां और कब तक करना है आवेदन
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में आज हम आपको उन सरकारी विभागों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
लाइव अपडेट
सरकारी नौकरी 2021: भारतीय नौसेना में बंपर भर्तियां
भारतीय नौसेना ने आर्टिफिशर अपरेंटिस की 500 और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटर्स की 2000 रिक्तियां निकाली हैं। इनके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://joinindiannavy.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू होगी और 30 अप्रैल तक चलेगी।पदों का विवरण
आर्टिफिशर अपरेंटिस (AA)- 500
सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटर्स (SSR)- 2000
Sarkari Naukri 2021 LIVE : पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए आवेदन
दक्षिणी रेलवे ने पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है। अभ्यर्थियों का चयन मेडिकल टेस्ट और टेलीफेनिक इंटरव्यू के जरिए होगा।पदों का विवरण
नर्सिंग सुपरिटेंडेंट-83
इसीजी टेक्नीशियन-4
हॉस्पिटल असिस्टेंट-48
हाउसकीपिंग असिस्टेंट-40
रेडियोग्राफर-3
सरकारी नौकरी 2021: राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड ने आवेदन तिथि आगे बढ़ाई
राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड के जरिए होने वाली 385 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां उपभोक्ता हॉलसेल भण्डारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में होनी हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल थी जिसे अब 30 अप्रैल कर दिया है।सरकारी नौकरी 2021: आईडीबीआई बैंक में निकली हैं नौकरियां
IDBI Bank Recruitment 2021: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया ने चीफ डेटा ऑफिसर पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। जिनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 3 मई है। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी आईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए 45 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्राइमरी स्क्रीनिंग के बाद साक्षात्कार के लिए बुलायाSarkari Naukri 2021: यहां निकली हैं 3 हजार से ज्यादा नौकरियां
Sarkari Vacancy: पीएफसीएल ने मैनेजर और ऑफिसर के पदों मांगे आवेदन
सरकारी नौकरी: रेलवे ने निकाली बंपर भर्तियां, फौरन करें आवेदन
दक्षिणी रेलवे ने अधिसूचना जारी कर पैरामेडिकल स्टाफ के 191 पदों पर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है।
Govt Jobs: बीटीएससी के 584 पदों पर होंगी भर्तियां
Sarkari Vacancy: बीईएल द्वारा 8 रीजन के 268 पदों पर मांगे गए आवेदन
Sarkari Naukri LIVE : 7 मई को आयोजित होगी पीईटी परीक्षा
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की पीईटी परीक्षा 7 मई को आयोजित की जाएगी। वहीं 25 अप्रैल को प्रवेश पत्र जारी होंगे। पीईटी परीक्षा का आयोजन पटना के हाई स्कूल Gardanibagh, Patna - 800002 में होगा। बता दें इस परीक्षा के जरिए कुल 1722 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी।