फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukari Result Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना करें साकार, आज ही इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई

Fri, 22 Sep 2023 05:49 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 22 Sep 2023 05:49 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के पास अपना सपना साकार करने का यह सुनहरा मौका है। कई सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates Check Latest Government Job Notification Date Application Eligibility
Sarkari Naukri 2023 Live Updates - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

05:47 PM, 22-Sep-2023

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2023 को समाप्त हो रही थी। जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भर्ती परीक्षा के लिए अब 29 सितंबर, 2023 तक पंजीकरण कर सकते हैं। पूरी खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-  Staff Nurse Recruitment 2023: यूपी स्टाफ नर्स भर्ती का एक और मौका, आगे बढ़ी आवेदन की अंतिम डेट 
05:46 PM, 22-Sep-2023

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में स्टाफ नर्स आयुर्वेद के 300 पदों - 48 पुरुष और 252 महिला रिक्तियों के लिए भर्ती जारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
02:52 PM, 22-Sep-2023

ICG Navik and Yantrik Recruitment 2023

इंडियन कोस्ट गार्ड में (ICG) नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा) और यांत्रिक के 350 पदों पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 22 सितंबर 2023 को शाम साढ़े पांच बजे समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

02:31 PM, 22-Sep-2023

Indian Navy Recruitment

इंडियन नेवी में 360 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसमें शामिल होने के लिए 18 से 25 साल तक की उम्र के उम्मीदवार नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर 25 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

01:43 PM, 22-Sep-2023

SBI Apprentice Recruitment 2023

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में अपरेंटिस के 6,160 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2023 तक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना उम्मीदवार करियर पोर्टल sbi.co.in पर जाकर फॉर्म जमा कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- SBI Recruitment 2023: एसबीआई में 6000 से ज्यादा पदों पर आवेदन की अंतिम डेट नजदीक, जल्दी करें अप्लाई

 

10:54 AM, 22-Sep-2023

UPSSSC Forest Guard, Wildlife Guard Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य भर्ती परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। वन रक्षक और  वन्यजीव रक्षक पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर 2023 तक है, जबकि आवेदन पत्र में बदलाव करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
08:52 AM, 22-Sep-2023

Bihar SSC Inter Level Bharti Notification

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने 11098 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया 27 सितंबर 2023 से शुरू होगी। जिसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है।

08:30 AM, 22-Sep-2023

Bihar BTSC ITI Trade Instructor Recruitment 2023

बिहार तकनीकी सेवा आयोग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ट्रेड अप्रेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - btsc.bih.nic.in पर जाना होगा। इसके साथ ही पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- ITI Apprentice: आईटीआई में ट्रेड अप्रेंटिस के 1200 से अधिक पदों पर भर्ती आज से शुरू, फटाफट यहां करें आवेदन

07:08 AM, 22-Sep-2023

Sarkari Naukari Result Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना करें साकार, आज ही इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई

NABARD Assistant Manager Recruitment 2023: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (आरडीबीएस) में सहायक प्रबंधक 'ग्रेड ए' के 150 पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed